scriptआज दिवाली के दिन मां लक्ष्मी इन राशियों पर करेंगी धन वर्षा | aaj ka rashifal 27 oct 2019 today rashifal horoscope with numerology | Patrika News

आज दिवाली के दिन मां लक्ष्मी इन राशियों पर करेंगी धन वर्षा

locationभोपालPublished: Oct 26, 2019 10:38:32 pm

आज दोपहर तक रहेगी चतुर्दशी…

diwali_rashifal.jpg
भोपाल। आज 2019 अक्टूबर का 27वां दिन यानि 27 अक्टूबर 2019 को रविवार का दिन और दिवाली का त्यौहार है। ज्योतिष में रवि यानि सूर्य को खास स्थान प्राप्त है। यह ग्रहों का राजा कहलाने के साथ ही कुंडली में आत्मा का कारक व जन्म कुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व करता है।
सूर्य का रत्न माणिक्य माना गया है, इस दिन के कारक देव स्वयं सूर्यदेव यानि सूर्य नारायण माने गए हैं।

आज विशेष: todays Special …

तारीख 27 अक्टूबर 2019 आज का पंचांग तिथि नक्षत्र

माह – कार्तिक
तिथि – चतुर्दशी – 12:25:25 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – रविवार
नक्षत्र – चित्रा – 27:17:20 तक

अशुभ समय: राहुकाल – 16:16:39 से 17:40:34 तक

आज का शुभ मुहूर्त
चर – 07:56 से 09:19
लाभ – 09:19 से 10:42
अमृत – 10:42 से 12:05
शुभ – 13:28 से 14:51
आज इन 8 राशि वालों के लिए है खास दिन, भाग्य के साथ ही यश कीर्ति में भी होगी वृध्दि
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार विभिन्न राशियों में सूर्य की चाल के आधार पर ही हिन्दू पंचांग की गणना संभव है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो उसे एक सौर माह कहते हैं। राशिचक्र में 12 राशियां होती हैं। अतः राशिचक्र को पूरा करने में सूर्य को एक वर्ष लगता है।
वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह जन्म कुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व करता है। जबकि किसी महिला की कुंडली में यह उसके पति के जीवन के बारे में बताता है। सेवा क्षेत्र में सूर्य उच्च व प्रशासनिक पद तथा समाज में मान-सम्मान को दर्शाता है। यह लीडर (नेतृत्व करने वाला) का भी प्रतिनिधित्व करता है। यदि सूर्य की महादशा चल रही हो तो रविवार के दिन जातकों को अच्छे फल मिलते हैं। सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और मेष राशि में यह उच्च होता है, जबकि तुला इसकी नीच राशि है।
Aaj ka rashifal / राशिफल
27 October 2019 आज का राशिफल: Aaj ka Rashifal ( today rashifal ) in hindi …

1. मेष राशि / Aries Aaj ka rashifal – Horoscope Today :
आज आपको कोई ऐसी अच्छी खबर मिल सकती है जो आपको खुश कर देगी। कुछ अप्रत्याशित आर्थिक आय पाने की संभावना है। अपने पेशे की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए अपने विशिष्ठ ज्ञान का प्रयोग करें । अपनी संगठनात्मक क्षमता और शांत मानसिक प्रक्रिया की सहायता से आप अपने कार्य सफलतापूर्वक पूरे कर पाएंगे। कुल मिलाकर किस्मत आपके प्रयासों में आपका भरपूर साथ देगी।

2. वृषभ राशि / Tauras today Rashifal – Horoscope Today :
आज भाग्य के नए द्वार आपके लिए खुल जाएंगे। आज आपकी तरक्की, वेतन वृद्धि, इच्छित स्थान पर स्थानांतरण आदि से सम्बंधित हो सकती है। आप आज व्यवसाय सम्बन्धी आत्मविश्वास से भर जाएंगे। आप सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। आज आप थोड़े से प्रयासों से ही महान उपलब्धियां प्राप्त करने में सक्षम हो जाएंगे।

3. मिथुन राशि / Gemini Horoscope Today :
आप थोड़े से प्रयासों से ही महान उपलब्धियां प्राप्त करने में सक्षम हो जाएंगे। आप आज व्यवसाय सम्बन्धी आत्मविश्वास से भर जाएंगे। इसके साथ ही आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है और यह खबर आपकी तरक्की, वेतन वृद्धि, इच्छित स्थान पर स्थानांतरण आदि से सम्बंधित हो सकती है। आप सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। कुल मिलाकर आपके लिए आज भाग्य के नए द्वार खुल जाएंगे।


4. कर्क राशि / Cancer Aaj ka Rashifal :
आज आप आसानी से प्रतिकूल परिस्थितियों को अनुकूल बनाने में सक्षम रहेंगे। वहीं आर्थिक स्थिति निश्चित रूप से सुधरेगी लेकिन साथ ही व्यय में भी वृद्धि होगी। कार्य सम्बंधित कोई भी निर्णय लेने के लिए अपने अंतर्ज्ञान का प्रयोग करें। इसके अलावा आज आप सकारात्मक और रचनात्मक महसूस करेंगे। कुछ सुंदर बनाने के लिए आपकी इच्छा अब प्रेरित होगी।
laxmi prapti ke upay in hindi
5. सिंह राशि / Leo today rashifal :
संपत्ति और सौभाग्य के मामलों में आज भाग्य आपका साथ देगा। अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। कुछ अप्रत्याशित धन लाभ होने की भी संभावना है। आपको अपने कार्यस्थल पर ढेर सारी प्रशंसा प्राप्त होगी। आजीविका अथवा व्यापार सम्बन्धी एक रोमांचक प्रस्ताव आप के सामने पेश की जाने की सम्भावना है।
6. कन्या राशि / Virgo Horoscope Today :
आप आज एक अप्रत्याशित लाभ की भी उम्मीद कर सकते हैं। कार्य सम्बंधित सुअवसर और जिम्मेदारियों के लिए तैयार हो जाइए जिसके कारण कार्यस्थल पर आपके रुतबे में वृद्धि होगी। आपको किसी अतीत में की गयी कड़ी मेहनत के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित इनाम मिल सकता है। साथ ही आप आज खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। लेकिन ऋण के लेन देन में न उलझें।

7. तुला राशि / Libra Rashifal Today :
आपके लिए आज का दिन बहुत है। आजीविका और पेशे की दृष्टि से आज एक लाजवाब दिन है। आप प्रयोजनीय प्रयासों और कड़ी मेहनत के अद्भुत लाभ और सफलता का आनंद उठा पाएंगे। आपके प्रयासों को अंत में पर्याप्त रूप से वित्तीय लाभ का पुरस्कार प्राप्त होगा।आपके सभी प्रयास फलदायक सिद्ध होंगे। आप अपनी इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे।
8. वृश्चिक राशि / Scorpio today rashifal :
आपने अब तक जितनी कड़ी मेहनत की है उस सबका सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आ गया है।अंतिम नतीजों से आप खुश और तनावमुक्त हो जाएंगे। जो व्यक्ति अपने करियर में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया समय है। लेकिन इसके बावजूद दुर्भाग्य से आपके सितारें आज बहुत अनुकूल नहीं हैं जिस कारण आपको आवश्यक सहायता प्राप्त नहीं हो पाएगी।
Aaj ka rashifal 15 September: आज इन तीन राशि वालों की खुल रही है किस्मत, जानिए अपना राशिफल
9. धनु राशि / Sagittarius Aaj ka Rashifal :
आप आज कुछ खास संवेदनशील रहेंगे। ऐसे में आज व्यापारी वर्ग जोखिम भरे निवेश में हाथ न डालें वरना उन्हें भारी घाटा उठाना पड़ सकता है। पैसों से संबंधित मुद्दों पर आपका अपने साझेदार के साथ विवाद होने की सम्भावना है। आज आप पर अतिरिक्त काम का बोझ पड़ सकता है और दफ़्तर में कोई जटिल कार्य आपको सौंपा जा सकता है। संवेदनशीलता के चलते लोग जो कहते हैं उस पर आप आज कड़ी प्रतिक्रिया देंगे।


10. मकर राशि / Capricorn today rashifal:
भाग्य आपके पक्ष में होने के चलते आज आपका मूड बहुत अच्छा रहेगा। व्यावसायिक निर्णय, निवेश और विवादों को निपटने के लिए यह एक अच्छा समय है। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से दो कदम आगे रहेंगे। नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू और व्यापारिक समझौते अच्छे परिणाम देंगे। पहचान और सराहना प्राप्त करने के लिए यह समय उपयुक्त है। वहीं आपके लॉटरी जीतने या सट्टा बाजार में लाभ हासिल करने की आज अच्छी संभावनाएं हैं।
11. कुंभ राशि / Aquarius Rashifal Horoscope Today:
आज आप भाग्यशाली हैं। ऐसे में व्यापारी अब अपने विस्तार की योजनाओं के साथ आगे बढ़ सकते हैं। आप जिन परिवर्तनों का इस समय तक विरोध कर रहे थे वे अब आपको सही लगने लगेंगी और आप इन परिवर्तनों को अमल में लाने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। जिस कारण व्यावसायिक सिरे पर आपके अच्छे काम की सराहना की जाएगी। वहीं भाग्यशाली होने के चलते नई परियोजनाओं को आरम्भ करने या कोई नई व्यापार योजना शुरू करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है।
12. मीन राशि / Pisces Aaj ka Rashifal:
आज कोई भी प्रमुख निर्णय या फैसलें आज मत लें। आप दफ्तर की राजनीति या चुगलखोरी का शिकार बन सकते है। स्पष्ट रूप से खुल कर सामने आने से ही अफवाहों का अंत किया जा सकता है। स्वयं के व्यवसाय में कार्यरत व्यक्तियों को अपने कार्य क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी नई साझेदारी शुरू करने के लिए यह समय अच्छा नहीं है। वहीं चीजें आज आपकी उम्मीदों के अनुसार नहीं होंगी।
ank jyotish today
27 October 2019 आज का अंक ज्योतिष: जानिये आज क्या कहता है आपका मूलांक – Aaj ka ank jyotish in hindi …

अंक 1
खास जिम्मेदारी मिलने के साथ ही आज घुटने का दर्द परेशान कर सकता है।
अंक 2
विवादों से बचें। गलत आदतें सामाजिक प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकती है।

अंक 3
बढ़े हुए मनोबल के चलते कोई बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर सकते हैं।

अंक 4
स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। व्यापारियों के लिए लाभ की अवस्था रह सकती है।
अंक 5
बड़ी कामना पूरी होने जा रही है। अपना व अपने परिवार का खास ध्यान रखें।

अंक 6
खर्चे में अधिकता के चलते अर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अंक 7
संबंधों में खींचातानी के चलते परिवार में तनाव का अंदेशा है।
अंक 8
समय अनुकूल नहीं है वाद विवादों से दूरी रखें। अदलतों के चक्कर में न पड़ें।

अंक 9
हर कार्य में पूरी सावधानी बरतें, जमीन के मामले में खासे सतर्क रहें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो