भोपाल

Election 2019 : तीसरे चरण की 8 लोकसभा सीटों पर 80 हजार अधिकारी-कर्मचारी तैनात

तीसरे चरण की 8 लोकसभा सीटों पर 80 हजार अधिकारी-कर्मचारी कराएंगे आज मतदान- 45 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात- यूपी और राजस्थान की १०१ सड़कें सील

भोपालMay 12, 2019 / 09:40 am

Ashok gautam

Lok Sabha Election 2019: मतदान के लिए वोटरकार्ड के अलावा 11 अन्य दस्तावेज भी मान्य, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल। मध्य प्रदेश में तीसरे चरण के 8 लोकसभा में करीब 80 हजार अधिकारी-कर्मचारी आज मतदान करवाएंगे।

सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इन सीटों पर 138 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 14 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि मतदान में सुरक्षा व्यवस्था के चलते 45 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इसमें केन्द्रीय सशस्त्र बल की 85 कंपनियां और राज्य सशस्त्र बल की 30 कंपनियां शामिल हैं। मध्य प्रदेश से लगे हुए राज्य उत्तर प्रदेश और राजस्थान को जोडऩे वाली १०१ सड़कों को सील कर दिया गया है।

इस चरण में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ में चुनाव होंगे। यहां चुनाव कराने के लिए 75 हजार ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। मुरैना, भिंड, ग्वालियर, भोपाल में में दो-दो बैलेट यूनिट लगाई जाएंगी, क्योंकि इन लोकसभा क्षेत्र में १५ से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

 

मतदान कार्य में 11 हजार वाहनों का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें मतदान कर्मियों के लाने-लेजाने तथा ईवीएम और मतदान सामग्री के परिवहन किया जाएगा। मतदान पार्टियां शनिवार को रवाना हो गई थी जो देर रात तक मतदान केन्द्रों पर पहुंच गई हैं।
————–
446 हजार क्विक रिस्पांस टीम

मतदान के दौरान किसी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए 446 क्विक रिस्पांस टीम गठित की गई है। यह टीम मतदान और पालिंग पार्टी रवाना होने तक पूरी तरह से सक्रिय रहेगी। किसी तरह की घटना होने की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी और स्थानीय थाने को देगी और मतदान दल की मतदद करेगी। वही चार सौ अधिकारियों का एक फ्लाइंग स्काट दल बनाया गया है जो शराब, पैसा, सामान वितरित कर मतदान प्रभावित करने वाले लोगों पर नजर रखेगी। 3 हजार पुलिस मोबाइल नियुक्ति किए गए हैं।
——————–

दो हजार सेक्टर मजिस्ट्रेट
इन लोकसभा सीटों पर 2 हजार सेक्टर मजिस्ट्रेट भी पदस्थ किए गए हैं, जो समय-समय पर मतदान प्रतिशत की जानकारी रिटर्निंग अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। मतदाताओं की सहायता के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है।
—————–

हर आधे घंटे में मिलेगा वोट का रुझान

मोबाइल एप वोटर टर्नआउट पर लोगों को हर आधे घंटे में वोट का रुझान मिलेगा।इस एप को लोग गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड कर सकते हैं। 36 सौ मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग एवं सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जाएगी। ईवीएम ले जाने वाले वाहनों की निगरानी के लिए 6 हजार 400 वाहनों में जीपीएस डिवाइस लगाई गई है।

——-

वाहन- ११०00

क्रिटिकल मतदान केन्द्र — 4024
वल्नरेबल क्षेत्र -1720

महिला संचालित मतदान केन्द्र 469

दिव्यांगजन संचालित मतदान केन्द्र- 45

क्यूलैस मतदान केन्द्र – 206

मतदान केन्द्र 18141
सीसीटीवी और वेब कास्टिंग वाले मतदान केन्द्र 3600
बैलेट यूनिट- 33025
कंट्रोल यूनिट- 21795
वीवी पैट- 22703

Home / Bhopal / Election 2019 : तीसरे चरण की 8 लोकसभा सीटों पर 80 हजार अधिकारी-कर्मचारी तैनात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.