scriptTransfer Order: चार एएसपी और दो आइएएस अफसरों की नई पदस्थापना | 4 police officers and 2 ias officer new posting | Patrika News

Transfer Order: चार एएसपी और दो आइएएस अफसरों की नई पदस्थापना

locationभोपालPublished: Oct 18, 2021 06:26:06 pm

Submitted by:

Manish Gite

Transfer Order: राज्य शासन ने पुलिस अफसरों के तबादले तत्काल प्रभाव से किए हैं…।

transfer.png

मध्यप्रदेश में चार पुलिस अफसरों की तत्काल प्रभाव से पदस्थापना की गई है।

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के चार अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग के मुताबिक इनकी नई पदस्थापना तत्काल प्रभार से की गई है।

क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए उन्हें लोकायुक्त संगठन की विशेष पुलिस स्थापना में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इनके अलावा विदिशा जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए उन्हें लोकायुक्त संगठन में विशेष पुलिस स्थापना का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

रीवा लोकायुक्त संगठन की विशेष पुलिस स्थापना में पदस्थ राजेंद्र वर्मा की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग से वापस ले ली है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

इनके अलावा भोपाल लोकायुक्त संगठन की विशेष पुलिस स्थापना में पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र चौहान की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग से वापस लेते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

 

सक्सेना को मिला अतिरिक्त प्रभार

इधर, मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के दीपक कुमार सक्सेना को राज्य भंडार गृह निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सक्सेना वर्तमान में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के संचालक हैं। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि दीपक कुमार सक्सेना के कार्यभार ग्रहण करने पर 2009 बैच के आइएएस अफसर तरुण कुमार पिथौड़े अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। पिथोड़े वर्तमान में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84anhr
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो