scriptप्रदेश में बढ़े 9 लाख 68 हजार मतदाता | 9 lakh 68 thousand voters increased in the state | Patrika News

प्रदेश में बढ़े 9 लाख 68 हजार मतदाता

locationभोपालPublished: Feb 23, 2019 08:36:06 am

Submitted by:

Ashok gautam

भोपाल। प्रदेश में ९ लाख ६८ हजार मतदाता बढ़ गए हैं। शुक्रवार को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद यह आंकड़ा सामने आया है।

lok sabha election 2019

लोकसभा चुनाव से पहले कट गए कई मतदाताओं के नाम,यहां देखें अपना नाम

अब प्रदेश में कुल मतदाता 5 करोड़ 14 लाख 2 हजार 20 हो गए हैं। इनमें 2677268 पुरूष और 267268 महिला तथा 1432 तृतीय मतदाता शामिल हैं। यह जानकारी अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप यादव ने पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि कुल ३० लाख लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोडऩे, हटाने और एक स्थान से दूसरे स्थान में नाम जोडऩे के लिए आवेदन आए थे। इनमें नाम जोडऩे के 1726495 और हटाने के लिए 7 लाख 35 हजार 258 फार्म आए थे।
————-

पांच साल में बढ़े ३३ लाख मतदाता
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यादव ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार ३३ लाख ४६ हजार ३०१ मतदाता बढ़े हैं। इनमें 5 प्रतिशत पुरुष और 7 फीसदी महिला मतदाता बढ़े हैं।
————
मतदान केन्द्र पर लगेगा कैंप

सूची में नाम जोडऩे के लिए हर मतदान केन्द्र पर 2 और 3 मार्च को कैंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने से दस दिन पहले तक मतदाता सूची में नाम जोडऩे की प्रक्रिया जारी रहेगी।
————-
1950 अब हेल्प लाइन

आयोग ने टोल फ्री नम्बर 1950 को काल सेंटर के रूप में बदल दिया है। इसके चलते इस नम्बर पर आने वाली शिकायतें संबंधित जिले के काल सेंटर पर चली जाएंगी। दूसरे जिले में शिकायत करने के लिए एसटीडी कोड नंबर लगाना होगा। सीईओ कार्यालय में शिकायतें दर्ज करने के लिए इस टोल नंबर 18002331950 पर कॉल करना होगा।
लंबे समय से जमे अफसरों की नहीं दी एनओसी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सरकार को सामान्य प्रशासन विभाग, गृह, राजस्व सहित अन्य विभागों में तीन साल से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों के स्थानांतरण कर 2२ फरवरी तक एनओसी देने के लिए कहा था, लेकिन सरकार ने सीईओ कार्यालय को अभी तक एनओसी नहीं दी है।
स्थानांतरण पर रोक हटाई

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्थानांतरण पर रोक हटा ली है। आयोग ने सरकार से कहा था कि जो अधिकारी कर्मचारी निर्वाचन नामावली के कार्यों में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से लगे हैं उनके स्थानांतरण न मतदाता सूची प्रकाशन तक किए जाएं। इनमें राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, तहसीलदार और पटवारी शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो