scriptआज का राशिफल और अंक ज्योतिष 26 अक्टूबर 2018: आपके लिए कौन सा अंक शुक्रवार को रहेगा सबसे स्पेशल! | aaj ka rashifal ank jyotish numerology of 26th october 2018 in hindi | Patrika News

आज का राशिफल और अंक ज्योतिष 26 अक्टूबर 2018: आपके लिए कौन सा अंक शुक्रवार को रहेगा सबसे स्पेशल!

locationभोपालPublished: Oct 26, 2018 09:47:51 pm

बुध आज करेगा तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश…

26Oct2018 aaj ka rashifal

आज का राशिफल और अंक ज्योतिष 26 अक्टूबर 2018: आपके लिए कौन सा अंक शुक्रवार को रहेगा सबसे स्पेशल!

भोपाल। बुद्धि,ज्ञान,विवेक, व्यापार-व्यवसाय और शिक्षा का प्रतिनिधि ग्रह बुध आज यानि 26 अक्टूबर 2018 को तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।

बुध के इस गोचर के कारण सभी राशि वाले जातक प्रभावित होंगे। चूंकि बुध का आधिपत्य मनुष्य की वाणी पर भी होता है इसलिए ध्यान रहे जिन लोगों की कुंडली में बुध खराब स्थिति में है वे बोलचाल में सावधानी रखें, अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह ग्रह 26 अक्टूबर को रात्रि 8.55 बजे वृश्चिक में प्रवेश करेगा और फिर इसी राशि में 1 जनवरी 2019 को सुबह 10 बजे तक रहेगा।

जानिये आज का राशिफल (जानिये किसके लिए शुभ किसके लिए अशुभ) 26oct.2018 Rashifal
1. मेष- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। माता का सानिध्य प्राप्त होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा।
आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड ज़्यादा अच्छा नहीं है। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएं।

2. वृषभ- आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं।
कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। आपके भरोसेमंद ही आपका भरोसा तोड़ सकते हैं। जल्दबाज़ी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है जहां दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।
3. मिथुन- घरेलू परेशानियां आपको तनाव दे सकती हैं। आर्थिक तौर पर सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नई योजनाएं आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी।

आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाएं यानि दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

4. कर्क- सेहत को देखभाल की ख़ास ज़रूरत है। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे।

5. सिंह- आप लम्बे समय से दफ़्तर में किसी से बात करना चाह रहे थे। आज ऐसा होना मुमकिन है। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता हैं।

इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है।
6. कन्या- आज आपके पास काफी ऊर्जा रहेगी। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं।
वहीं धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे।
अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करियर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है।


7. तुला- आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। ख़ुद में बदलाव लाने के लिए ईमानदार कोशिश करें। कभी नाराज तो कभी खुश नजर आएंगे।
काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपकी टीम का सबसे ज़्यादा खीझने वाला व्यक्ति काफ़ी समझदारी की बातें करता नज़र आ सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। खर्च बढ़ेंगे।
8. वृश्चिक- आज आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
9. धनु- आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
करिअर में तरक़्क़ी के लिए नयी क्षमताएं विकसित करना और नयी तकनीकें सीखना महत्वपूर्ण रहेगा। क़ुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज़ दिमाग़ से नवाज़ा है इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए।

10. मकर- आज प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा मौक़ा साबित होंगी। लेकिन मन अशान्त रहेगा, खर्चों की अधिकता रहेगी।
जहां तक हो सके ख़र्च करते वक़्त ख़ुद आगे बढ़ने से बचें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर लौटेंगे। आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

11. कुंभ- नई शुरू की परियोजनाएं उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। अति उत्साही होने से बचें।

व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें। अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है।किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है।अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें।
12. मीन- आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। इसके अलावा आज आपके ख़र्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएं बीच में अटक सकती हैं।

साथ ही किसी भी क़ीमत पर अपना आपा न खोएं, नहीं तो परिवार में कभी न मिटने वाली दरार पड़ सकती है। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा।
क्या कहता है आज आपका मूलांक, जानिये आज का अंक ज्योतिष Todays ank jyotish

1.नई योजना सफल होगी नौकरी में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक धन लाभ से संतुष्टï रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

2.दिनमान प्रतिकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में श्रम की अधिकता रहेगी। व्यावसायिक मंदी से मन चिंतित रहेगा।
3.लोकप्रियता में वृद्धि होगी। संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक धन लाभ से उत्साह बढ़ेगा।

4.राजकीय कार्य में सफलता मिलगी। नौकरी में उन्नति संभव है। व्यावसायिक लाभ से प्रसन्नता बढ़ेगी।

5. प्रभावी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे।
6.शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। नौकरी प्राप्ति संभव है। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। परिवार में शांति रहेगी।

7. राजनैतिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यावसायिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा।
8. नए व्यक्ति से सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ हागा। संतान पक्ष से मन चिंतित रहेगा।

9. मन में बेचैनी रहेगी। नौकरी में कार्य भार बढ़ेगा। व्यवसाय में धन-लाभ होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो