script14 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: आज रोमांस का दिन नहीं है इन 3 राशि के जातकों के लिए… | aaj ka rashifal ank jyotish numerology of 14th november 2018 in hindi | Patrika News

14 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: आज रोमांस का दिन नहीं है इन 3 राशि के जातकों के लिए…

locationभोपालPublished: Nov 13, 2018 11:40:35 pm

बुध ग्रह बुद्धि का प्रतीक…

AAJ ka Rashifal in hindi 14 Nov. 2018

14 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: आज रोमांस का दिन नहीं है इन 3 राशि के जातकों के लिए…

भोपाल। आज का दिन है 14 नवंबर 2018 यानि बुधवार। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह आपकी बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। जिसके कारक देव श्री गणेश है। ये ग्रह सूर्य के साथ बुधादित्य योग का निर्माण करता है। इसका रंग हरा है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इसकी राशियां मिथुन व कन्या हैं। वहीं इसका रत्न पन्ना माना जाता है। इस ग्रह के साथ सबसे खास बात ये है कि ये ग्रहों की इस पर पड़ रही दृष्टि और जिस घर में बैठा हो उसके अनुसार ही फल देता है।

आज का राशिफल 14nov.2018…
1. मेष राशि- रोमांस को झटका लगेगा और आपके क़ीमती तोहफ़े भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएं। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। रियल एस्टेट में निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। चूके मौक़ों की वजह से डरें नहीं। परिवार के लिए किसी समझ-बूझकर थोड़ा ख़तरा उठाया जा सकता है।
2. वृषभ राशि- आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। विवाद और मतभेद के चलते घर पर कुछ तनाव के पल झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। अपनी क्षमताओं को पहचानें।
3. मिथुन राशि- रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें आपको बैठकर बातचीत के ज़रिए मामला सुलझाने की ज़रूरत है। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।किसी ऐतिहासिक इमारत के आस-पास सैर-सपाटे की योजना बनाएं।
4. कर्क राशि- ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। आज आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे, लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से आकस्मिक अच्छी ख़बर मिल सकती है।
5. सिंह राशि- निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। कार्यक्षेत्र में आप किसी षड्यन्त्र का शिकार हो सकते हैं। आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग़ की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर बच्चों को समझाएं और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है।
6. कन्या राशि- आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करें। होशियारी से निवेश करें। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के चलते तनाव पैदा हो सकता है। काम में मन लगाएं और जज़्बाती बातों से बचें। परिवार की उम्मीदों के चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं।
7. तुला राशि- वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे लेकिन फिर भी आपको दिमाग़ ठण्डा रखने की ज़रूरत है। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। निवेश से जुड़े अहम फ़ैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए। शाम का समय आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। आज आपका दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा।
8. वृश्चिक राशि- आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आपकी कड़ी मेहनत और निष्ठा ख़ुद आपके लिए बोलेगी व दूसरों का विश्वास और सहयोग आपको हासिल होगा। भविष्य को लेकर बेकार आपको बेचैन कर सकता है। परिवार के लिए समझ-बूझकर थोड़ा ख़तरा उठाया जा सकता है। चूके मौक़ों की वजह से डरें नहीं। आज आप रोमानी सफ़र पर भी जा सकते हैं। आज प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा।
9. धनु राशि- आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। अगर आप अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा व्यवहार पा सकते हैं। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे।

10. मकर राशि- आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी ताक़त और कमज़ोरियों को जान सकेंगे। दिन कुछ कठिन हो सकता है। आज नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। वक़्त का तकाज़ा यह है कि शांति से परेशानी का सामना किया जाए। अचानक आयी समस्याओं की वजह से परिवार की शांति भंग हो सकती है। लेकिन समय सब ठीक कर देगा।
11. कुंभ राशि- अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। आज ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से रोकें। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है। पारिवारिक तनाव एकाग्रता भंग कर सकते हैं। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। प्यार का बुख़ार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए।
12. मीन राशि- आज आपको अपनी अहम योजनाओं पर रोशनी डालने के लिए ख़ास और बड़े लोगों से मिलना चाहिए। यह दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए ख़ुशी का सबब साबित होगा। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें।
अंकशास्त्र के अनुसार: आज ये कहता है आपका मूलांक— ank jyotish 14nov.2018…

अंक 1. कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
अंक 2. अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें।
अंक 3. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

अंक 4. आज पहले से अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकेंगे। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त हो सकती है।
अंक 5. आज जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
अंक 6. आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। भविष्य को लेकर मन में चिंता आपको परेशान कर सकती है। आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा।
अंक 7. आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त हो सकती है। आपका दिन खुशनुमा रहेगा।
अंक 8. आज व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

अंक 9. आज अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका दिन अवसर भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो