scriptToday Petrol and Diesel Price: चुनाव से पहले लोगों को राहत, कम होने लगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम | Aaj ka petrol diesel ka rate kya hai 22 october 2018 | Patrika News

Today Petrol and Diesel Price: चुनाव से पहले लोगों को राहत, कम होने लगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम

locationभोपालPublished: Oct 22, 2018 11:41:45 am

Submitted by:

Faiz

Today Petrol and Diesel Price: चुनाव से पहले लोगों को राहत, कम होने लगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम

petrol diesel rate

Today Petrol and Diesel Price: चुनाव से पहले लोगों को राहत, कम होने लगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम

भोपालः देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के बाद देश और मध्य प्रदेश के आम लोगों को राहत मिलने लगी है। दरअसल, कच्चे तेल के दामों में आई कमी के चलते अब पेट्रोल और डीजल के दाम घटने लगे हैं। यह सिलसिला आज सोमवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। एक तरफ पिछले दो महीनों तक रोज़ाना बढ़े दामों ने लोगों की जेब की हालत खस्ता कर दी थी। वहीं, अब इन गिरते दामों ने थोड़ी ही सही पर आम लोगों को राहत ज़रूर दी है। मध्य प्रेदेश में पेट्रोल को दामों में पिछले पांच दिनों में 01 रुपये की कमी आई है। जिसके बाद आज सोमवार को मध्य प्रदेश में पेट्रोल के दाम लुढ़क कर 85.15 पैसे हो गए हैं, जो पहले 85.71 पैसे थे। वहीं, डीज़ल के रेट में आई 42 पैसे की गिरावट के बाद सोमवार को डीज़ल के रेट 76.80 पैसे पर खुला जो पिछले दो दिनो पहले तक 77.25 रुपये था।

पेट्रोल डीज़ल के रेट में आई गिरावट की वजह कच्चे तेल के दामों में कमी को बताया जा रहा है। क्योंकि,डॉलर के मुकाबले रुपये ने कुछ मज़बूती पकड़ी है। दो दिन पहले तक रुपये के मुकाबले डॉलर की कीमत 73.48 थी, जो अब घटकर 73.24 पैसे हो गई है। जिसके कारण इन दामों में गिरावट आई है।

यहां जा पहुंचे है दाम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां भी पिछले दो दिनों में पेट्रोल के दामों में कमी दर्ज की गई है। सोमवार को यहां पेट्रोल के दाम 84.63 रुपये प्रति लीटर दर्ज किये गए हैं, जो दो दिन पहले यानी शनिवार के मुकाबले 52 पैसे कम हुए। वहीं, डीज़ल के दामों की बात की जाए तो, राजधानी भोपाल में डीज़ल के दामों में भी इन दिनों में कमी दर्ज हुई है। सोमवार को भी यहां डीजल के दाम 76.34 पैसे दर्ज किए गए हैं, जो गुज़रे शनिवार के मुकाबले 76 पैसे कम हुए।

एमपी के मुख्य शहरों में आज के दाम

-इंदौरः पेट्रोल-84.75/ डीज़ल-76.47 दाम हैं।
-उज्जैनः पेट्रोल-85.03/ डीज़ल-76.72 दाम हैं।
-जबलपुरः पेट्रोल-84.63/ डीज़ल- 76.29 दाम हैं।
-ग्वालियरः पेट्रोल-84.75/ डीज़ल-76.45 दाम हैं।
-सागरः पेट्रोल-84.63/ डीज़ल-76.33 दाम हैं।
-भोपालः पेट्रोल-84.63/ डीज़ल-76.34 दाम हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो