script15 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: गुरु के अस्त होने के बाद का पहला गुरुवार … | aaj ka rashifal ank jyotish numerology of 15th november 2018 in hindi | Patrika News

15 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: गुरु के अस्त होने के बाद का पहला गुरुवार …

locationभोपालPublished: Nov 14, 2018 08:18:39 pm

ज्योतिष में बृहस्पति का अपना खास महत्व…

thrusday rashifal 15Nov.2018

15 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: गुरु के अस्त होने के बाद का पहला गुरुवार …

भोपाल। ज्योतिष में बृहस्पति का अपना खास महत्व है। इन्हें देवताओं के गुरु और मार्गदर्शक के साथ ही अंगिरस ऋषि का पौत्र माना जाता है। 15 नवंबर यानि गुरुवार को इन्हीं का दिन है लेकिन इससे ठीक दो दिन पहले ही वृश्चिक राशि में देव गुरु बृहस्पति मंगलवार 13 नवंबर को अस्त हो चुके हैं।

वहीं 17 नवंबर से सूर्य देव भी वृश्चिक राशि में ही प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में बृहस्पति का अस्त होने कई मायने में खास हो गया है। माना जाता है कि बृहस्पति का अस्त होना बुद्धि के लिए काफी परेशानी वाला होता है। क्योंकि इनके अस्त होने की दिशा में लोग गलत दिशा में कदम उठा लेते हैं। लेकिन अस्त होने के बाद का पहला गुरुवार कई राशियों के लिए खास रहेगा।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार देवगुरु बृहस्पति जहां एक ओर देवताओं के गुरु हैं, वहीं इनकी राशि धनु और मीन है। इनका रत्न पुखराज व दिवस गुरुवार है। अस्त गुरु में आया पहला गुरुवार कई राशियों के लिए खास होने जा रहा है।

आज का राशिफल 15Nov.2018 aaj ka Rashifal

1. मेष राशि :
आज अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें। आज आपको समय पर काम पूरा करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। आलस के कारण आप पीछे रह सकते हैं। परेशान ना हों। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है, थोड़ी सी मेहनत करके आप फिर से अपने उसी स्थान पर पहुंच सकेंगे। आज आपके किसी प्रियजन का मूड खराब भी हो सकता है।

2. वृषभ राशि :
आज का दिन विपणन के क्षेत्र के कर्मचारियों के लिये काफी अच्छा रहेगा जब वे अपने आप को किसी प्रशिक्षण आदि के द्वारा आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। ये अवसर आपका भविष्य तो निखारेगा ही, आपको अपने सहकर्मियों के बीच ऊंचा उठा देगा। आपकी संप्रेषण कला और दृढ़-निश्चय आज आपको कई समस्याओं को हल करने में मदद करेगी। आप अपने व्यावसायिक लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ साथ प्रशंसा व प्रसिद्धि भी पा सकेंगें।

3. मिथुन राशि :
आज यदि आप नए मकान या संपत्ति में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके दस्तावेजों को ठीक से पढ़ सुन लें। छोटी सी चूक भी आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है।
आज शायद आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है। वाहन थोड़ा संभल कर चलाएं। आज यात्रा का विचार त्याग दें। बड़ों की सलाह को ध्यान से सुने। आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी।
4. कर्क राशि :
आपके विपक्षी आज आपकी छवि बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए अपने व्यवहार को लेकर आज आपको जरा सावधान रहना होगा। आज शायद आपको अपने घर अथवा व्यवसाय के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े।
आज का दिन किसी अनुसंधान अथवा कोई निर्णय करने के लिए बहुत ही अच्छा है। फैसला करने से पहले बुरे भले का विचार कर लें तो अच्छा होगा। विपक्षियों को आप अपनी कूटनीति व समझ से सुलझा लेंगे।
5. सिंह राशि :
आज यदि आपको अपने काम में उपलब्धियों के लिए प्रशंसा मिले तो आपको अपने कार्यालय और उसके बाहर हो रही प्रतिस्पर्धा से सावधान रहना चाहिए। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। इसलिए, किसी से भी कोई बात ना करें। आज आप किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क साधेंगे। आर्थिक लाभ के रूप में आज आपको आश्चर्य मिल सकता है, जो आपको पहले कभी नहीं मिला।
इससे आपको बड़ी राहत मिलेगी इसे अपनी तरक्की में खर्च करें। रुपये-पैसे के लिहाज से जब समय अच्छा है ही तो उधार चुका कर कर्ज मुक्त हो जाइए।

6. कन्या राशि :
आज आप अपने आपको अपने साथी से हुई गलतफहमी से आहत महसूस करेंगे। अपने साथी द्वारा कही गई बात को ध्यानपूर्वक सुनें जो कि आपके हित के लिए है। इसके अलावा आज आपको खूब पहचान मिलेगी। आज आप जिस मुकाम पर हैं वो आपकी स्पष्टता और अच्छी संप्रेषण कला की वजह से ही है। आप और अधिक सफलता पाने के अपने प्रयासों को जारी रखें और अपने अहम को अपने रास्ते में ना आने दें। इससे लोग आपका आदर करते रहेंगे।

7. तुला राशि :
आज के दिन आपको चिरप्रतीक्षित खबर मिल सकती है। आपके धैर्य का फल आपको मिलेगा। यदि आप सेवा के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आज आपको बोनस व विशेष लाभ मिलने की भी संभावना है। वहीं यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आनेवाला समय कुछ अच्छे परिणाम आपके लिये ला सकता है। आज आपकी रोज की दिनचर्या बदल जाएगी।
8. वृश्चिक राशि :
काम को चलाने की आपकी आदत के कारण आपके काम का बोझ व मानसिक दबाव बहुत बढ़ सकता है। इसलिए खुद पर भरोसा रखें और पूरी मेहनत से काम करें। आत्मविश्वास में वृद्धि ही आपकी व्यावसायिक सफलता की कुंजी है।
आज आपका भाग्य ही आपको सफलता दिलाएगा। आपको लगेगा कि ये सब आपकी मेहनत से ना हो कर आपके सौभाग्य की वजह से हो रहा है। इस समय का पूरा लाभ उठाएं। आज सब कुछ आपकी इच्छा के अनुसार ही होगा। अपने व्यवसाय में होने वाले छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव से आप विचलित ना हों।
9. धनु राशि :
आज आप लम्बी अवधि के लिए किसी सौदे पर निवेश कर सकते हैं। आपको यह अवसर जल्दी से ग्रहण कर लेना चाहिए। आज आप अपने कार्यस्थल पर अपने काम से सम्बन्धित किसी समस्या को लेकर किसी सलाहकार या फिर किसी उच्च अधिकारी से सलाह लेना चाहेंगे।
आपके भाग्य में किन्ही स्त्रोतों से जमीन प्राप्त करने का योग है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप एक दो दिन और इंतजार करें जब तक कि सलाह के लिए आपको सही व्यक्ति न मिले।
10. मकर राशि :
उच्चाधिकारी आज आपके करियर को बढ़ाने में मदद करेंगे। आपने जिस तरह से अपने काम को संभाला है, उससे आपके उच्च अधिकारी बहुत खुश हैं। वे आपकी प्रशंसा भी कर रहे हैं।
रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। आज आप पूरा प्रयास करें कि सब परिजन एक दूसरे के साथ प्यार से रहें और एक दूसरे पर भरोसा करें। अगर आपको लग रहा है कि आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई तनाव चल रहा है तो आपके उस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने की कोशिश करनी चाहिए।
11. कुंभ राशि :
आज आप जल्दी से सामान भरकर हवाई अड्डे भाग सकते हैं, क्योंकि एक जल्दबाजी से भरी व्यावसायिक यात्रा का योग है। आपको इस कम समय का उपयोग बैठक की तैयारियों के लिये करना होगा।
इसके अलावा आज आप एक बहुत ही दयालु हृदय व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं, जिसका मधुर व्यवहार आपको आकर्षित करेगा। इसके साथ नजदीकी रिश्ता कायम करना आपके लिए अच्छा प्रेमसंबंध साबित हो सकता है। यह आप दोनों की जिंदगी की यात्रा की शुरुआत साबित हो सकती है।
12. मीन राशि :
कार्यस्थल पर उन लोगों को पहचानने की कोशिश करें, जो आपकी छवि खराब करने पर तुले हैं या फिर आपका काम बिगाड़ने पर उतारू हैं। वो आपको बुरा और खुद को अच्छा साबित करना चाहते हैं।
आपके व्यवसाय में वृद्धि हुई है लेकिन आप उसके अनुरूप अधिक तेज कार्य नहीं कर पा रहे हैं लेकिन आपके द्वारा हाल ही में उठाये गये ठोस कदम के लिए अच्छे हैं। आज आपको उस सच्चाई से अवगत होने का अवसर मिलेगा।
अंकशास्त्र के अनुसार: आज ये कहता है आपका मूलांक— ank jyotish 154nov.2018…

अंक 01 : व्यवसाय में आकस्मिक धन लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी।

अंक 02 : नौकरी में मन नहीं लगेगा। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा। विरोधी से सचेत रहें। मानसिक तनाव से बचें।
अंक 03 : कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। घर में शांति बनाए रखें।

अंक 04 : अटके कार्यों की पूर्ति होगी। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा।नए कार्य का विचार बनेगा।
अंक 05 : वाद विवाद से बचें। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी होगी। व्यवसाय में धन लाभ होगा।

अंक 06 : व्यावसायिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अधिकारी अनुकूल रहेंगे। उपहार सम्मान की प्राप्ति होगी।
अंक 07 : बढ़ते व्यय पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में आय व्यय सम रहेंगे। मन चिंतित रहेगा।

अंक 08 : चल अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। व्यक्तिगत जान पहचान का लाभ मिलेगा।
अंक 09 : सरकारी क्षेत्र से अर्थ प्राप्ति संभव है। नौकरी में पदभार बढ़ सकता है। व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो