script6वां चरण: MP की 8 सीटों पर मतदान खत्म, कुल 64.22 फीसदी हुई वोटिंग | 6th phase of lok sabha voting on 8 seet in mp news and live update | Patrika News

6वां चरण: MP की 8 सीटों पर मतदान खत्म, कुल 64.22 फीसदी हुई वोटिंग

locationभोपालPublished: May 12, 2019 08:55:08 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

सात सीटें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित
8 सीटों के लिए 138 उम्मीदवार मैदान में हैं।
 

6th phase of lok sabha voting on 8 seet in mp
भोपाल. लोकसभा चुनाव के 6वें चरण के लिए आज 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। इस चरण में दिल्ली की 7, बिहार की 8, हरियाणा की 10, मध्यप्रदेश की 8, उप्र की 14, बंगाल की 8 और झारखंड की 4 सीटों पर वोटिंग हुई। मध्यप्रदेश में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ सीट पर वोटिंग समाप्त हो गई है। मध्यप्रदेश की भोपाल सीट इस चरण की सबसे चर्चित सीट है। कांग्रेस ने यहां से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को टिकट दिया है। वे 16 साल बाद कोई चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उतारा है। साध्वी मालेगांव धमाकों की आरोपी हैं। भो

सात सीटें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित
इस चरण में मध्यप्रदेश की एक सीट SC के लिए आरक्षित है जबकि 7 सीटें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। 8 सीटों के लिए 138 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे अधिक भोपाल सीट पर 30 उम्मीदवार जबकि सबसे कम सागर सीट पर 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।
LIVE UPDATE

voting
1 बजे तक मध्यप्रदेश की 8 सीटों पर मतदान (लोकसभा)

Voting
 

कहां कितने उम्मीदवार

संसदीय सीटउम्मीदवारों की संख्या
मुरैना

25
भिंड18
गुना-शिवपुरी13
ग्वालियर18
भोपाल30
विदिशा13
सागर10
राजगढ़11
 

https://twitter.com/hashtag/Phase6?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बड़े चेहरे भी मैदान में
ज्योतिरादित्य सिंधिया: ये सीट सिंधिया परिवार का गढ़ है। ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बार भी अपनी परिवारिक सीट गुना-शिवपुरी से मैदान में हैं। वे इस सीट से 2002 से लगातार सांसद हैं। उनसे पहले इस सीट पर उनके पिता माधवराव सिंधिया और दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया सांसद रह चुकी हैं। भाजपा ने इस बार सिंधिया के खिलाफ केपी यादव को टिकट दिया है। छठवें चरण के चुनाव में सिंधिया सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।
नरेंद्र सिंह तोमर : पीएम मोदी कैबिनेट के मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इस बार मुरैना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 में उन्होंने ग्वालियर संसदीय सीट से चुनाव जीता था। तोमर का मुकाबला कांग्रेस के राम निवास रावत से है। भाजपा 1996 से मुरैना सीट पर जीतती रही है। उसने यहां से मौजूदा सांसद अनूप मिश्रा का टिकट काट दिया है। तोमर इस सीट से 2009 में जीत दर्ज कर चुके हैं।
दिग्विजय सिंह : 1993 से 2003 तक मध्यप्रदेश के सीएम रहे। 16 साल बाद कोई चुनाव लड़ रहे हैं। मौजूदा समय में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हैं। भोपाल भाजपा का गढ़ है यहां से इस बार बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।
कौन कहां से है उम्मीदवार

संसदीय सीटभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवार
मुरैनानरेन्द्र सिंह तोमररामनिवास रावत
भिंडसंध्या रायदेवाशीष जरारिया
गुना-शिवपुरीकेपी यादवज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियरविवेक शेजवलकरअशोक सिंह
भोपालसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरदिग्विजय सिंह
सागरराजबहादुर सिंहप्रभुसिंह ठाकुर
विदिशारामाकांत भार्गवशैलेंद्र पटेल
राजगढ़रोडमल नागरमोना सुस्तानी
शाम 6 बजे तक होगा मतदान
इस चरण में प्रदेश के कुल 1 करोड़ 44 लाख 41 हजार 448 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पुरुष मतदाता 76 लाख 99 हजार 863 हैं जबकि 67 लाख 41 हजार 65 महिला मतदाता हैं। वहीं, 520 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इस चरण की आठों सीटों के लिए 18 हजार 141 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान का समय निर्धारित है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग और सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। जबकि 45 हजार से अधिक सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो