scriptToday Petrol and Diesel Price: जानिए अपने शहर के पेट्रोल-डीज़ल के रेट | Aaj ka petrol diesel ka rate kya hai 25 september 2018 | Patrika News

Today Petrol and Diesel Price: जानिए अपने शहर के पेट्रोल-डीज़ल के रेट

locationभोपालPublished: Sep 25, 2018 09:42:57 am

Submitted by:

Faiz

Today Petrol and Diesel Price: जानिए अपने शहर के पेट्रोल-डीज़ल के रेट

petro diesel rate today

Today Petrol and Diesel Price: जानिए अपने शहर के पेट्रोल-डीज़ल के रेट

भोपालः देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों से आम लोगों की जेब की हालत खस्ता होती जा रही है। इसका असर मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा पड़ रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को लगातार सत्ताईसवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगर बात करें पेट्रोल की तो आज यह 15 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ा है, वहीं डीज़ल के दामों में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बता दें कि, साल की शुरुआत से अब तक पेट्रोल 15.43 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल 16.90 पैसे प्रति लीटर डीज़ल महंगा हो चुका है।

यहां जा पहुंचे है दाम

बात कें मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की तो यहां पिछले दो दिनों में पेट्रोल के दामों में 15 पैसे प्रति लीटर बढ़त लेने के बाद पेट्रोल के दाम 89.12 पैसे जा पहुंचा है। वहीं, डीजल के दाम 10 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़े हैं, जिसके बाद अब डीज़ल के दाम 78.55 रुपए प्रति लीटर पर जा पहुंचा है।

एमपी के इन शहरों में आज के दाम

-होशंगाबादः पेट्रोल-88.63/ डीज़ल-78.19 दाम हैं।
-इंदौरः पेट्रोल-88.76/ डीज़ल-78.23 दाम हैं।
-रतलामः पेट्रोल-88.62/ डीज़ल- 78.14 दाम हैं।
-मंदसौरः 89.16 पेट्रोल-/ डीज़ल-78.65 दाम हैं।
-उज्जैनः पेट्रोल-89.02/ डीज़ल-78.49 दाम हैं।
-छतरपुरः पेट्रोल-89.55/ डीज़ल-78.95 दाम हैं।
-धारः पेट्रोल-89.15/ डीज़ल- 78.55 दाम हैं।
-दमोहः पेट्रोल-88.99/ डीज़ल- 78.41 दाम हैं।
-जबलपुरः पेट्रोल-88.55/ डीज़ल- 78.01 दाम हैं।
-दतियाः पेट्रोल-88.33/ डीज़ल- 77.71 दाम हैं।
-छिंदवाड़ाः पेट्रोल-90.16/ डीज़ल- 79.54 दाम हैं।
-रीवाः पेट्रोल-90.41/ डीज़ल- 79.79 दाम हैं।
-ग्वालियरः पेट्रोल-88.72/ डीज़ल-78.18 दाम हैं।
-राजगढ़ः पेट्रोल-89.23/ डीज़ल-78.72 दाम हैं।
-हरदाः पेट्रोल-89.24/ डीज़ल-78.72 दाम हैं।
-सिधिः पेट्रोल-89.69/ डीज़ल-79.13 दाम हैं।
-बड़वानीः पेट्रोल-89.59/ डीज़ल-79.07 दाम हैं।
-रायसेनः पेट्रोल-88.97/ डीज़ल-78.40 दाम हैं।
-सीहौरः पेट्रोल-88.51/ डीज़ल-78.02 दाम हैं।
-पन्नाः पेट्रोल-89.77/ डीज़ल-79.21 दाम हैं।
-नीमचः पेट्रोल-89.46/ डीज़ल-78.93 दाम हैं।
-बुरहानपुरः पेट्रोल-89.26/ डीज़ल-78.68 दाम हैं।
-बेतूलः पेट्रोल-89.06/ डीज़ल-78.55 दाम हैं।
-झाबुआः पेट्रोल-89.23/ डीज़ल-78.66 दाम हैं।
-श्योपुरः पेट्रोल-89.88/ डीज़ल-79.32 दाम हैं।
-उमरियाः पेट्रोल-89.81/ डीज़ल-79.28 दाम हैं।
-अलिराजपुरः पेट्रोल-89.70/ डीज़ल-79.16 दाम हैं।
-शहडोलः पेट्रोल-90.22/ डीज़ल-79.67 दाम हैं।
-सागरः पेट्रोल-88.51/ डीज़ल-78.02 दाम हैं।
-खरगोनः पेट्रोल-89.28/ डीज़ल-78.77 दाम हैं।
-अनुपपुरः पेट्रोल-90.44/ डीज़ल-79.87 दाम हैं।
-देवासः पेट्रोल-88.85/ डीज़ल-78.36 दाम हैं।
-शिवपुरीः पेट्रोल-89.39/ डीज़ल-78.74 दाम हैं।
-डिंडौरीः पेट्रोल-89.44/ डीज़ल-78.92 दाम हैं।
-टीकमगढ़ः पेट्रोल-89.40/ डीज़ल-78.79 दाम हैं।
-शाजापुरः पेट्रोल-90.04/ डीज़ल-78.63 दाम हैं।
-नरसिंहपुरः पेट्रोल-89.34/ डीज़ल-78.77 दाम हैं।
-सतनाः पेट्रोल-90.07/ डीज़ल-79.48 दाम हैं।
-सिवनीः पेट्रोल-88.81/ डीज़ल-78.27 दाम हैं।
-भिंडः पेट्रोल-88.76/ डीज़ल-78.20 दाम हैं।
-सिंगरौलीः पेट्रोल-88.81/ डीज़ल-78.35 दाम हैं।
-विदिशाः पेट्रोल-88.45/ डीज़ल-77.87 दाम हैं।
-खंडवाः पेट्रोल-89.42/ डीज़ल-78.90 दाम हैं।
-गुनाः पेट्रोल-89.10/ डीज़ल-78.56 दाम हैं।
-मुरैनाः पेट्रोल-88.05/ डीज़ल-77.48 दाम हैं।
-कटनीः पेट्रोल-89.45/ डीज़ल-78.88 दाम हैं।
-भोपालः पेट्रोल-88.61/ डीज़ल-78.07 दाम हैं।
-अशोकनगरः पेट्रोल-88.71/ डीज़ल-78.07 दाम हैं।
-मंडलाः पेट्रोल-89.34/ डीज़ल-78.83 दाम हैं।
-बालाघाटः पेट्रोल-90.11/ डीज़ल-79.61 दाम हैं।
-आगर मालवाः पेट्रोल-89.45/ डीज़ल-78.93 दाम हैं।

बता दें कि, बताई गई आज की यह दरें प्रति लीटर के आधार पर हैं।

यह है दामों में हो रही बढ़ोतरी का कारण

बता दें कि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई जबदस्त बढ़तरी का बड़ा कारण रुपए में आई कमज़ोरी बताया जा रहा है। बता दें कि, डॉलर के मुकाबले रुपए का स्तर 72.18 रुपए जा पहुंचा हैं। गिरावट के चलते ही तेल कंपनियां रोज़ाना कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं। कंपनियां डॉलर में तेल का भुगतान करती हैं, जिसकी वजह उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों को बढ़ाना पड़ रहा है।

सरकार का राहत से इंकार

देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। मध्य प्रदेश में इसका उछाल रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा है। इसके पीछे बड़ा कारण यह भी है कि, प्रदेश सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर सबसे ज्यादा वैट टेक्स वसूल रही है। राज्य के विपक्षी दल और जनता कई बार इसका विरोध भी कर चुकी है। लेकिन राज्य सरकार इसपर कोई राहत देने के मूड में नहीं है। पिछले दिनो प्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैय्या इस बात को साफ तौर पर कह चुके हैं कि, राज्य सरकार फिलहाल, कोई राहत देने की स्थिति में नहीं है, मलैय्या ने कहा कि, अगर कैन्द्र सरकार चाहे तो इसपर टैक्स कम कर सकती है या चाहे तो इसे जीएसटी के दायरे में ला सकती है, हम इसका समर्थन करेंगे। हालांकि, मंत्री मलैय्या ने यह संकेत दिए हैं, कि आगामी 29 सितंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली है, इसमें मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों को लेकर चिंतन किया जाएगा। संभव है कि, कैंन्द्र की तरफ से राज्य को कोई राहत मिले। इधर कांग्रेस भी पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी के विरोध में भारत बंद कर चुकी है, जिसे प्रदेशभर में व्यापारियों का खासा समर्थन मिला था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो