scriptआज दैत्य गुरु शुक्र का होगा राशि परिवर्तन, ये सात राशियां होने जा रही हैं मालामाल! | Patrika News

आज दैत्य गुरु शुक्र का होगा राशि परिवर्तन, ये सात राशियां होने जा रही हैं मालामाल!

locationभोपालPublished: Aug 16, 2019 12:39:28 am

आज भाद्रपद मास की प्रतिपदा तिथि : Aaj ka rashifal

नर्मदा की उफनती लहरों पर लहराया तिरंगा

नर्मदा की उफनती लहरों पर लहराया तिरंगा

भोपाल। आज 16 अगस्त को शुक्रवार friday का दिन है। शुक्र को जहां एक ओर दैत्य गुरु, वहीं दूसरी ओर ज्योतिष में इसे भाग्य कारक माना गया है। कुंडली में ये नवम भाव यानि भाग्य भाव के स्वामी माने गए हैं। इनका रत्न हीरा व वहीं भौतिक सुख सुविधाओं और भाग्य का कारक होने के चलते इस दिन की कारक देवी मां लक्ष्मी मानी जाती हैं।
इसके अलावा आज ही के दिन शुक्र राशि परिवर्तन Rashi Parivartan करते हुए सूर्य की राशि सिंह में जा रहे हैं। लेकिन ये 16 अगस्त 2019, शुक्रवार को रात्रि 08:23 बजे सिंह राशि में गोचर करेंगे और 10 सितम्बर 2019, मंगलवार को प्रातः 01:24 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा। ऐसे में इसके गोचर का प्रभाव 17 अगस्त से दिखना शुरू होगा।
आज भाद्रपद मास की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। इसी दिन भाद्रपद महीने का आगाज़ होगा, जिसे भादो के नाम से भी जाना जाता है। इस बार भाद्रपद का महीना 16 अगस्त से शुरू होकर 14 सितंबर तक चलेगा। इसी दिन धनिष्ठा नक्षत्र है, जो शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू होगा। वहीं, शोभन योग भी है, जो दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। वहीं, रात 9 बजकर 28 मिनट से पंचक भी लग चुका है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक, शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है।

इसलिए ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है। शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी होता है और मीन इसकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इसकी नीच राशि कहलाती है।
शुक्र को 27 नक्षत्रों में से भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। ग्रहों में बुध और शनि ग्रह शुक्र के मित्र ग्रह हैं और तथा सूर्य और चंद्रमा इसके शत्रु ग्रह माने जाते हैं।

16 August 2019 आज का राशिफल: Aaj Ka rashifal in hindi ( today rashifal : thursday Rashifal : todays astrology ) zodaic sign ( today zodaic sign astrology ) …

Aaj ka rashifal
1. मेष राशि फल / aries Aaj ka rashifal in hindi & Horoscope with astrology :
आज आर्थिक रूप से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। व्यवसायी कुछ योजनाएं बना सकते हैं। आप में से कुछ साझेदारी से बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने संपर्कों को बढ़ाएंगे और कुछ लाभकारी संपर्क भी स्थापित करेंगे। कुल मिलाकर प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं आज विवादों से बचें।
2. वृषभ राशि फल / taurus Aaj ka rashifal in hindi & Horoscope with astrology :

आज आप कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित करेंगे जो भविष्य में लाभ के मार्ग प्रशस्त करेगा। आप आर्थिक रूप से सुरक्षित होंगे और भविष्य में आय में वृद्धि के मजबूत संकेत हैं। आप अपने संचार कौशल और आत्मविश्वास से लोगों पर विजय प्राप्त करेंगे। आप गतिशील ऊर्जा और सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे। आप जो भी करेंगे उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और दिन भर व्यस्त रहेंगे। कुछ नए विकास आपको आय बढ़ाने के साथ-साथ अधिक काम भी देंगे। समय रहते आवश्यक कार्य जरूर पूरा कर लें। भागदौड़ अधिक रहेगी।
मिथुन - क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह
3. मिथुन राशि फल / gemini Aaj ka rashifal in hindi & Horoscope with astrology :

लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे। कामों सफ़लता मिलेगी। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपका मिलना होगा और इससे आपको फायदा भी होगा। आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। जीवन साथी तथा परिवार के साथ आनंददायी समय बीतेगा। अपने राज दुसरों को बताने से मुसीबत में फंस सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।
4. कर्क राशि फल / Cancer Aaj ka rashifal in hindi & Horoscope with astrology :

आज आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नविन रास्ते रास्ते भी मिलेंगे। वहीं आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी।वाहन संभल कर चलाएं। अज्ञात भय से चिंता रहेगी।
today Horoscope
5. सिंह राशि फल / leo Aaj ka rashifal in hindi & Horoscope with astrology :

आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुहरू रूप से लाभ उठायेंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रहेंगे। व्यवसाय में आप अपने व्यवहार से ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी।
कन्या - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
6. कन्या राशि फल / virgo Aaj ka rashifal in hindi & Horoscope with astrology :

आज स्थिति ऐसी बनेगी कि जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे ही अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। लेकिन फिर भी नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। पार्टनर मददगार होंगे लेकिन आपको प्रयासों को गलत समझेंगे।किसी के भी साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। संचारी बनें और खुद को आराम देने के लिए कुछ समय निकालें।
7. तुला राशि फल / libra Aaj ka rashifal in hindi & Horoscope with astrology :

आर्थिक सन्दर्भ में धन की रुकावट आपके असंतोष का कारण हो सकती है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। स्वास्थय का खास ध्यान रखें। कुल मिलाकर यह अधिक अनुकूल अवधि नहीं है, स्वास्थ्य के सन्दर्भ में आप कुछ पुरानी बीमारियों से प्रभावित हो सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए आपको कृतसंकल्प रहने की आवश्यकता है। आपको अतिरिक्त आय अर्जित करने के लिए दूसरा रास्ता अपनाना पड़ सकता है।
वृश्चिक - तो, ना, नी, नू, या, यी, यू
8. वृश्चिक राशि फल / Scorpio Aaj ka rashifal in hindi & Horoscope with astrology :

आज लोकप्रियता चरम पर होने के साथ ही दूसरों पर भी अधिक प्रभाव डालेंगी। आपके दुश्मन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पायेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी, लेकिन जोखिम ना लें। वहीं यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचें रहें , तो आप व्यवसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। आपका पारिवारिक-जीवन बहुत शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। निवेश शुभ रहेगा।
धनु - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
9. धनु राशि फल / sagittarius Aaj ka rashifal in hindi & Horoscope with astrology :

आज शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा आय वृद्धि या पदोन्नति प्राप्त कर कर सकते हैं। वहीं व्यवसायी कुछ नए अधिग्रहण आपके आराम और मानसिक संतुष्टि को बढ़ाएंगे। आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा और आपकी आमदनी, व्यापार और अन्य उपक्रमों से काफी बढ़ेगी। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। धनलाभ होगा।
मकर - भो, जा, जी, जू, खा, खू, गा, गी
10. मकर राशि फल / capricorn Aaj ka rashifal in hindi & Horoscope with astrology :

आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं। वहीं आज आज आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपके पास नए अधिग्रहण भी हो सकते हैं जो आपके आराम में शामिल होंगे। व्यवसाय में उन्नति के अवसर आयेंगे साथ ही अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आप अपने घर के निर्माण के लिए अथवा कुछ नवीकरण करने के लिए अत्यधिक धन कर सकते हैं। परिवार में उत्सव हो सकता है। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो चिंता में इफाजा करेंगे। वहीं न्यायपक्ष भी मजबूत होगा।
11. कुंभ राशि फल / Aquarius Aaj ka rashifal in hindi & Horoscope with astrology :

शुक्र की कृपा से भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। प्रेमी युगलों के लिए शुभ समय है।आज भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करना शुभ न्याय से जुड़े लोंगो को कुछ राहत मिलेगी। वहीं नौकरी वालों के लिए यह समय सामान्य से कुछ अच्छा रहेगा। व्यापार में नए निवेश से परहेज करें। आर्थिक स्थिति में स्थिरता होगी लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। वहीं न चाहते हुए भी आपको दूसरों के लिए काम करना होगा।
12. मीन राशि फल / pisces Aaj ka rashifal in hindi & Horoscope with astrology :

आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार और आय में वृद्धि के मजबूत संकेत हैं। आज खुशियों के साथ दिन की शुरूआत हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिल सकती है। वहीं प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। बकाया की वसूली होगी। व्यापारी और व्यावसायियों के लिए व्यापार में बेहतरी संभव है। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा।
ank jyotish
16 August 2019 आज का अंक ज्योतिष: जानिये आज क्या कहता है आपका मूलांक – Aaj ka ank jyotish in hindi ( numerology )...

अंक –1
दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। मानसिक विचलन की स्थिति रहेगी।
अंक –2
दिन व्यस्तता भरा रहेगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें।

अंक –3
दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

अंक –4
दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। विवादों की स्थिति से बचें। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें।
अंक –5
कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं।

अंक –6
दिन उपलब्धियों भरा रहेगा।पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है।सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी।
अंक –7
आज साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

अंक –8
दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी न करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें।
अंक –9
उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो