scriptकोलंबो से LIVE रिपोर्ट: जलवायु परिवर्तन विकासशील देशों के लिए खतरा, भोपाल के विशेषज्ञों ने दी जानकारी | 5th Asia Pacific Climate forum held in colombo srilanka | Patrika News

कोलंबो से LIVE रिपोर्ट: जलवायु परिवर्तन विकासशील देशों के लिए खतरा, भोपाल के विशेषज्ञों ने दी जानकारी

locationभोपालPublished: Oct 19, 2016 06:53:00 pm

जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है। खासकर विकासशील देशों को इससे सबसे ज्यादा खतरा है। श्रीलंका के कोलंबो शहर में आयोजित 5वें एशिया जलवायु परिवर्तन अनुकूलन फोरम के पहले दिन विशेषज्ञों ने यह बात कही।

5th Asia Pacific Climate forum,colombo,srilanka,m

5th Asia Pacific Climate forum,colombo,srilanka,mp clean development agency bhopal,lokendra thakur,bhopal latest news

भोपाल. जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है। खासकर विकासशील देशों को इससे सबसे ज्यादा खतरा है। श्रीलंका के कोलंबो शहर में आयोजित 5वें एशिया जलवायु परिवर्तन अनुकूलन फोरम के पहले दिन विशेषज्ञों ने यह बात कही। सम्मेलन में दुनिया भर के लगभग 850 लोग शामिल हो रहे हैं। 

colombo

क्लाइमेट चेंज एडाप्टेशन फोरम के विमर्श को कोलंबो से विशेष तौर पर पत्रिका के लिए शान ने उपलब्ध कराई।

सम्मेलन में भोपाल से एमपी क्लीन डेवलपमेंट एजेंसी, अर्बन डेवलपमेंट और एन्वायरमेंट डिपार्टमेंट के जनरल मैनेजर लोकेंद्र ठक्कर भाग ले रहे हैं। ठक्कर ने कहा कि इतिहास में कभी भी इंसान के पास इतनी दौलत, इतना ज्ञान और एक साथ काम करने की उत्सुकता कभी नहीं थी। समिट में भोपाल से शान भी शिरकत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार इंसान ही है। सम्मेलन में दुनिया भर से शामिल हुए 900 लोग इस बात का सबूत है कि हम वापस इंसानी ताकत पर विश्वास कर सकते हैं। सम्मेलन के दूसरे पक्ष में भारत, नेपाल और बांग्लादेश के विशेषज्ञों ने पैनल डिस्कशन कर इस समस्या पर चर्चा की।



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो