scriptआज करवा चौथ पर इन 7 राशियों वालों को मिलेंगे खास गिफ्ट! भाग्य देगा साथ | aaj ka rashifal 17 oct 2019 today rashifal horoscope with numerology | Patrika News

आज करवा चौथ पर इन 7 राशियों वालों को मिलेंगे खास गिफ्ट! भाग्य देगा साथ

locationभोपालPublished: Oct 16, 2019 07:22:45 pm

आज कार्तिक माह की तृतीया…

lord_shree_hari_vishnu.jpg
भोपाल। आज 2019 अक्टूबर का 17वां दिन यानि 17 अक्टूबर 2019 को गुरुवार का दिन है। ज्योतिष में गुरु को विद्या का कारक ग्रह माना गया है।
इसका रंग पीला व रत्न पुखराज है।

वहीं इस दिन के कारक देव प्रश्री हरिविष्णु माने गए हैं। इसके साथ ही विद्या का कारक ग्रह होने के कारण इस दिन मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है।
आज का विशेष: Today Special – तारीख 17 अक्टूबर 2019 आज का पंचांग तिथि नक्षत्र…

माह – कार्तिक
तिथि – तृतीया – 06:51:05 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – गुरूवार
नक्षत्र – कृत्तिका – 15:52:21 तक

अशुभ समय : राहुकाल – 13:32:20 से 14:58:15 तक
आज का शुभ मुहूर्त
शुभ – 06:26 से 07:51
चर – 10:41 से 12:05
लाभ – 12:05 से 13:30
अमृत – 13:30 से 14:55
शुभ – 16:20 से 17:45

maa_saraswatiji.jpg
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को ‘गुरु’ कहा जाता है। यह धनु और मीन राशि का स्वामी होता है और कर्क इसकी उच्च राशि है जबकि मकर इसकी नीच राशि मानी जाती है।
गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक होता है। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी होता है।
ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह का गोचर जन्मकालीन राशि से दूसरे, पाँचवें, सातवें, नौवें और ग्यारहवें भाव में शुभ फल देता है।

जिन व्यक्तियों की जन्म कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत स्थिति में होता है तो जातक के जीवन में प्रगति होती है। हालांकि इस दौरान जातक के मोटे होने की भी संभावना बनी रहती है।
Aaj ka rashifal
17 October 2019 आज का राशिफल: Aaj ka Rashifal ( today rashifal ) in hindi …

1. मेष राशि / Aries Aaj ka rashifal – Horoscope Today :

आज भाग्य आपके साथ है, अत: आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से दो कदम आगे रहेंगें । नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू और व्यापारिक समझौते अच्छे परिणाम देंगे। वहीं भाग्य के साथ देने के चलते आपका मूड भी आज बहुत अच्छा रहेगा। व्यावसायिक निर्णय, निवेश और विवादों को निपटने के लिए यह एक अच्छा समय है। पहचान और सराहना प्राप्त करने के लिए समय उपयुक्त है।आज आप के लाभ हासिल करने की अच्छी संभावनाएं हैं।

2. वृषभ राशि / Tauras today Rashifal – Horoscope Today :
आज भाग्य द्वारा साथ दिए जाने के चलते व्यापारी लोग अब अपने विस्तार की योजनाओं के साथ आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरान आपके काम की सराहना की जाएगी।
कुल मिलाकर भाग्य का साथ मिलने से नई परियोजनाओं को आरम्भ करने या कोई नयी व्यापार योजना शुरू करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। आप जिन परिवर्तनों का इस समय तक विरोध कर रहे थे वे अब आपको सही लगने लगेंगी, साथ ही आप इन परिवर्तनों को अमल में लाने की प्रक्रिया शुरू कर देंगें।
3. मिथुन राशि / Gemini Horoscope Today :
आप आज खास संवेदनशील रहेंगें। वहीं आपकी राशि में ग्रहों की स्थिति के अनुसार व्यापारी वर्ग आज जोखिम भरे निवेश में हाथ न डालें अन्यथा उन्हें भारी घाटा उठाना पड़ सकता है। आज आप अंतर्बोध युक्त भी रहेंगें।
आज आप पर अतिरिक्त काम का बोझ पड़ सकता है शायद दफ्तर में कोई जटिल कार्य आपको सौंपा जा सकता है। पैसों से संबंधित मुद्दों पर आपका अपने साझेदार के साथ विवाद होने की सम्भावना हैं। आज आप लोग के जवाब पर कड़ी प्रतिक्रिया देंगें।
4. कर्क राशि / Cancer Aaj ka Rashifal :
आज आपके सितारें आज अनुकूल नहीं हैं, लेकिन आपने अब तक जितनी कड़ी मेहनत की है, उन सबका सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आखिर आ गया है। अंतिम नतीजों से आप खुश और तनावमुक्त हों जाएंगें। समय बहुत अनुकूल नहीं होने के बावजूद जो व्यक्ति अपने करियर में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं उन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। लेकिन आप को आवश्यक सहायता प्राप्त नहीं हो पाएगी।

5. सिंह राशि / Leo today rashifal :
चीजे आपकी उम्मीदों के अनुसार नहीं होंगीं, आज आप दफ्तर की राजनीति या चुगलखोरी का शिकार बन सकते है। ऐसे में केवल स्पष्ट रूप से खुल कर सामने आने से ही अफवाहों का अंत किया जा सकता है। समय बहुत अच्छा नहीं है इसलिए कोई भी प्रमुख निर्णय या फैसलें लेने से आज बचें। ऐसे में स्वयं के व्यवसाय में कार्यरत व्यक्तियों को अपने कार्य क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही नई साझेदारी शुरू करने के लिए भी यह समय अच्छा नहीं है।

6. कन्या राशि / Virgo Horoscope Today :
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ दिन है। खासतौर पर आजीविका और पेशे की दृष्टि से आज एक लाजवाब दिन है। इसके साथ ही आप प्रयोजनीय प्रयासों और कड़ी मेहनत के अद्भुत लाभ और सफलता का आनंद उठा पाएंगे। कुल मिलाकर आज आप अपनी इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे। इसके साथ ही आपके प्रयासों को अंत में पर्याप्त रूप से वित्तीय लाभ का पुरस्कार प्राप्त होगा।
todays rashifal
7. तुला राशि / Libra Rashifal Today :
भाग्य आपका साथ देगा जिसके तहत आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। विशेषकर संपत्ति और सौभाग्य के मामलों में भाग्य का खास साथ मिलने से आपको कुछ अप्रत्याशित धन लाभ होने की भी संभावना है। कार्यस्थल पर ढेर सारी प्रशंसा के अलावा आजीविका अथवा व्यापार सम्बन्धी एक रोमांचक प्रस्ताव आप के सामने पेश की जाने की सम्भावना है।
8. वृश्चिक राशि / Scorpio today rashifal :
आज आप थोड़े से प्रयासों से ही महान उपलब्धियां प्राप्त करने में सक्षम हो जाएंगें। इसके साथ ही आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है, यह खबर आपकी तरक्की, वेतन वृद्धि, इच्छित स्थान पर स्थानांतरण, आदि से सम्बंधित हो सकती है।
आज आप अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में रहेंगें और सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। कुल मिलाकर आपके लिए आज भाग्य के नए द्वार खुल सकते हैं। आप आज व्यवसाय सम्बन्धी आत्मविश्वास से भर जाएंगें।
9. धनु राशि / Sagittarius Aaj ka Rashifal :
समय आपके पक्ष में नहीं है, अत: अपने प्रयास जारी रखें जिससे आपको बाद में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज आप बहुत व्यस्त रहेंगें। वहीं अचानक उत्पन्न अप्रत्याशित व्यय वित्तीय परेशानी दे सकते हैं। कुल मिलाकर आज आप भाग्य पर पूरी तरह से निर्भर न रहें। आज आप चीजों को अपने नियंत्रण से बाहर पाएंगें और बाधाएं आपके अच्छे प्रदर्शन में अवरोध पैदा करेंगीं ।
10. मकर राशि / Capricorn today rashifal:
आज आपको कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वहीं कुछ अप्रत्याशित आर्थिक आय पाने की संभावना है। अपने पेशे की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए अपने विशिष्ठ ज्ञान का प्रयोग करें। किस्मत आपके प्रयासों में आपका भरपूर साथ देगी। अपनी संगठनात्मक क्षमता और शांत मानसिक प्रक्रिया की सहायता से आप अपने कार्य सफलतापूर्वक पूरे कर सकेंगें।
11. कुंभ राशि / Aquarius Rashifal Horoscope Today:
आज सकारात्मक और रचनात्मक महसूस करेंगें। आर्थिक स्थिति निश्चित रूप से सुधरेगी, लेकिन साथ ही व्यय में भी वृद्धि होगी। आज आप आसानी से प्रतिकूल परिस्थितियों को अनुकूल बनाने में सक्षम रहेंगें।
आज आपकी इच्छा आपको सुंदर बनाने के लिए भी प्रेरित कर सकती है। वहीं कार्य सम्बंधित कोई भी निर्णय लेने के लिए अपने अंतर्ज्ञान का प्रयोग करें।


12. मीन राशि / Pisces Aaj ka Rashifal:
आप आज एक अप्रत्याशित लाभ की भी उम्मीद कर सकते हैं। ग्रह बता रहे है कि आज आप कार्य संबंधित सुअवसर और जिम्मेदारियों के लिए तैयार हो जाइए, जिसके कारण कार्यस्थल पर अंततः आपके रुतबे में वृद्धि होगी।
आपको अतीत में की गयी किसी कड़ी मेहनत के लिए इनाम मिल सकता है। इन सभी खास बातों के चलते आज आप खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगें, लेकिन ध्यान रखें आज ऋण के लेन देन में न उलझें।
ank_jyotish.jpg
17 October 2019 2019 आज का अंक ज्योतिष: जानिये आज क्या कहता है आपका मूलांक – Aaj ka ank jyotish in hindi …

अंक 1
दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के बीच पहले से बनाई गईं योजनाएं अस्त व्यस्त हो सकती हैं।

अंक 2
ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण के बीच साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

अंक 3
दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें।

अंक 4
दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। साथियों और अधिकारियों का सहयोग के बीच कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

अंक 5
दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।
अंक 6
दिन व्यस्तता भरा रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य शुरू करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें।

अंक 7
कार्यक्षेत्र और व्यापार में नए उत्साह से कार्य करेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं।
अंक 8
दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें।

अंक 9
दिन खुशनुमा रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग से नौकरी में उन्नति के अवसर सामने आएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो