script11 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन राशि वालों के आज बिगड़ते काम भी अचानक सुधर जाएंगे | aaj ka rashifal ank jyotish numerology of 11th november 2018 in hindi | Patrika News

11 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन राशि वालों के आज बिगड़ते काम भी अचानक सुधर जाएंगे

locationभोपालPublished: Nov 10, 2018 09:08:41 pm

एकाएक कई राशि वालों के भाग्य sunday rashifal- 11Mov.2018 सहित सफलता के प्रतिशत में अंतर…

sunday rashifal- 11Mov.2018

11 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन राशि वालों के आज बिगड़ते काम भी अचानक सुधर जाएंगे

भोपाल। ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। वहीं 11 नवंबर Sunday rashifal- 11Mov.2018 के दिन रविवार पड़ रहा है। सूर्य 17 नवंबर को राशि परिवर्तन कर वृश्चिक में जा रहे हैं। ऐसे में 17 नवंबर से एकाएक कई राशि वालों के भाग्य सहित सफलता के प्रतिशत में अंतर आ जाएगा।

 

सूर्य को ज्योतिष में खास महत्व है। कहा जाता है ये जिस भी राशि या ग्रह के साथ बैठता है, उसके उपर इसी का प्रभाव चलता है(राहू को छोड़कर) वहीं ये उस घर में बैठे अन्य ग्रहों को अपने ताप से परेशान कर देता है।

 

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इनका राशि रत्न माणिक्य है जो अनामिका में पहना जाता है। रविवार sunday rashifal- 11Mov.2018 के कारक देव सूर्य देव हैं, ये सिंह राशि के स्वामी हैं। ये शरीर में चेहरे को प्रभावित करते हैं। इनके दो पुत्र क्रमश: यमराज और शनिदेव हैं इनके अलावा इनकी दो पुत्रियां यमुना और भद्रा हैं।

इनकी पूजा के लिए आदित्यह्दय स्त्रोतम का पाठ किया जाता है, जबकि ये कुंडली में मुख्य रूप से बुध के साथ बुधादित्य योग का निर्माण करते हैं।

 

आज का राशिफल 11nov.2018 aaj ka Rashifal

1. मेष राशि : आपकी लगन और मेहनत पर आज लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

 

दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं। आज भावनात्मक तौर के ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुंचा सकते हों। मन में निराशा व असंतोष के भाव दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है।

 

2. वृषभ राशि : आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। ध्यान रखें आज आपके ख़र्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें।

3. मिथुन राशि : नौकरी में कार्यक्षेत्र परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। यात्रा और भ्रमण आदि आनन्ददायक होने के साथ ही काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। आज आपका ख़र्चा काफ़ी बढ़ सकता है।

 

4. कर्क राशि : मानसिक शांति रहेगी। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं लोगों को दिए पुराने कर्ज़ भी वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं।

 

इसके बावजूद संचित धन में कमी आ सकती है। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आपको जीवनसाथी से कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।

 

5. सिंह राशि : दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है- ख़ास तौर पर तब जब आप अपने प्रिय को किसी और के साथ थोड़ा ज़्यादा दोस्ताना मिज़ाज का होते हुए देखेंगे।

 

लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। लेकिन आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की ज़रूरत है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है।

6. कन्या राशि : आय में कमी और खर्चों की अधिकता रहेगी। कहीं भी निवेश से पहले उसकी पूरी जांच परख कर लें, जरूरत हो तो विशेषज्ञ की सलाह भी लें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।

 

सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा।

 

7. तुला राशि : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। अपने क़रीबी लोगों के सामने ऐसी बातें उठाने से बचें, जो उन्हें उदास कर सकती हैं।

 

आज अपना सब्र का बांध न टूटने दें। रोमांस में अपने दिमाग़ का उपयोग भी करें। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी।

 

8. वृश्चिक राशि : किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। निवेश से पहले पूरी तरह से जांच परख कर लें। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें।

आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएं और शिकायत का मौक़ा न दें। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।

 

9. धनु राशि : ज़िद्दी बर्ताव से बचें और वह भी ख़ास तौर पर दोस्तों के साथ। नहीं तो आपके और आपके किसी नज़दीकी दोस्त के रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आज आपके पास पैसा अचानक आएगा, जो आपके ख़र्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आज अपने दिमाग की ही सुने। आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं।

 

10. मकर राशि : बहुत ज़्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपको तनाव और थकान ही देगा। आत्‍मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आर्थिक लेन-देन देखभाल कर करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। तोल-मोल कर ही बोलें। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा।

11. कुंभ राशि : आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आपको अपने अटके कामों को पूरा करने में इसका इस्तेमाल करना चाहिए। खर्चों पर क़ाबू रखें। ग़लतफ़हमी के चलते आपके और आपके प्रिय के बीच थोड़ी दरार पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अभी प्रतिकूल परिस्‍थितियां रहेंगी।

12. मीन राशि : विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। लापरवाह रवैया न अपनाएं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।


आज का अंकज्योतिष/अंक शास्त्र: जानिये क्या कहता है आज आपका मूलांक ank jyotish/numerology of 11nov.2018

अंक 1. व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा, साथ ही मानसिक तनाव बना रहेगा। बनते कार्यों में बाधाएं आएंगी।

अंक 2. नौकरी में पदोन्नति संभव है। नई योजना में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक लाभ व साख में वृद्धि होगी।

अंक 3. अटके कार्य पूर्ण होंगे। व्यावसायिक लाभ में वृद्धि होगी। मन में आशा का संचार होगा।

अंक 4. प्रयासों में सफलता संदिग्ध रहेगी। व्यवसाय में श्रम करने पर सामान्य धन लाभ होगा।

अंक 5. उतावलेपन से धन हानि की आशंका रहेगी। नौकरी में स्थिति में सामान्य रहेगी। घरेलू में विवाद की स्थिति बन सकती है।

अंक 6. दिन अनुकूल है। व्यावसायिक विस्तार व लाभ से मन प्रसन्न रहेगा।

अंक 7. नौकरी में स्थानान्तरण संभव है। व्यावसायिक चिन्तन बना रहेगा। नाते रिश्तेदारों से मनमुटाव रहेगा।

अंक 8. नौकरी में उन्नति के संकेत मिलेंगे। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। विरोधी चुपचाप रहेंगे।

अंक 9. व्यवसाय में धन लाभ कम होगा। लेकिन घरेलू उत्तरदायित्वों की पूर्ति में परेशानी होगी। मित्र का सहयोग मिलेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो