script10 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: इस राशि वाले आज भूलकर भी न करें ये काम! नहीं तो होगा बड़ा नुकसान… | aaj ka rashifal ank jyotish numerology of 10th november 2018 in hindi | Patrika News

10 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: इस राशि वाले आज भूलकर भी न करें ये काम! नहीं तो होगा बड़ा नुकसान…

locationभोपालPublished: Nov 10, 2018 07:19:46 pm

न्याय के देवता शनिदेव का दिन है शनिवार…

Saturday of Shanidev

10 अक्टूबर 2018 यानि आज का राशिफल: इस राशि वाले आज भूलकर भी न करें ये काम! नहीं तो होगा बड़ा नुकसान…

भोपाल। भाईदूज के अगले दिन यानि 10 अक्टूबर को शनिवार है। शनिवार यानि शनिदेव का दिन, भारतीय ज्योतिष में शनि का काफी महत्व है। ये एक ओर जहां न्याय के देवता माने गए हैं। वहीं इनका सबसे अच्छा योग कुंडली में शुक्र के साथ माना जाता है।
राशियों में ये मकर व कुंभ दो राशियों के अधिपति है, ये शरीर में मुख्य रूप से पैर व पेट को प्रभावित करते हैं। इनके गुरु स्वयं भगवान शिव कहलाते है। जबकि इनके पिता सूर्यदेव व माता छाया है। साथ ही यमराज इनके भाई ओर यमुना व भद्रा इनकी बहनें हैं।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इनका राशि रत्न नीलम या नीली है। शनि को जहां कई लोग क्रूर ग्रह मानते हैं, वहीं कई जानकारों का कहना हे कि शनि क्रूर न होकर आपने कर्मों से बंधे हुए हैं, अत: इनके द्वारा दंड के चलते लोग इन्हें क्रूर ग्रह मानने लगे हैं। जबकि ये केवल आपके कर्मों के आधार पर ही दंड देते हैं। वहीं शनि की दशा में हनुमान की पूजा सर्वाधिक खास मानी जाती है।
Pt. sunil sharma
आज का राशिफल… aaj ka rashifal 10nov.2018

1. मेष राशि: मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आय में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। अपने मेहमानों से ख़राब बर्ताव न करें। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। यह करियर के मोर्चे पर उन बदलावों को करने का सही वक़्त है, जिनके बारे में आप लम्बे समय से सोच रहे हैं।
2. वृषभ राशि : नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बेकार की बात पर बहस करके अपनी ऊर्जा को बर्बाद न करें। याद रखें कि वाद-विवाद से कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन खोता ज़रूर है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जल्दबाज़ी में निवेश न करें। पुराने दोस्त मददगार और सहयोगी साबित होंगे। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें।
3. मिथुन राशि : आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। मानसिक शान्‍ति तो रहेगी, परन्तु फिर भी बातचीत में संयत रहे।

आपको कामकाज के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है, ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। दफ़्तर में अपनी गलती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा, लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की ज़रूरत है।
4. कर्क राशि : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक योजनाओं में सोच समझकर ही निवेश करें यानि चालाकियों से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। काम का बोझ आज कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आंख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए। वाहन संभाल कर चलाएं।
5. सिंह राशि : निश्चित तौर पर आज वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा,लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगा। विवाद से बचने के लिए दूसरों की बातें भी ग़ौर से सुनें। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं ज़ाहिर करेंगे, इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें।
6. कन्या राशि : नकारात्मक रवैये के चलते प्रगति में अड़चन आएगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है।
7. तुला राशि : सहकर्मियों के साथ काम करते वक़्त युक्ति और चतुरता की ज़रूरत होगी। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। निवेश से जुड़े बड़े फैसले आज न करें। अपने मनमौजी बर्ताव पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है।
8. वृश्चिक राशि : आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुंचाएंगे। आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे। जीवनसाथी के साथ तनाव से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा।
9. धनु राशि : अचानक आयी ज़िम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। नयी परियोजनाओं और ख़र्चों को फिलहाल टाल दें। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में धनार्जन के साधन बन सकते हैं। आय की स्थिति ठीक रहेगी।
10. मकर राशि : आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको गलत साबित करने की पुरजोर कोशिश करेगा। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। वहीं समस्या से निजात पाने के लिए सकारात्मक सोच का सहारा लें। अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे।
11. कुंभ राशि : जिनकी सगाई हो चुकी है, वे आज अपने मंगेतर से बहुत-सी ख़ुशियां पाएंगे। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। आय में वृद्धि होगी। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के विवादों से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
12. मीन राशि : दफ़्तर में अपनी ग़लती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। आपकी वजह से जिसे नुक़सान हुआ हो, उससे माफ़ी मांगने की ज़रूरत है। याद रखिए कि हर कोई ग़लती करता है, लेकिन केवल बेवकूफ़ ही उन्हें दोहराते हैं। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।
आज का अंक ज्योतिष: क्या कहता है आपका मूलांक aaj ka ank jyotish/numerology 10nov.2018

अंक 1. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा।

अंक 2. मानसिक द्वन्द बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में सामान्य धन लाभ होगा।
अंक 3. कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। संपत्ति के मामलों में परेशानी होगी। व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

अंक 4. राजनैतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई योजना में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। यात्रा अनुकूल रहेगी।
अंक 5. दिन प्रतिकूल रहेगा। धैर्य रखने पर समस्या से मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक धन लाभ सामान्य रहेगा।

अंक 6. विकास के नए अवसर मिलेंगे। शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा।
अंक 7. नए कार्य में सफलता संदिग्ध रहेगी। बढ़ते व्यय से चिंता होगी। व्यवसाय में मंदी रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

अंक 8. मनोकामना पूर्ति का हर्ष होगा। चल अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में साख बढ़ेगी।
अंक 9. नौकरी में अधिकारी अनुकूल रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से अर्थ प्राप्ति संभव है। व्यवसाय में विस्तार व लाभ होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो