scriptआज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा बेहद खास! | Aaj ka rashifal 02Jan2019 todays rashifal horoscope with numerology | Patrika News
भोपाल

आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा बेहद खास!

प्रथम पूज्य श्रीगणेश का दिन है आज…

भोपालJan 01, 2019 / 08:13 pm

दीपेश तिवारी

shri ganesh on wednesday

आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा बेहद खास!

भोपाल। नए साल के दूसरे दिन यानि 2 जनवरी 2019 को बुधवार का दिन पड़ रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ये दिन बुध देव को अर्पित है। जिसके कारक देवता श्रीगणेश माने जाते हैं। वहीं हरा इसका मुख्य रंग है। बुध बुद्धि के कारक माने गए हैं।

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह, हमारी जन्म कुंडली में स्थित 12 भावों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव डालता है। इसके तटस्थ ग्रह होने के बावजूद विभिन्न ग्रहों से युति के चलते इसके फलों में भी परिवर्तन देखने को मिलता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिष में बुध ग्रह को एक शुभाशुभ ग्रह माना गया है अर्थात ग्रहों की संगति के अनुरूप ही यह फल देता है। यदि बुध ग्रह शुभ ग्रहों (गुरु, शुक्र और बली चंद्रमा) के साथ होता है तो यह शुभ फल देता है और क्रूर ग्रहों (मंगल, केतु, शनि राहु, सूर्य) की संगति में अशुभ फल देता है।

बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या इसकी उच्च राशि भी है जबकि मीन इसकी नीच राशि मानी जाती है। 27 नक्षत्रों में बुध को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है। हिन्दू ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है।

सूर्य और शुक्र इसके मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं। बुध का वर्ण हरा है और सप्ताह में बुधवार का दिन बुध को समर्पित माना जाता है।

ताकतवर बुध का असर –
यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है तो जातक की संवाद शैली कुशल होती है। वह हाज़िर जवाबी होता है। व्यक्ति अपनी बातों से सबको मोह लेता है। मजबूत बुध व्यक्ति को कुशाग्र बुद्धि का बनाता है।

व्यक्ति की गणना करने की शक्ति तीव्र होती है। ऐसे जातक सभी विषयों को तार्किक दृष्टि से देखते हैं। वाणिज्य और क़ारोबार में भी व्यक्ति सफल होता है। बुध की कृपा जिस व्यक्ति पर होती है, वह एक अच्छा वक्ता होता है।

लग्न भाव में बुध…
इसके अलावा जिस जातक की जन्म कुंडली में बुध ग्रह लग्न भाव में स्थित होता है, माना जाता है कि वह व्यक्ति शारीरिक रूप से सुंदर होता है। देखने में व्यक्ति अपनी वास्तविक उम्र से कम आयु का दिखता है तथा उसकी आंखें चमकदार होने की स्थिति भी देखी जाती है।

लग्न का बुध व्यक्ति को स्वभाव से चालाक, तर्कसंगत, बौद्धिक रूप से धनी और कुशल वक्ता बनाता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति का स्वभाव भी सौम्य होता है और वह कई भाषाओं का ज्ञाता होता है। व्यवसाय क्षेत्र में भी ऐसे जातक सफल होते हैं। प्रथम भाव में बैठा बुध ग्रह जातक व्यक्ति को दीर्घायु प्रदान करता है।

नीच का या पीड़ित बुध का असर – यदि जन्म कुंडली में बुध ग्रह किसी क्रूर अथवा पापी ग्रहों से पीड़ित हो तो यह जातक के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से समस्या कारक होता है।
इस स्थिति में जातक अपने विचारों को सही रूप में बोलकर पेश नहीं कर पाता है तथा वह गणित विषय में कमज़ोर होता है और उसे गणना करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। पीड़ित बुध जातक को दिमागी रूप से कमज़ोर बनाता है।
उसे चीज़ों को समझने में दिक्कत होती है। पीड़ित बुध के प्रभाव से व्यक्ति को क़ारोबार में हानि होती है। व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता आती है। ऐसे में जातकों को बुध ग्रह से संबंधित उपाय करना चाहिए।
बुध से संबंधित मंत्र:

बुध का वैदिक मंत्र…
ॐ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रति जागृहि त्वमिष्टापूर्ते सं सृजेथामयं च।
अस्मिन्त्सधस्‍थे अध्‍युत्तरस्मिन् विश्वेदेवा यजमानश्च सीदत।।

बुध का तांत्रिक मंत्र…
ॐ बुं बुधाय नमः।।

बुध का बीज मंत्र…
ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।
बुध से जुड़ी कुछ खास बातें…
रत्न – पन्ना। : रंग – हरा। : कार्यक्षेत्र – वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह का संबंध वाणिज्य, लेखन, एंकरिंग, वकील, पत्रकारिता, कथा वाचक, प्रवक्ता आदि से है। : रोग – पीड़ित बुध के कारण व्यक्ति को बोलने में समस्या, नसों में पीड़ा, बहरापन, जीव, मुख, गले तथा नाक से संबंधित रोग, चर्म रोग, अत्यधिक पसीना आना, तंत्रिका तंत्र में परेशानी आदि का सामना करना पड़ता है

आज का राशिफल 02Jan 2019-Aaj Ka Rashifal

1. मेष राशि: लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। कारोबार विस्तार में भाई-बहनों के सहयोग मिलेगा।

2. वृषभ राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। भाई-बहनों का सानिध्य मिल सकता है।
3. मिथुन राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि के बीच धैर्यशीलता में कमी आएगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

4. कर्क राशि: स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मानसिक शांति रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
5. सिंह: कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी फिर भी मन अशांत रहेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

6. कन्या राशि : उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। क्रोध से बचें।
7. तुला राशि : किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं। वहीं वाणी में सौम्यता होने के बाद भी जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि : नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव के बीच आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
9. धनु राशि : स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भवन के साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे।

10. मकर राशि : खर्चों की अधिकता के चलते मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कारोबार विस्तार में भाइयों का सहयोग मिलेगा।
11. कुंभ राशि : धैर्यशीलता में कमी आएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

12. मीन : आय में वृद्धि के बीच खर्च भी बढ़ेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।
अंक ज्योतिष Aaj ka ank shastra 02Jan 2019:आज क्या कहता है आपका मूलांक…

अंक 1: आज आपका शुभ अंक- 3 व शुभ रंग- गुलाबी है।
मानसिक अशांति के बीच आज व्यापार अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मुश्किलें ज़्यादा हो सकती है।
अंक 2 : आज आपका शुभ अंक- 42 व शुभ रंग- पीला है।
क्रोध में अपना नियंत्रण न खोयें। किसी प्रकार का मनोवैज्ञानिक डर आपको बैचेन कर सकता है। भाग्यांक अंक 7 वालों को झुंझलाहट महसूस होगी।

अंक 3 : आज आपका शुभ अंक- 11 व शुभ रंग- नीला है।
आज के दिन आपके धन-सम्पति में वृद्धि होगी। परन्तु आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। खर्चा कम करें। अंक 3 वाले व्यक्ति महत्वाकांक्षी होते हैं। आप अपनी सूझबूझ से आगे बढ़ें।
अंक 4 : आज आपका शुभ अंक-45 व शुभ रंग- जामुनी है।
संतान सुख की प्राप्ति के योग हैं। कंप्यूटर, इंटरनेट और सोशल मीडिया में कार्यरत जातक के लिए दिन चुनौतियों भरा रहेगा। आपकी आधुनिक विचारधारा आपके लिए नये संयोग लाएगी।
अंक 5 : आज आपका शुभ अंक-3 व शुभ रंग- सिल्वर है।
आज के दिन एक्सपोर्ट की दिशा में काम कर रहे व्यक्तियों को आज नया ऑर्डर मिल सकता है। किसी भी कार्य को शीघ्र निपटने की कोशिश ना करें। विदेशी लोगों से दोस्ती हो सकती है।

अंक 6 : आज आपका शुभ अंक-23 व शुभ रंग- हरा है।
व्यापार में नए सांझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं। लेकिन कुछ घटनाएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं। वहीं आज ही के दिन नौकरी में भी कुछ बाधाएं आ सकती है। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। शिक्षा के लिए आज का दिन अनुकूल है।

अंक 7 : आज आपका शुभ अंक-3 व शुभ रंग- बैगनी है।
किसी वस्तु की खरीददारी में ठगे जा सकते हैं। दिन सुस्त रहेगा। आपको बहुत आलस्य आयेगा।


अंक 8 : आज आपका शुभ अंक-4 व शुभ रंग- नीला है।
लोग आज आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्य लेकर आयेगा। ज्यादा बोलने की वजह से आप फंस सकते हैं।

अंक 9 : आज आपका शुभ अंक-26 व शुभ रंग- लाल है।
आज अपनी भाषा के कारण आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। सरकारी महकमे पुलिस आदि में कार्य करने वाले जातकों के लिए आज के दिन मुश्किलें आ सकती हैं।

Home / Bhopal / आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा बेहद खास!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो