scriptआज कार्तिक माह का पहला शनिवार, इन 5 राशियों को शनि देंगे खास आशीर्वाद | aaj ka rashifal 19 oct 2019 today rashifal horoscope with numerology | Patrika News

आज कार्तिक माह का पहला शनिवार, इन 5 राशियों को शनि देंगे खास आशीर्वाद

locationभोपालPublished: Oct 18, 2019 07:32:24 pm

कार्तिक कृष्ण पक्ष की आज षष्ठी तिथि…

shanivar upay

shanidev

भोपाल। आज 19 अक्टूबर 2019 को शनिवार का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता भी कहा जाता है। जहां शनि का नाम सुनते ही अच्छे अच्छे लोगों के मन में भय पैदा हो जाता हैं।
वहीं ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शनि केवल आपको कर्म फल प्रदान करता है। शनि का रंग काला व रत्न नीलम माना गया है। वहीं इस दिन के कारक देव स्वयं शनिदेव है, वहीं इस दिन रामीाक्त हनुमान यानि बजरंगबली की पूजा का भी विधान है।
आज के दिन का विशेष: todays Special
कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। पंडित सुनील शर्मा के अनुसार 19 अक्टूबर की सुबह 07 बजकर 44 मिनट तक पंचमी तिथि रहेगी उसके अगले ही पल यानि कि 07 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर कल यानि कि 20 अक्टूबर की सुबह 07 बजकर 30 मिनट तक षष्ठी तिथि चलेगी।
Aaj ka rashifal
इसके साथ ही 19 अक्टूबर की शाम 05 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर 20 अक्टूबर की शाम 05 बजकर 52 मिनट तक रवि योग रहेगा।

रवि योग सभी कुयोगों को, अनिष्ट शक्तियों को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति रखता है। इसके अलावा 18 अक्टूबर की शाम 05 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर की शाम 05 बजकर 40 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से मृगशिरा पांचवां नक्षत्र है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह का बड़ा महत्व है। हिन्दू ज्योतिष में शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। यह मकर और कुंभ राशि का स्वामी होता है। तुला राशि शनि की उच्च राशि है जबकि मेष इसकी नीच राशि मानी जाती है।
इसके साथ ही शनि पुष्य, अनुराधा और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का स्वामी होता है। वहीं ये भी माना जाता है कि शनि की साढे साती की दशा में यदि पहला ढाई साल बुरा गया हो तो आखरी ढाई साल अच्छा जाता है। वहीं यदि पहला ढाई अच्छा गया हो तो आखरी ढाई बुरा बीतता है।
Aaj ka rashifal 19 oct 2019
19 October 2019 आज का राशिफल: Aaj ka Rashifal ( today rashifal ) in hindi …

1. मेष राशि / Aries Aaj ka rashifal – Horoscope Today :
आज के भाग्यशाली दिन में आज आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता है। आज आपको पदोन्नति, आर्थिक लाभ एवं व्यवसाय में मुनाफे के बारे में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इसके अलावा आज कार्यालय में मतभेद और विवादों को हल करने के लिए एक अनुकूल दिन है। कुल मिलाकर वित्तीय मामलों के बारे में निर्णय लेने के लिए यह बहुत अच्छा समय है ।
2. वृषभ राशि / Tauras today Rashifal – Horoscope Today :
आज सौभाग्य और सफलता प्राप्त होगी। सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आएंगें। आज किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है। वहीं व्यवसायिकों के लिए यह सप्ताह व्यस्त रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तम है। उचित होगा अपनी कल्पनाओं के निहित अर्थ को समझें।
3. मिथुन राशि / Gemini Horoscope Today :
आज किसी खुशी के मौके का जश्न मनाने की भी संभावनाएं हैं ।यात्रा के लिए आज का दिन उपयुक्त है। आय में वृद्धि के साथ ही कार्यालय में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश होंगे। काम की परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी, जिसके चलते व्यापार बढ़ेगा।
कोई भी नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा दिन होने के साथ ही नई परियोजनाओं में पूंजी निवेश किया जा सकता है। कुल मिलाकर भाग्य आपके पक्ष में है।

rashifal
4. कर्क राशि / Cancer Aaj ka Rashifal :
आज आपको कई आश्चर्यों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपने अब तक जितनी कड़ी मेहनत की है, उन सबका सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आ गया है।
अंतिम नतीजों से आप खुश और तनावमुक्त हों जाएंगे। इसके साथ ही आज आपको कुछ ऐसे नए और दिलचस्प लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा जो आपके जीवन पर छाप छोड़ जाएंगे। जो व्यक्ति अपने करियर में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया समय है।
5. सिंह राशि / Leo today rashifal :
आज का दिन सभी प्रकार से शुभ और आशाजनक है। नौकरी का वातावरण अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिए यह सकारात्मक समय है। आपको अपने वरिष्ठों और श्रेष्ठ अधिकारियों से अनुकूल और स्वीकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त होगी।
कार्यालय में भी अपने सहयोगियों से सक्रिय समर्थन प्राप्त होने की संभावना है और आपको काम में नये उत्साह का अनुभव होगा। आज यात्रा का आनंद भी ले सकते हैं।।

6. कन्या राशि / Virgo Horoscope Today :
आज का दिन शुभ बनाने के लिए आपको काफी संघर्ष करना होगा। कार्यस्थल पर संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थितियों कठिन हो सकती हैं। गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं।
कोई सकारात्मक काम नहीं हो पाएगा। अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कुल मिलाकर आज निश्चित रूप से आपके लिए एक भाग्यशाली दिन नहीं है।

7. तुला राशि / Libra Rashifal Today :
आज का दिन आपके लिए चुनौती भरा रहेगा। ऐसे में सहकर्मी और मातहत आपके लक्ष्यों को पूरा करने में मददगार साबित होंगे।
इस दौरान आपको आत्मविश्लेषण की आवश्यकता होगी और यहां तक कि कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन करने का फैसला भी लेना पड़े। वहीं आपको अपने काम के लिए मान्यता और पुरस्कार प्राप्त होंगे। सकारात्मक और रचनात्मक पहल करने के लिए समय अच्छा है।
8. वृश्चिक राशि / Scorpio today rashifal :
आज दिन अनुकूल नही है। विवादों को निपटाने या कर्ज चुकाने के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है। ऐसे में विलंब और विफलताओं से जूझते हुए आपको कठिन समय का सामना करना पड़ सकता हैं।
पैसे के मामलों में आज किसी पर भी भरोसा न करें। अचानक से उत्पन्न वित्तीय मुद्दे और समस्याएं आपको परेशान कर सकते हैं। आप जल्दबाजी में कुछ ऐसी बातें कह जाएंगे या कुछ कर जाएंगे जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता हैं।

9. धनु राशि / Sagittarius Aaj ka Rashifal :
आज काफी हद तक भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आपको कोई एक ऐसा अवसर मिलेगा जो आपके करियर में बेहतर संभावनाओं के दरवाजे खोल देगा।

वहीं जिनके होने की आपने कभी उम्मीद न की हो, ऐसे प्रसंगो का आज आपके साथ घटित होना संभव है। परिवार और मित्र आपकी आर्थिक रूप से सहायता करेंगे। व्यवसायियों को अपने कार्य का विस्तार करने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे।
 rashifal - zodiac sign
10. मकर राशि / Capricorn today rashifal:
सौभाग्य आज आपके साथ रहेगा। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने ज्ञान और अनुभव का सदुपयोग करें। आप कोई भी निर्णय लेने के लिए अपने अंतर्ज्ञान का उपयोग करें।
आप उपलब्ध अवसरों से अधिकतम फायदा लेने में सक्षम होंगे। आपके आसपास के लोग आपकी सराहना करेंगे। कुल मिलाकर आज आप अपने आपको कई मायनों में भाग्यशाली महसूस करेंगे।

11. कुंभ राशि / Aquarius Rashifal Horoscope Today:
भाग्य पक्ष में है। जिससे आर्थिक स्थिति निश्चित रूप से सुधरेगी, लेकिन साथ ही व्यय में भी वृद्धि होगी। कार्य सम्बंधित कोई भी निर्णय लेने के लिए आप जो कुछ करना चाहते हैं, उसे करने का आपको उपयुक्त अवसर प्राप्त होगा। कुल मिलाकर आज आप आसानी से प्रतिकूल परिस्तिथियों को अनुकूल बनाने में सक्षम रहेंगे।
12. मीन राशि / Pisces Aaj ka Rashifal:
आज भाग्य पर निर्भर न रहें। आज निवेश संबंधी महत्त्वपूर्ण निर्णय किसी और दिन के लिए स्थगित कर दें। आज का समय महत्वपूर्ण वित्तीय मामलों के लिए ठीक नहीं है।
कुल मिलाकर आज आपको अपने प्रयासों द्वारा ही अपने मुकद्दर को तराशना होगा। आपके प्रबंधक आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंप सकते है। आप समय पर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के मामले में आज अपने भाग्य पर निर्भर रहने का दिन नहीं है।
ank jyotish / numerology
19 October 2019 2019 आज का अंक ज्योतिष: जानिये आज क्या कहता है आपका मूलांक – Aaj ka ank jyotish in hindi …

अंक 1
दिन खुशनुमा रहेगा। साथियों और अधिकारियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

अंक 2
दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके होने के बावजूद विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं।

अंक 3
सकारात्मक ऊर्जा के बीच घर-परिवार में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

अंक 4
दिन उपलब्धियों भरा होने के चलते, नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा।

अंक 5
कार्यक्षेत्र और व्यापार में मन कम ही लगेगा। जरूरी कार्यों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें।
अंक 6
उतार चढ़ाव भरे दिन के बीच मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा।

अंक 7
उतार चढ़ाव भरे दिन के चलते कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। तर्क-वितर्क की स्थिति से बचें।
अंक 8
हर जगह आज वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। साथियों से अनबन हो सकती है। नया कार्य आरंभ न करें।

अंक 9
दिन खुशनुमा रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अचानक लाभ के बीच नई योजनाओं पर कार्य आंरभ कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो