scriptपेट्रोल-डीज़ल के दामों में आई गिरावट, 10 रुपए कम होने वाले हैं दाम | Aaj ka petrol diesel ka rate kya hai 07 december 2018 | Patrika News

पेट्रोल-डीज़ल के दामों में आई गिरावट, 10 रुपए कम होने वाले हैं दाम

locationभोपालPublished: Dec 07, 2018 02:36:15 pm

Submitted by:

Faiz

पेट्रोल-डीज़ल के दामों में आई गिरावट, 10 रुपए कम होने वाले हैं दाम

petrol diesel rate

पेट्रोल-डीज़ल के दामों में आई गिरावट, 10 रुपए कम होने वाले हैं दाम

भोपालः पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार 16वें दिन गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह यह है कि, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव कम हो रहे हैं। ब्रेंट क्रूड का भाव पिछले सप्ताह के निचले स्तर पह है। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में पेट्रोल प्रति लीटर पर 21 पैसे गिरावट की। वहीं, डीज़ल पर 22 प्रति लीटर की दर से कमी आई। नई सरकार के बनने से पहले इन गिरते दामों ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। जानकारों की माने तो साल 2019 के जनवरी माह तक पेट्रोल-डीज़ल के दामों में दस रुपये तक की गिरावट आ जाएगी। फिलहाल, मध्य प्रदेश में पेट्रोल के दाम लुढ़क कर आज 74.66 पैसे जा पहुंचा है, जो पिछले महीने 82.52 पैसे था। इस हिसाब से एक माह में 7.86 पैसे की कमी आई है। इसके अलावा डीज़ल के दाम भी कम होकर शुक्रवार को प्रदेश में 67.47 हो गए हैं, जो पिछले महीने की 4 तारीख को 75.27 रुपये थे। इस हिसाब से एक माह में डीज़ल के रेट में 7.80 पैसे की गिरावट आई।

रुपये ने पकड़ी मज़बूती

पेट्रोल डीज़ल के रेट में आई गिरावट की वजह कच्चे तेल के दामों में कमी को बताया जा रहा है। क्योंकि,डॉलर के मुकाबले रुपये ने कुछ मज़बूती पकड़ी है। दो दिन पहले तक रुपये के मुकाबले डॉलर की कीमत 70.63 थी, जो अब घटकर 70.58 पैसे हो गई है। जिसके कारण इन दामों में गिरावट आई है।

यहां जा पहुंचे है दाम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां भी पिछले सोलह दिनों में पेट्रोल के दामों में कमी दर्ज की गई है। शुक्रवार को यहां पेट्रोल के दाम 73.93 रुपये प्रति लीटर दर्ज किये गए हैं, जो गुरुवार के मुकाबले 28 पैसे कम हुए। वहीं, डीज़ल के दामों की बात की जाए तो, राजधानी भोपाल में डीज़ल के दामों में भी इन दिनों में कमी दर्ज हुई है। शुक्रवार को यहां डीजल के दाम 66.79 पैसे दर्ज किए गए हैं, जो गुरुवार के मुकाबले 29 पैसे कम हुए।

एमपी के मुख्य शहरों में आज के दाम

-इंदौरः पेट्रोल-74.17/ डीज़ल-66.72 दाम हैं।
-उज्जैनः पेट्रोल-74.27/ डीज़ल-66.72 दाम हैं।
-जबलपुरः पेट्रोल-47.27/ डीज़ल- 67.02 दाम हैं।
-ग्वालियरः पेट्रोल-74.29/ डीज़ल-67.12 दाम हैं।
-सागरः पेट्रोल-74.22/ डीज़ल-66.87 दाम हैं।
-भोपालः पेट्रोल-73.93/ डीज़ल-66.79 दाम हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो