scriptमकर संक्रांति के साथ ही शुरू हुए इन राशि वालों के अच्छे दिन, जानिये आज किन राशि वालों के लिए है खास दिन | Aaj ka Rashifal 15jan2019 todays rashifal horoscope with numerology | Patrika News

मकर संक्रांति के साथ ही शुरू हुए इन राशि वालों के अच्छे दिन, जानिये आज किन राशि वालों के लिए है खास दिन

locationभोपालPublished: Jan 14, 2019 09:41:13 pm

श्रीरामभक्त हनुमान मंगलवार के कारक देव…

hanumanji

मकर संक्रांति के साथ ही शुरू हुए इन राशि वालों के अच्छे दिन, जानिये आज किन राशि वालों के लिए है खास दिन

भोपाल। आज 15 जनवरी 2019 यानि मंगलवार का दिन है। मंगलवार के कारक देव रामभक्त श्री हनुमान कहलाते हैं। वहीं इस दिन देवी मां को भी खास तौर पर पूजा जाता है। मंगल का रत्न मूंगा है और ये शरीर में खोपड़ी का वर्चस्व करता है। इसे रक्त का कारक ग्रह माना गया है। साथ ही ये लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिष में मंगल एक क्रूर ग्रह है। मनुष्य जीवन में मंगल दोष के कारण लोगों के विवाह में कठिनाई आती है। जन्म कुंडली में स्थित सभी 12 भावों में इसका प्रभाव अलग अलग प्रभाव पड़ता है।

वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है।

जानिये कहां रहता है उच्च का व कहां हो जाता है नीच…
यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। वहीं नक्षत्रों में यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी होता है। माना जाता है कि यदि किसी जातक का मंगल अच्छा हो तो वह स्वभाव से निडर और साहसी होगा तथा युद्ध में वह विजय प्राप्त करेगा।

ताकतवर मंगल के असर –
मंगल की प्रबलता से व्यक्ति निडरता से अपने निर्णय लेता है। वह ऊर्जावान रहता है। वहीं विपरीत परिस्थितियों में भी जातक चुनौतियों को सहर्ष स्वीकार करता है और उन्हें मात भी देता है। मजबूत मंगल का प्रभाव केवल व्यक्ति के ही ऊपर नहीं पड़ता है, बल्कि इसका प्रभाव व्यक्ति के पारिवारिक जीवन पर पड़ता दिखाई देता है।

पीड़ित मंगल के असर –
यदि मंगल ग्रह कुंडली में कमज़ोर या पीड़ित हो तो यह जातक के लिए कई तरह की समस्याएं पैदा करता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को किसी दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। पीड़ित मंगल के कारण जातक के पारिवारिक जीवन में भी समस्याएं आती हैं। जातक को शत्रुओं से पराजय, ज़मीन संबंधी विवाद, क़र्ज़ आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

मंगल का वैदिक मंत्र –
ॐ अग्निमूर्धा दिव: ककुत्पति: पृथिव्या अयम्।
अपां रेतां सि जिन्वति।।

मंगल का तांत्रिक मंत्र –
ॐ अं अंङ्गारकाय नम:।।

मंगल का बीज मंत्र –
ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।


आज का @Rashifal राशिफल.15january2019.. aaj ka Rashifal l

1. मेष राशि:

भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।


2. वृषभ राशि :

कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।


3. मिथुन राशि :

कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। छोटी छोटी बातों पर खुश होने व नाराज होने के बावजूद आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।


4. कर्क राशि :

नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।धैर्यशीलता में कमी आएगी।

5. सिंह राशि :

अनियोजित खर्चों में वृद्धि के चलते मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।


6. कन्या राशि :

मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेकिन क्रोध व आवेश में भी जल्दी आएंगे। मनपसंद खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

 

7. तुला राशि :

मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें।


8. वृश्चिक राशि :

मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।


9. धनु राशि :

भवन सुख में वृद्धि होगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि के चलते आत्मविश्वास में कमी आएगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।


10. मकर राशि :

अनियोजित खर्च से बढ़ेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। अपने स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें।

11. कुंभ राशि :

खर्चों की अधिकता के बीच जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य संबंधी परेशानी आ सकती है। माता का सहयोग मिलेगा।

12. मीन राशि :
जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। आत्मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत बन सकते हैं।

आज का अंकज्योतिष.15january2019.Aaj Ka ank jyotish h ..ये कहता है आपका आज का मूलांक @AnkJyotish

अंक – 1
दिन आज शानदार है। आपकी सूझबूझ हर परेशानी का हल ढूंढ लेगें। मेहनत भरा दिन है। आपकी मेहनत का आज आपको लाभ मिलेगा।
शुभ रंग – गुलाबी : शुभ अंक – 14


अंक – 2
आपके लिए आज का दिन विशेष रहेगा। आप आज नया कुछ करेंगें। गवेरमेन्ट सम्बन्धी कार्य की मुश्किलें कम होगी।

शुभ रंग – लेमन : शुभ अंक – 14
अंक – 3

आज आपका मूड अच्छा रहेगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। खर्च ज्यादा होगा। नये लोग सम्पर्क में आयेंगे।

शुभ रंग – सफेद : शुभ अंक – 15

अंक – 4
ऊर्जा से भरा दिन रहने के बावजूद मन उधेड़ बुन में लगा रहेगा। किसी कार्य को शुरू तो कर लेंगे परन्तु पूरा करने में परेशानियां आढ़े आ जाएंगी।

शुभ रंग – क्रीम : शुभ अंक – 13
अंक – 5
बुआ या बहन की मदद से पिता के साथ रिश्तों में शांति सुधार होगा। क्योंकि पिता आज नाराज रहेंगे। आज फिजुल खर्चों ज्यादा न करें।

शुभ रंग – हरा : शुभ अंक – 11

अंक – 6
आज आर्थिक नुकसान के साथ ही परेशानियों में बढ़ौतरी हो सकती हैं। नौकरी पेशा लोग, होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोग आज थोड़ी सावधानी बरतें।

शुभ रंग – गुलाबी : शुभ अंक – 4

अंक – 7
आज मन प्रभु में लगा रहेगा। सांसारिक विरक्त्ता महसूस करेंगे।ै धार्मिक, आध्यिात्मिक कार्यों में मन रमेगा।

शुभ रंग – ग्रे : शुभ अंक – 3


अंक – 8
बिना बात के आज कहीं न उलझें। अपने से नीचे कार्य करने वाले जातकों पर विश्वास करें। आज अपना व्यवहार ठीक रखें।
शुभ रंग – लेमन : शुभ अंक – 15


अंक – 9
आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। उन्नति का मौका मिलेगा। बुजुर्गों को मार्गदर्शन मिलेगा। सही निर्णय जीवन की दिशा बदल देगा।

शुभ रंग – गुलाबी : शुभ अंक – 3
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो