scriptToday Petrol and Diesel Price: चुनाव से पहले लोगों को राहत, अब कम होने लगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम | Aaj ka petrol diesel ka rate kya hai 20 october 2018 | Patrika News

Today Petrol and Diesel Price: चुनाव से पहले लोगों को राहत, अब कम होने लगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम

locationभोपालPublished: Oct 20, 2018 11:58:56 am

Submitted by:

Faiz

Today Petrol and Diesel Price: चुनाव से पहले लोगों को राहत, अब कम होने लगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम

petrol diesel rate

Today Petrol and Diesel Price: लगातार कम हो रहे हैं पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानिए आज के रेट

भोपालः देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के बाद देश और मध्य प्रदेश के आम लोगों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, कच्चे तेल के दामों में आई कमी के चलते अब पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी आई है। जिसकी वजह से लगातार तीन दिनों से पेट्रोल-डीज़ल के दाम घट रहे हैं। एक तरफ पिछले दो महीनों से हर रोज़ बढ़ते दामों ने लोगों की जेब के हाल खस्ता कर दिए थे, वहीं, अब इन गिरते दामों ने थोड़ी ही सही पर आम लोगों को राहत ज़रूर दी है। मध्य प्रेदेश में पेट्रोल को दामों में पिछले दो दिनों में 41 पैसे की कमी आई है। जिसके बाद आज शनिवार को मध्य प्रदेश में पेट्रोल के दाम 85.71 पैसे हो गए हैं, जो पहले 86.15 पैसे थे। वहीं, डीज़ल के रेट में आई 13 पैसे की गिरावट के बाद आज शनिवार को डीज़ल के रेट 77.25 पैसे पर खुला जो कल तक 77.38 रुपये था।

डॉलर के मुकाबले रुपये ने पकड़ी मज़बूती

पेट्रोल डीज़ल के रेट में आई गिरावट की वजह कच्चे तेल के दामों में कमी को बताया जा रहा है। क्योंकि,डॉलर के मुकाबले रुपये ने कुछ मज़बूती पकड़ी है। तीन दिन पहले तक रुपये के मुकाबले डॉलर की कीमत 73.69 थी, जो अब घटकर 73.48 पैसे हो गई है। जिसके कारण इन जामों में गिरावट आई है।

यहां जा पहुंचे है दाम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां भी पिछले तीन दिनों से दिनों में पेट्रोल के दामों में कमी दर्ज की गई है। शनिवार को यहां पेट्रोल के दाम 85.17 रुपये रुपये प्रति लीटर दर्ज किये गए हैं, जो शुक्रवार के मुकाबले 04 पैसे कम रहे। वहीं, डीज़ल के दामों की बात की जाए तो, राजधानी भोपाल में डीज़ल के दामों में भी इन दिनों में कमी दर्ज हुई है। शनिवार को यहां डीजल के दाम 76.77 पैसे दर्ज किए गए हैं, जो शुक्रवार के मुकाबले 13 पैसे कम हुए।

एमपी के मुख्य शहरों में आज के दाम

-इंदौरः पेट्रोल-85.31/ डीज़ल-76.92 दाम हैं।
-उज्जैनः पेट्रोल-85.59/ डीज़ल-77.17 दाम हैं।
-जबलपुरः पेट्रोल-85.18/ डीज़ल- 76.73 दाम हैं।
-ग्वालियरः पेट्रोल-85.31/ डीज़ल-76.90 दाम हैं।
-सागरः पेट्रोल-85.18/ डीज़ल-76.78 दाम हैं।
-भोपालः पेट्रोल-85.17/ डीज़ल-76.77 दाम हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो