scriptआज का राशिफल और अंक ज्योतिष 29 अक्टूबर 2018: सोमवार का दिन इन राशि वालों के लिए होगा बेहद खास! | aaj ka rashifal ank jyotish numerology of 29th october 2018 in hindi | Patrika News

आज का राशिफल और अंक ज्योतिष 29 अक्टूबर 2018: सोमवार का दिन इन राशि वालों के लिए होगा बेहद खास!

locationभोपालPublished: Oct 28, 2018 07:39:18 pm

सोमवार यानि भोलेनाथ का दिन…

monday is of lord shiv

आज का राशिफल और अंक ज्योतिष 29 अक्टूबर 2018: सोमवार का दिन इन राशि वालों के लिए होगा बेहद खास!

भोपाल। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र की स्थिति आपके मन की कारक मानी जाती है। वहीं आज यानि 29 अक्टूबर 2018 को सोमवार का दिन है यानि चंद्र का दिन वहीं इस दिन के अधिष्ठाता स्वयं भगवान शिव कहलाते हैं। जो चंद्र को अपने मस्तक पर धारण करते हैं।
ज्योतिष के जानकार डीपी शास्त्री के अनुसार कुण्डली में चंद्र मन का कारक होने के साथ ही शरीर में ठंड का कारक भी माना गया है। लेकिन चंद्र गुरु के साथ गजकेसरी योग का भी निर्माण करता है। वहीं चंद्र के आधार पर ही राशियों की स्थिति भी सामने आती है।
आज का राशिफल 29Oct2018 aaj ka Rashifal in hindi…

1. मेष राशि :
आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है- ऐसे लोगों से “न” कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे जरूरत से ज्यादा उम्मीदें लगाए हों। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा।
आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। आज का दिन वाकई जी भरकर पार्टी करने के लिए बढ़िया है। लेकिन किसी भी चीज की अति से हमेशा बचना चाहिए, नहीं तो सेहत खराब होने के आसार हैं।
2. वृषभ राशि :
दूसरों के लिए आज कतई बुरा न सोचें है। वहीं आज आपका तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। प्यार का भरपूर लुत्फ़ मिल सकता है।
चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है। विचारों से ही मनुष्य की दुनिया बनती है, कोई बेहतरीन किताब पढ़कर आप अपनी विचारधारा को और सशक्त कर सकते हैं।
3. मिथुन राशि :
दिन फायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफी आराम महसूस करेंगे। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है।

रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। रोमांस आपके दिल पर काबिज है। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं।
4. कर्क राशि : मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

5. सिंह राशि : आज सिर्फ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इजाफा कर सके। लगातार डांटना-डपटना बच्चे के व्यवहार को बिगाड़ सकता है। वक्त की जरूरत यह है कि धैर्य से काम लें और बच्चों को थोड़ी आजादी दें।
काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज्यादा तनाव न लें और आराम करें। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं।
6. कन्या राशि : कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

7. तुला राशि : धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। आय में व्यवधान आ सकते हैं।
8. वृश्चिक राशि : माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

9. धनु राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा दिन नहीं है और आप छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाएंगे। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी।
10. मकर राशि : अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। निवेश से जुड़े अहम फैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से मिली आकस्मिक अच्छी खबर आपके पूरे परिवार के लिए खुशी के लम्हे लाएगी।
सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुज़ार सकते हैं।

11. कुंभ राशि : भाइयों से विवाद की परिस्थितियां बन सकती हैं। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
12. मीन राशि : आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। उबाऊ होती शादीशुदा ज़िन्दगी के लिए कुछ रोमांच ढूंढने की ज़रूरत है।
दोस्त अकेलापन दूर करने के सबसे अच्छे माध्यमों में से एक हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितयों का सामना करना पड़ सकता है।

क्या कहता है आज आपका मूलांक यानि अंक शास्त्र ? Todays ank shastra/jyotish 29Oct.2018…
1. आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। शुभ सूचना मिलेगी।
2. वैर विरोध से बचें। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा। आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

3. नौकरी में उन्नति हो सकती है। आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।
4. आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। कानूनी मामलों में परेशानी होगी। व्यवसाय में अल्प लाभ होगा।
5. मन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। नए कार्य का विचार बनेगा। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा।
6. आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका मन कम ही लगेगा। मानसिक भटकाव की स्थिति बन सकती है। लेकिन व्यवसाय में धन लाभ होगा। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा।

7. सरकारी कार्य में अवरोध आएंगे। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लेकिन मानसिक द्वन्द बना रहेगा।
8. योजना में सफलता संदिग्ध रहेगी। शेयर बाजार से बचें। व्यवसाय में लाभ होगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। पहले से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा।

9. आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। समस्या से मुक्ति मिलेगी। धनागम के नए मार्ग बनेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो