यहां ज्यादा सदस्य
मुरैना जनपद में 4, चाचोड़ा में 3, सागर में 5, खुरई में 4, मंडला में 4, किरनापुर करेली में 5, घोड़ाडोंगरी में 3, माखननगर में 4, उदयपुरा में 3, पंधाना में 3 और खालवा जनपद में 3 सदस्य निर्विरोध रहे।
शिवपुरी : 16
सागर : 46
जबलपुर : 34
बालाघाट : 16
सिवनी : 35
नरसिंहपुर : 24
छिंदवाड़ा : 31
हरदा : 35
नर्मदापुरम : 54
रायसेन : 37
विदिशा : 17
सीहोर : 33
राजगढ़ : 11
देवास : 19
खरगोन : 12
धार : 20
इंदौर : 16
उज्जैन : 11
रतलाम : 12
(खंडवा, बैतूल, दमोह, गुना जिले में 10-10 सरपंच निर्विरोध रहे। )
निकाय चुनाव के लिए MP में 15 जून तक महापौर पद के लिए 10 फॉर्म जमा हुए हैं। इनमें 8 पुरुष और 2 महिलाओं के फॉर्म हैं। पार्षद पद के लिए 2313 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। फॉर्म भरने का काम 11 जून से शुरू हुआ है। प्रदेश में 413 निकायों में से 347 में चुनाव होना है।
इनमें 16 नगर निगमों में महापौर के अलावा 5,711 वार्डों में चुनाव होंगे। निकाय चुनाव के लिए नामांकन जमा करने के लिए दो दिन शेष रह गए हैं।
पंचायत: केंद्र पर दिक्कत तो बदलेंगे
पंचायतों में केन्द्रों की जांच की जा रही है। देखा जा रहा है कि छत से पानी तो नहीं टपकता। बैठक व्यवस्था पर्याप्त है या नहीं। आवागमन की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। यदि कहीं समस्याएं हैं तो उन्हें निरस्त कर दूसरे केन्द्र बनाए जाएंगे। इधर, आयोग ने रिटर्निंग ऑफिसर्स को मत-पत्र प्रिंट कराने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है।