scriptआज भगवान सूर्य की कृपा से इन 7 राशिवालों को मिलेगा यश व सम्मान, मिलेगी कार्यक्षेत्र में तरक्की | aaj ka rashifal 20 oct 2019 today rashifal horoscope with numerology | Patrika News

आज भगवान सूर्य की कृपा से इन 7 राशिवालों को मिलेगा यश व सम्मान, मिलेगी कार्यक्षेत्र में तरक्की

locationभोपालPublished: Oct 19, 2019 07:12:08 pm

आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

suryadev_astrology.jpg
भोपाल। आज 20 अक्टूबर 2019 को रविवार का दिन है। ज्योतिष में रवि यानि सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है। सूर्य को जातक के यश, सफलता व पिता का-सूचक माना गया है।

वहीं ज्योतिष के जानकारों के अनुसार सूर्य का रत्न माणिक्य है। वहीं इस दिन के कारक देव स्वयं सूर्यदेव है।
आज के दिन का विशेष: todays Special

तारीख 20 अक्टूबर 2019 आज का पंचांग तिथि नक्षत्र

माह – कार्तिक
तिथि – षष्ठी – 07:32:37 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – रविवार
नक्षत्र – आर्द्रा – 17:52:47 तक
अशुभ समय: राहुकाल – 16:21:46 से 17:47:04 तक

आज का शुभ मुहूर्त
चर – 07:53 से 09:17
लाभ – 09:17 से 10:41
अमृत – 10:41 से 12:06
शुभ – 13:30 से 14:54

hindi astrology nature of your life partner
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार विभिन्न राशियों में सूर्य की चाल के आधार पर ही हिन्दू पंचांग की गणना संभव है।
वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह जन्म कुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व करता है। जबकि किसी महिला की कुंडली में यह उसके पति के जीवन के बारे में बताता है।

सेवा क्षेत्र में सूर्य उच्च व प्रशासनिक पद तथा समाज में मान-सम्मान को दर्शाता है। यह लीडर (नेतृत्व करने वाला) का भी प्रतिनिधित्व करता है। यदि सूर्य की महादशा चल रही हो तो रविवार के दिन जातकों को अच्छे फल मिलते हैं।
सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और मेष राशि में यह उच्च होता है, जबकि तुला इसकी नीच राशि है।

Aaj ka rashifal
20 October 2019 आज का राशिफल: Aaj ka Rashifal ( today rashifal ) in hindi …
1. मेष राशि / Aries Aaj ka rashifal – Horoscope Today :
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की तलाश अब पूरी हो सकती है। शिक्षा-प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए यह समय अनुकूल है। लेकिन स्वभाव में कुछ उग्रता के चलते व्यावसायिक निर्णयों में कभी हां, कभी ना करते रहने से अवसर चूक जाएंगा। अपने करीबी लोगो से कुछ मनमुटाव भी संभव है।
2. वृषभ राशि / Tauras today Rashifal – Horoscope Today :
आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए यह समय कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है। सोचने-समझने की शक्ति मज़बूत रहेगी। व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए यह समय बहुत बेहतर है। यात्राएं परिणामदायक होंगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। इसमें कुछ धन खर्च भी होगा।
3. मिथुन राशि / Gemini Horoscope Today :
नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है, अतः यथा स्थिति को बनाये रखने का प्रयास करें। उतावलेपन में लिया हुआ कोई भी निर्णय हानिकारक होगा, अतः कोई भी निर्णय लेते समय धैर्य बनाये रखें। भाग्य आपको गलत दिशा में ले जा सकता है। स्त्री जातकों के सहयोग से किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा।
4. कर्क राशि / Cancer Aaj ka Rashifal :
सामाजिक-राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह समय अच्छी सफलता का योग बना रहा है।

आय के लिए बेहतर समय होने के साथ ही संतान से सुख की अनुभूति होगी और उसके कार्यों से मन प्रसन्न होगा। व्यापारिक या कार्य से संबंधित योजनाएं फलीभूत होंगी। यात्रा का परिणाम सुखदायी होगा। लेकिन स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।
5. सिंह राशि / Leo today rashifal :
आय के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आज अल्प प्रयास या बिना प्रयास के भी धन आने का योग बना हुआ है। भाग्य इस समय आपके साथ है, अतः किसी नए कार्य को करने या योजना बनाने के लिए सही समय है।
लेकिन इसके साथ ही अभी मन को नियंत्रित रखें और उसे भटकने ना दें, सफलता स्वयं आपकी प्रतीक्षा में है, अतः मन को नियंत्रित करके आगे बढ़ने का प्रयास करें। अस्थिरता के चलते निर्णय लेने में आप कठिनाई का अनुभव करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यथा स्थिति बनी रहेगी।
6. कन्या राशि / Virgo Horoscope Today :
प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं होने से वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, परन्तु यह अल्पकालिक है। अतः स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को ख़राब ना करें।
समय कमज़ोर चल रहा है, अतः धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाये रखें। भावनाओं में ना बहें और किसी पर इतना भी भरोसा ना करें कि वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाए।
Aaj ka rashifal October 2019
7. तुला राशि / Libra Rashifal Today :
आमदनी में बढ़ोत्तरी संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद एवम् अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लेकिन इसके साथ ही व्यावसायिक सन्दर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। माता-पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे।
8. वृश्चिक राशि / Scorpio today rashifal :
प्रभावशाली और महत्वपूर्ण व्यक्तियों के सहयोग से लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे। जिसके चलते आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है। कुल मिलाकर कामों सफ़लता मिलेगी।
9. धनु राशि / Sagittarius Aaj ka Rashifal :
नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर कार्यों में सफ़लता मिलने के साथ ही छोटी-मोटी यात्राएं भी सम्भव हैं। कार्य व्यापार अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। किन्तु आज का दिन आर्थिक रूप में कुछ उठा पटक वाला रह सकता है। गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। हालांकि ये बड़ी चिंताएं नहीं होंगी।
todays rashifal
10. मकर राशि / Capricorn today rashifal:
कामों में सफलता के बीच आमदनी निरंतर बनी हुई है, किन्तु व्यय आशा के विपरीत अधिक हो सकतें हैं। ऐसे में खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। इसके साथ ही आज क्रोध से बचते हुए अपनी वाणी पर संयम रखें। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें।
11. कुंभ राशि / Aquarius Rashifal Horoscope Today:
आज व्यापारिक और व्यावसायिक सन्दर्भ में आशातीत सफलता के बीच मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी अथवा प्रेम पात्र पर क्रोध करना उचित नहीं रहेगा। आपकी आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। साथ ही परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं। व्यय पर नियंत्रण रखना होगा।
12. मीन राशि / Pisces Aaj ka Rashifal:
आज आपके मान-सम्मान में इजाफ़ा तो होगा ही साथ ही आज कार्यस्थल पर सफ़लता प्राप्ति का पूर्ण योग है। आपके कामों की प्रशंसा के बीच वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। किन्तु आर्थिक मामलों में बड़ों का सहयोग लेना उचित रहेगा। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, उन पर नियंत्रण रखें।
numerology.png
20 October 2019 आज का अंक ज्योतिष: जानिये आज क्या कहता है आपका मूलांक – Aaj ka ank jyotish in hindi …

अंक 1
दिन खुशनुमा रहेगा। साथियों का सहयोग से नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं।
अंक 2
समय आपके कम अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से अनबन के बीच मानसिक भटकाव की स्थिति बनेगी।

अंक 3
दिन मिला जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य के बावजूद मन खिन्न हो सकता है।
अंक 4
दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं,ऐसे में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। ।

अंक 5
दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के बीच महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है।
अंक 6
दिन शानदार रहेगा। साथियों के सहयोग से अधिकारियों द्वारा आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। कार्य के लिए वातावरण अनुकूल रहेगा।

अंक 7
किस्मत का साथ मिलेगा। अचानक लाभ के अवसरों के बीच कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। अटके हुए कार्य बन सकेंगे।
अंक 8
दिन खुशनुमा रहेगा। साथियों का सहयोग के साथ ही अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

अंक 9
दिन मिला जुला असर रहेगा। सावधानी से कार्य करते हुए जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो