script

आज का राशिफल और अंक ज्योतिष 25 अक्टूबर 2018: आपके लिए कौन सा अंक गुरुवार को रहेगा सबसे खास!

locationभोपालPublished: Oct 26, 2018 11:15:07 am

कार्तिक मास की शुरुआत के साथ बन रहे 2 शुभ योग, आपकी राशि पर होगा ये प्रभाव…

aaj ka rashifal 25Oct-2018

आज का राशिफल और अंक ज्योतिष 25 अक्टूबर 2018: आपके लिए कौन सा अंक गुरुवार को रहेगा सबसे खास!

भोपाल। आज यानि 25 अक्टूबर 2018 कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। इस दिन से चातुर्मास के आखिरी महीने कार्तिक की शुरुआत होगी।

इसके साथ ही आज के दिन गुरुवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। जी हां एक ओर जहां यायीजयद योग (मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग) सुबह 09:26 से रात 09:24 तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग (सारे काम बनाने वाला योग) सुबह 06:05 से शुरू होकर 09:26 तक रहेगा।
जानिये आज का राशिफल (जानिये किसके लिए शुभ किसके लिए अशुभ) 25oct.2018 Rashifal

1. मेष राशि : आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। आज के दिन काम करते वक़्त आपको कोई ख़ास दिक़्क़त नहीं आएगी और आप एक विजेता की तरह उभरेंगे। यदि किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। किसी मित्र के सहयोग से सम्‍पत्‍ति से आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वस्‍त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे।
2. वृषभ राशि : मन में निराशा का संचार होगा। नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव रहेगा। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन संभव है। आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा।
जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। अपना कुछ समय दूसरों को देने के लिए अच्छा दिन है। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। दिन सामान्य रहेगा।
3. मिथुन राशि : आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। आपकी कड़ी मेहनत और निष्ठा ख़ुद आपके लिए बोलेगी व दूसरों का विश्वास और सहयोग आपको हासिल होगा। आत्‍मसंयत रहें।

अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। फिर भी कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में आपको उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
4. कर्क राशि : धैर्य और होशियारी से काम लें। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा।

आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। मन अशांत रहेगा। व्‍यर्थ की चिंताओं से परेशान रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।
5. सिंह राशि: अपने जज़्बात को क़ाबू में करने और डर से आज़ादी पाने की ज़रूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर ख़राब असर डाल सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी।

आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएं।
6. कन्या राशि: अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मदद के लिए कुछ लोग आपसे कॉन्टैक्ट करेंगे।
ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना परेशानी का कारण बन सकता है। मानसिक शांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

7. तुला राशि : दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें।
पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन दिन मिला-जुला रहेगा। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी तो रहेगी, लेकिन फिर भी वाणी का प्रभाव रहेगा।
8. वृश्चिक राशि : आपके ख़र्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएं बीच में अटक सकती हैं। वहीं आप सारी पुरानी दुविधाएँ ख़त्म करने में भी सफल रहेंगे।

आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक समस्‍याओं में कुछ कमी आ सकती है। अफसरों से संबंधों में सुधार हो सकता है।
9. धनु राशि : आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। आज आप यह जानकर बहुत उदास महसूस करेंगे। कहीं से रूका हुआ धन मिल भी सकता है।
काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज़्यादा तनाव न लें और आराम करें। नई परियोजनाओं को आरम्भ करने के लिए शुभ दिन है।
10. मकर राशि : कहीं भी धन तभी लगाएं, जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। आपके तारे आज आपको असाधारण शक्ति देंगे, इसलिए ऐसे निर्णय लें जो ज़रूरी हों और आने वाले समय में आपको सही दिशा दे सकें।
भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नियमित योग करना फायदेमंद साबित होगा। आलस्‍य अधिक रहेगा। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।
11. कुंभ राशि : आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं।

असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है, लेकिन कोई दोस्त आपकी परेशानियों के समाधान में काफ़ी मददगार साबित होगा। लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है।
12. मीन राशि : किसी अच्छी ख़बर से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियां दे सकता है। घर और दफ़्तर में कुछ दबाव आपको ग़ुस्सैल बना सकता है।
आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण है। मेहनत से किए गये कामों में सफलता जरूर हासिल होगी। पैसों से संबंधित किसी समस्या का अचानक समाधान निकल सकता है। विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
आज आपका मूलांक क्या कहता है, जानिये आज का अंक ज्योतिष Todays ank jyotish
1.प्रयासों में अल्प सफलता से मन खिन्न रहेगा। संतान से निराशा होगी। व्यावसायिक स्थिति में सुधार आएगा।

2.भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। अटके धन की प्रप्ति होगी। व्यवसाय में धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
3.राजकाज में सफलता मिलेगी। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। घर में खुशी होगी।

4. राजकाज में सफलता मिलेगी। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। घर में खुशी होगी।
5.विरोधी पक्ष से सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी होगी। व्यवसाय में जोखिम से बचें। घर में शांति बनाए रखें।

6. योजना में सफलता मिलेगी। आय साधनों में वृद्धि होगी। व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार से उत्साह बढ़ेगा।
7.राजनैतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

8. अंजानी आशंका बनी रहेगी। नौकरी में कार्य भार बढ़ेगा। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा। मन अशांत रहेगा।
9. समाज में सम्मान बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो