script

इन 7 राशि वालों के लिए आज का है खास दिन! मिलेगी शौहरत

locationभोपालPublished: Jan 19, 2019 09:36:59 pm

सूर्य देव को ज्योतिष में आत्मा का कारक माना गया है…

sunday 20 jan 2019 rashifal

इन 7 राशि वालों के लिए है खास दिन, मिलेगी शौहरत

भोपाल। आज 20 जनवरी 2019 को रविवार का दिन है। रविवार के कारक देव सूर्यदेव हैं। जिन्हें ज्योतिष @Astrology में आत्मा का स्थान दिया गया है। इनका रत्न माणिक्य होता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिष में सूर्य ग्रह का विशेष महत्व है। हिन्दू-धर्म में सूर्य को देवता का स्वरूप मानकर इसकी आराधना की जाती है। यह धरती पर ऊर्जा का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत है। वैदिक ज्योतिष @vedic jyotish के अनुसार सूर्य को तारों का जनक माना जाता है।

 

हिन्दू-पौराणिक ग्रंथों में सूर्य को देवताAAJ Ka Rashifal माना गया है जिसके अनुसार, सूर्य समस्त जीव-जगत के आत्मा स्वरूप हैं। इसके द्वारा व्यक्ति को जीवन, ऊर्जा एवं बल की प्राप्ति होती है।

मान्यता के अनुसार सूर्य महर्षि कश्यप के पुत्र हैं। माता का नाम अदिति होने के कारण सूर्य का एक नाम आदित्य भी है। ज्योतिष में सूर्य ग्रह को आत्मा का कारक कहा गया है। इसके चिकित्सीय और आध्यात्मिक लाभ को पाने के लिए लोग प्रातः उठकर सूर्य नमस्कार करते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार रविवार का दिन सूर्य ग्रह के लिए समर्पित है जो कि सप्ताह का एक महत्वपूर्ण @Horoscope दिन माना जाता है।

सूर्य के प्रमुख नाम : आदित्य, अर्क, अरुण, भानु, दिनकर,दिवाकर, रवि,सूर्य, भास्कर आदि।

सूर्य की प्रकृति: सूर्य नारंगी रंग का शुष्क, गर्म, आग्नेय और पौरुष प्रवृत्ति वाला ग्रह है। दिशाओं में यह पूर्व दिशा का स्वामी होता है जबकि धातुओं में यह तांबा और सोने का स्वामी होता है।

Pt.sunil Sharma
मजबूत सूर्य: ज्योतिष में सूर्य ग्रह अपनी मित्र राशियों में उच्च होता है जिसके प्रभाव से जातकों को अच्छे फल प्राप्त होते हैं। इस दौरान व्यक्ति के बिगड़े कार्य बनते हैं। ताकतवर सूर्य के कारण जातक के मन में सकारात्मक विचार पैदा होते हैं और जीवन के प्रति वह आशावादी होता है। सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति अपने जीवन में प्रगति करता है और समाज में उसका मान-सम्मान प्राप्त होता है। यह व्यक्ति के अंदर अच्छे गुणों को विकसित करता है।
ताकतवर सूर्य का असर: लक्ष्य प्राप्ति, साहस, प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, ऊर्जा, आत्म-विश्वास, आशा, ख़ुशी, आनंद, दयालु, शाही उपस्थिति, वफादारी, कुलीनता, सांसारिक मामलों में सफलता, सत्य, जीवन शक्ति आदि को प्रदान करता है।

पीड़ित सूर्य का असर: अहंकारी, उदास, विश्वासहीन, ईर्ष्यालु, क्रोधी, महत्वाकांक्षी, आत्म केंद्रित, क्रोधी आदि बनाता है।
आज का दिन : आज दिन में दो अशुभ योग बन रहे हैं, दिन की शुरुआत वैधृति नाम के अशुभ योग से होगी तथा उसके बाद विष्कुंभ नाम का अशुभ योग रहेगा। सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में होगा। चंद्रमा पूरे दिन बुध की राशि मिथुन में रहेगा।
सूर्य का वैदिक मंत्र:
ॐ आ कृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यं च।
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन्।।

सूर्य का तांत्रिक मंत्र :
ॐ घृणि सूर्याय नमः।।

सूर्य का बीज मंत्र :
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः ।।

आज का राशिफल 20 जनवरी 2019 aaj ka rashifal L..

1. मेष राशि:
आज आप का दिन शुभ रहेगा। विचारों में अति शीघ्र परिवर्तन आने की वजह से आज कोई भी महत्‍वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। किसी विशेष यात्रा के योग हैं। लेखनकार्य के लिए अच्छा दिन है। किसी भी महिला के साथ विवाद मोल न लें।
2. वृषभ राशि:
समझौता करने की प्रवृत्ति अपनाने पर, किसी से संघर्ष नहीं होगा। मन को स्थिर रखना फायदेमंद होगा।लेखक, कलाकार एवं सलाहकारों के लिए दिन बहुत अनुकूल है। अर्निणय वाली मनोदशा के फलस्वरूप हाथ आए अवसर आज आप गवां सकते हैं।
3. मिथुन राशि:
आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी होगा। उपहार मिलने से मन आनंदित होगा। स्वादिष्ट व उत्तम भोजन, सुंदर वस्‍त्र से आज का दिन अत्यंत आनंददायी होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धन का अधिक व्यय न हो इसका ध्यान रखें।
4. कर्क राशि:
मन में कोई भ्रम न रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। असमंजस जैसी स्थिति के कारण कोई भी महत्‍वपूर्ण निर्णय आज न लें। मानहानि एवं धनहानि से बचने का प्रयास करें। परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक कार्यों में खर्च हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।
5. सिंह राशि:

आज का दिन लाभ देने वाला है। मित्रों व खासकर महिला मित्रों से लाभ होने की संभावना है। व्यापार एवं आर्थिक लाभ के योग हैं। किसी सुंदर स्थल के पर्यटन की संभावना है। सही समय पर निर्णय न लेने के कारण हाथ आया अवसर जा सकता है। सभी कार्य ध्‍यान से करें।
6. कन्या राशि:
आज का दिन शुभ है। नए कार्य संपन्न होंगे। व्यापार में लाभ एवं नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पिता से लाभ होने की संभावना है। व्यापारी वर्ग एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय बहुत अच्छा है।
7. तुला राशि :
व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है। नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा। लंबी यात्रा व किसी धार्मिक स्थल पर जाना संभव है। लेखनकार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे।
8. वृश्चिक राशि :
सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। खर्चा बढ़ने से आर्थिक संकट भी खड़ा हो सकता है। आज का दिन शांतिपूर्वक व सावधानीपूर्वक बिताने का प्रयास करें। नए कार्यों में असफलता मिल सकती है। क्रोध पर संयम रखें।
9. धनु राशि:
आज का दिन आनंद देगा। साझेदारी से लाभ होगा।मनोरंजन के कार्यों से जुड़े रहने की संभावना है। जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। मित्रों के साथ प्रवास, पर्यटन का आयोजन हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन बहुत अनुकूल है।
10. मकर राशि :
आज का दिन व्यापार के लिए बहुत लाभकारी रहेगा। धन के लेन-देन में भी सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का सहयोग भी मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।
11. कुंभ राशि :
आकस्मिक खर्च की संभावना है। सही पाचन न होने की स्थिति में बदहजमी जैसी बीमारियां हो सकती है।आपकी वाणी और विचारों में शीघ्र परिवर्तन होगा। बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। लेखनकार्य तथा रचनात्मक प्रवृत्तियों से आनंद मिलेगा।
12. मीन राशि :
आज आप में उत्साह और स्फूर्ति की कमी हो सकती है। विवाद से दूर रहें। अस्वस्थता का अनुभव होगा। कई अप्रिय घटनाओं से आपका मन खराब हो सकता है। नौकरी में चिंता रहेगी। धन और कीर्ति की हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा।
अंक ज्योतिष. 20 जनवरी 2019: ये कहता है आपका आज का मूलांक Todays AnkJyotish :-


अंक 1
नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है। क्रोध पर काबू रखें।

अंक 2
मन विचलित रहेगा, कॉन्फिडेंस लो हो सकता है। किसी भी दस्तावेज़ को पूरी तरह से जांच किए बिना साइन न करें। पारिवारिक बंधन के कारण आप कर्ज में डूब सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले एक अनुभवी व्यक्ति से परामर्श लें।
अंक 3
दिखावे से बचने की कोशिश करें। आज जमापूंजी में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता हैं। शारीरिक दर्द आज आपको परेशान कर सकता है।

अंक 4
आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी योजनाओं में कठिनाइयां आ सकती हैं। जन्म तिथि संख्या 4 वाले लोगों को आने वाले समय में खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ के प्रति सावधान रहें।
अंक 5
आज लाभ के योग नहीं है, इसलिए निवेश सोच-समझकर करें। आज के दिन विपक्ष समस्या पैदा कर सकता है। मन विचलित हो सकता है। बेकार की अटकलों से बचनें की कोशिश करें। विदेश जानें के योग बन रहे हैं।
अंक 6
आपका साहस और मनोबल मजबूत रहेगा। आज आप आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। अगर जॉब बदलना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन शुभ है। आज के दिन रोमांस और सहजता आपके साथ हैं। आज के दिन की यात्रा आपको सुखद परिणाम देगी।
अंक 7
आज सम्पति के लेन-देन में फायदा हो सकता है।आपके भाग्य का सितारा आज चमकेगा और आपको आशा के अनुरूप ही परिणाम प्राप्त होगा।

अंक 8
नौकरी में बाधाएं आ सकती है। पारिवारिक जीवन में धन अथवा पैतृक संपत्ति को लेकर वाद- विवाद बढ़ सकता हैं। कार्य में रूचि बढे़गी बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर नई योजना पर काम कर सकते हैं।

अंक 9
आज क्रोध,नशे व अहंकार पर काबू रखें। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। आज के दिन सहकर्मी का पूरा सहयोग मिलेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो