scriptभोपाल के 80 से अधिक यात्रियों ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन | 80 people from Bhopal reached Amarnath | Patrika News

भोपाल के 80 से अधिक यात्रियों ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन

locationभोपालPublished: Jul 03, 2018 07:06:12 am

Submitted by:

Bhalendra Malhotra

बारिश के बाद फिसलन बढ़ी, घोड़े वालों ने भी बढ़ा दिए दाम, यात्रा जारी, भोपाल के कुछ यात्री आज और कल सिर्फ वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटेंगे वापस…

Amarnath yatri

भोपाल के 80 से अधिक यात्रियों ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन

भोपाल. बर्फानी बाबा अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। तीन चार दिन बारिश के कारण यात्रा बंद रहने के बाद रविवार से यात्रा शुरू हो गई थी। इसमें भोपाल के तकरीबन 80 यात्रियों ने बाबा अमरनाथ के दर्शन कर लिए हैं। वहीं 26 जुलाई को रवाना हुआ एक जत्था पहलगाम में तीन दिन रूकने के बाद वापस वैष्णो देवी आ गया था।
इस जत्थें के अधिकतर यात्री अब वापस भोपाल के लिए रवाना हो चुके हैं, जो मंगलवार रात्रि तक भोपाल पहुंच जाएंगे, इसी तरह कुछ यात्री बुधवार सुबह पहुंचेंगे। यात्रा पर गए यात्रियों से बातचीत के बाद उन्होंने वहां की स्थिति के बारे में बताया।
इस बार काफी बड़े स्वरूप में हैं बाबा
चांदबड़ निवासी राम मालवीय बाबा अमरनाथ के दर्शन रविवार को कर चुके हैं, वे इस समय वापस जम्मू पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमने चंदनबाड़ी से घोड़े कर लिए थे। रविवार को हम सुबह 7 बजे निकले थे और शाम को7 बजे तक पवित्र गुफा तक पहुंच गए। वैसे पैदल यात्रा में लगभग तीन दिन लगते हैं। बारिश के कारण रास्ते में फिसलन है, इसलिए घोड़े वाले भी 1200 के स्थान पर अब 2 हजार रुपए ले रहे हैं। भीड़ भी अधिक है, लेकिन दर्शन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।
भक्तों को काफी अच्छे दर्शन हो रहे हैं। इस बार बर्फानी बाबा भव्य स्वरूप में है, और आकार 12 फीट से भी अधिक है। ऐसा लग रहा है, इस बार बाबा का स्वरूप पूरी यात्रा अवधि के दौरान विद्यमान रहेगा। इतने सालों में इस बार पहली बार मुझे आरती का सौभाग्य भी मिला। बारिश के कारण रास्ते में कुछ स्थानों पर भूस्खलन आदि हुआ है।
दर्शन करने वाले हेमंत वर्मा और अरुण भवरे ने बताया कि बारिश के कारण रास्ते थोड़े खराब है। बालटाल से कालिका माता पुल भी टूट गया है, जिसे सेना के जवानों ने दो दिन में बना दिया, अब बालटाल से 24 घंटे यात्रा शुरू है, और कोई दिक्कत नहीं है।
आज बिना दर्शन के वापस लौटेंगे कुछ यात्री
अमरनाथ यात्रा पर 26 जनवरी को रवाना हुए कुछ यात्री मंगलवार रात्रि में झेलम एक्सप्रेस से वापस भोपाल लौटेंगे। जत्थे में शामिल सुभाष सिंह ठाकुर, नरेश पाटिल ने बताया कि वे 27 को जम्मू पहुंच गए थे। इसके बाद वे पहलगाम पहुंचे, यहां बारिश के कारण दो तीन तक रहे, भीड़ भी बढ़ रही थी।
इसलिए हमारा जत्था वैष्णो देवी दर्शन के लिए आ गया था। यहां से हम वापस जम्मू पहुंच चुके हैं। हमारे साथ तकरीबन 20 यात्री झेलम एक्सप्रेस से वापस भोपाल आ रहे हैं, इसी प्रकार कुछ यात्री मंगलवार को सुबह भोपाल के लिए रवाना होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो