scriptमछली पालन के नाम पर 32 लाख ठगे | 32 lakh cheated in the name of fish farming | Patrika News

मछली पालन के नाम पर 32 लाख ठगे

locationभोपालPublished: Sep 15, 2021 01:24:44 pm

Submitted by:

Pushpam Kumar

कोहेफिजा थाने में पीडि़तों ने दर्ज कराई रिपोर्ट, हरियाणा की कंपनी पर केस दर्ज

मछली पालन के नाम पर 32 लाख ठगे

मछली पालन के नाम पर 32 लाख ठगे

भोपाल. मछली पालन के नाम पर 32 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाली हरियाणा की निजी कंपनी के खिलाफ कोहेफिजा पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसके खिलाफ पूर्व में इसी थाने में मामला दर्ज हो चुका है।
पुलिस ने बताया कि कंपनी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कंपनी ने सालभर में राशि दोगुनी करने का कहकर किसानों से निवेश कराया। सालभर कंपनी का भोपाल में दफ्तर संचालित हुआ, लेकिन जब राशि लौटाने का समय आया, तो कंपनी के लोग दफ्तर में ताला लगाकर गायब हो गए।
पुलिस के मुताबिक किसान संजय विश्वकर्मा और लक्ष्मण सिंह ने हलालपुर स्थित हरियाणा की फिशरीज नामक कंपनी में मछली पालन के नाम पर निवेश किया था। संजय ने करीब 15 लाख रुपए देकर अनुबंध किया था। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी प्रहलाद शर्मा, राजेंद्र सिंह राजपूत, बृजेश कश्यप, विजय शर्मा, मनोज और धर्मेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया। एक अन्य मामले में 60 वर्षीय लक्ष्मण सिंह ने भी कंपनी से अनुबंध कर करीब 16.50 लाख रुपए निवेश किए। पुलिस ने प्रहलाद शर्मा, राजेंद्र सिंह राजपूत, बृजेश कश्यप और विनय के खिलाफ केस दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो