scriptशहरों की सरकार के लिए 61% मतदान, भोपाल में सबसे कम वोटिंग, जानिए कहां पड़े सबसे ज्यादा मत | Patrika News

शहरों की सरकार के लिए 61% मतदान, भोपाल में सबसे कम वोटिंग, जानिए कहां पड़े सबसे ज्यादा मत

locationभोपालPublished: Jul 06, 2022 09:17:39 pm

Submitted by:

deepak deewan

नतीजे 17 जुलाई को आएंगे।

cityg.jpg

शाम 5 बजे तक कुल 61% वोट पड़े

भोपाल. मध्यप्रदेश में नगर की सरकार चुने जाने के लिए शाम 5 बजे तक कुल 61% वोट पड़े। प्रदेश के आगर-मालवा जिले में सबसे ज्यादा 88% मतदान हुआ है जबकि सबसे कम वोटिंग 43.8% भोपाल जिले में हुई। बुधवार को पहले चरण में प्रदेश के कुल 11 नगर निगम, 36 नगर पालिकाओं और 86 नगर परिषदों में वोटिंग हुई। 11 नगर निगमों में महापौर पद के लिए 101 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां के नतीजे 17 जुलाई को आएंगे।
सुबह बहुत तेजी से मतदान हुआ था और महज दो घंटों में ही इंदौर में 25 प्रतिशत मतदान हो चुका था- महिलाओं ने इस दौरान 59.10 % और पुरुषों ने 63.20% मतदान किया। अन्य मतदाताओं यानि थर्ड जेंडर में से 34.60% ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में 60.88% मतदान दर्ज किया गया. यहां सुबह बहुत तेजी से मतदान हुआ था और महज दो घंटों में ही इंदौर में 25 प्रतिशत मतदान हो चुका था. जबलपुर में 76.10% मतदान हुआ जबकि ग्वालियर में 74.80 % मतदान हुआ। ग्वालियर की डबरा नगर पालिका में कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की कार पर पथराव हुआ।
शाम 5 बजे के बाद भी मतदान जारी रहा
मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर निर्धारित समय यानि शाम 5 बजे तक चला। हालांकि कुछ जगहों पर शाम 5 बजे के बाद भी वोटिंग जारी रही। बुधवार को कुल 133 नगरीय निकायों के लिए 13,148 पोलिंग बूथ पर वोट डाले गए। यहां के नतीजे 17 जुलाई को आएंगे। 11 नगर निगमों में महापौर पद के लिए 101 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विधायक राजे ने आरोप लगाया कि हमला भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री इमरती देवी ने करवाया – ग्वालियर की डबरा नगर पालिका में कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की कार पर पथराव हुआ। पत्थर लगने से विधायक का एक साथी घायल हो गया। कार पर कांच की बोतलें भी फेंकी गईं। विधायक राजे ने आरोप लगाया कि हमला भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री इमरती देवी ने करवाया है। यह घटना वार्ड 11 के पोलिंग बूथ के बाहर की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो