आरोपी ने मोबाइल पर एक लिंक भेजी
सिम चालू रखने को लेकर प्रक्रिया के बारे में पूछने पर उसने कहा कि वह टोकन मनी के रूप में 10 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर इसके लिए आरोपी ने मोबाइल पर एक लिंक भेजी। लिंक पर क्लिक करने पर उनके खाते से धीरे-धीरे करीब 75 हजार रुपए निकल गए। बाद में जब उनके मोबाइल पर संदेश आया । तब उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत की। ये राशि असम के गुवाहाटी में एक खाते में पहुंची है।
व्यापारी से 74 हजार की धोखाधड़ी
वहीं दूसरी ओर शहर के हनुमानगंज थाना लाल प्लाजा होटल के पास दुकान संचालित करने वाले सचिन जैन ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर फर्जी लिंक भेजी गई। लिंक पर जानकारी साझा करने के बाद खाते से अलग-अलग किस्तों में 74 हजार की राशि निकाल ली। पहले तो समझ नहीं आया कि हुआ क्या लेकिन बाद में खाता चेक करने पर फ्रॉड की जानकारी हुई।