scriptबड़ी खुशखबरीः दीपावली पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 7वें वेतनमान का पैसा | 7th pay commission madhya pradesh latest news | Patrika News

बड़ी खुशखबरीः दीपावली पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 7वें वेतनमान का पैसा

locationभोपालPublished: Oct 20, 2020 02:57:59 pm

Submitted by:

Manish Gite

दीपावली से पहले शिवराज सरकार ने दिया लाखों कर्मचारियों को तोहफा…।

01_1.png

भोपाल। कोरोनाकाल में भी लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। इस दीपावली से पहले रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। कोविड के दौरान शिवराज सरकार ने शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलने वाले सातवें वेतनमान ( 7th pay commission ) और महंगाई भत्ते ( dearness allowance ) पर रोक लगा दी थी।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7wxpmc
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1318487057602260992?ref_src=twsrc%5Etfw

 

मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए कोरोनाकाल में भी खुशखबरी आ रही है। राज्य सरकार सातवें वेतनमान की तीसरी किस्त देने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( cm shivraj singh chauhan ) ने मंगलवार को इसके लिए घोषणा कर दी है। चौहान का कहना है कि कोरोना के समय आर्थिक व्यवस्था ध्वस्त होने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों ने शिद्दत के साथ काम किया, वह प्रशंसनीय है। इसलिए राज्य सरकार ने सातवें वेतनमान की तीसरी किस्त दीपावली से पहले ही देने का फैसला कर लिया गया है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7wxjvv
उपचुनाव से पहले सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों को साधने की कोशिश की है। चुनाव से पहले लिए गए इस फैसले को शिवराज सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

मध्यप्रदेश सरकार इस राशि का 25 फीसदी भुगतान दीपावली के पहले उनके खाते में करने जा रही है। बची हुई राशि भी इसी वित्तीय वर्ष में कर दी जाएगी।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि इसी साल के अंत में बचा हुआ पैसा भी दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि जिन कर्मचारियों का वेतन चालीस हजार रुपए माह से कम है, उन कर्मचारियों को दस हजार रुपए फेस्टिवल एडवांस दिया जाएगा।
गौरतलब है कि कोरोनाकाल और लॉकडाउन में बनी शिवराज सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के सातवें वेतनमान के एरियर्स, महंगाई भत्ते और वेतनवृद्धि पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई थी, इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश पनपने लगा था। कर्मचारियों ने सरकार को आंदोलन की भी चेतावनी दी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो