script5 जून के बाद से बदल जाएगा इन 5 राशियों का भाग्य, सबसे ज्यादा लकी होंगे ये लोग | 4 june 2019 Ka Rashifal Pisces aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

5 जून के बाद से बदल जाएगा इन 5 राशियों का भाग्य, सबसे ज्यादा लकी होंगे ये लोग

locationभोपालPublished: Jun 04, 2019 11:44:11 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

कुछ राशियों का भाग्य पूरी तरह से चमकने वाला है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां….

Rashifal

Rashifal

भोपाल। जून महीना शुरु हो चुका है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह भी समय-समय पर अपनी चाल और राशि बदलते रहते हैं। ज्योतिष शास्त्री जगदीश शर्मा बताते है कि जून महीने का शुभारंभ बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से हो चुका है। साथ ही साथ बुध मिथुन यानी अपनी खुद की राशि में चुके हैं और राहु और मंगल से संयोग कर चुके हैं। आने वाले दिनों में सूर्य भी राशि परिवर्तन करने वाला है। साथ ही महीने के अंत तक एक बार फिर से बुध का राशि परिवर्तन होगा। ग्रहों के इस उलट-फेर से कुछ राशियों का भाग्य पूरी तरह से चमकने वाला है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां….

Rashifal

मेष राशि

इन राशि के लोगों के जीवन में पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। ऐसा महसूस हो सकता है कि आपके द्वारा की गई मेहनत का आपको उचित परिणाम नहीं मिल रहा, लेकिन आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी किसी कलात्मक अभिव्यक्ति को आगे बढ़ा सकते हैं और उससे आपको अच्छा धन लाभ होगा। संतान के लिए समय अच्छा है उन्हें उन्नति के अवसर मिलेंगे।

Rashifal

धनु राशि

ये दिन धनु राशि के लिए काफी शुभ होने वाला है। इन राशि के लोगों को जहां एक ओर परिवार में आपकी आवश्यकता महसूस होगी। वहीं दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी आपकी आवश्यकता महसूस की जाएगी, इसलिए आपको दोनों के बीच सामंजस्य बिठाकर चलना होगा। अगर आप किसी कार्य को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह कार्य इस महीने पूरा हो जाएगा। आपको लाभ होगा।दिन की शुरुआत में कार्य क्षेत्र में उत्साह बना रहेगा। किसी अच्छे कार्य करने के लिए समय शुभ रहेगा।

कर्क राशि

इन राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। धन के मामले में ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा सा ध्यान देंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक से आपको कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके परिवार के ऊपर महालक्ष्मी देवी की कृपा रहेगी।

Rashifal

सिंह राशि

इन राशि के जातकों पर इस समय किस्मत मेहरबान रहेगी। आपके द्वारा किए गए कार्य से खुश होकर किसी बड़े अधिकारी के द्वारा उपहार या सम्मान मिल सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। जिससे आपके घर में धन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होगा।

वृश्चिक राशि

इन राशि के जातक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह कुछ कमजोर रह सकता है इसलिए अपने खाने-पीने पर और अपनी दिनचर्या पर पूर्ण रुप से ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। आप अपने परिवार में खुशियों का आनंद उठाएंगे। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो