scriptआज का राशिफल 30 अक्टूबर 2018 और अंक ज्योतिष : मंगलवार के दिन इन राशि वालों को मिल सकती है पैत्रिक संपत्ति! | aaj ka rashifal ank jyotish numerology of 30th october 2018 in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2018 और अंक ज्योतिष : मंगलवार के दिन इन राशि वालों को मिल सकती है पैत्रिक संपत्ति!

locationभोपालPublished: Oct 29, 2018 02:22:27 pm

मंगलवार के कारक देवता श्री हनुमान जी हैं…

30 oct.2018 rashifal of today

आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2018 और अंक ज्योतिष : मंगलवार के दिन इन राशि वालों को मिल सकती है पैत्रिक संपत्ति!

भोपाल। आज यानि 30 अक्टूबर 2018 मंगलवार का दिन है यानि श्री हनुमान जी का दिन…
मंगल को ज्योतिषशास्त्र में देवताओं का सेनापति माना जाता है। यह रक्त व माथे का प्रतिनिधित्व करता है। इसके कारक देवता श्री हनुमान जी हैं। मंगल पराक्रम व क्रोध के लिए कारक है। मंगल प्रथम, अष्ठम या द्वादश भाव में बैठकर जातक को घोर मंगली बनाते हैं। वहीं मंगली होने पर कई बार विवाह में कष्ट भी देते हैं।

सामान्यत: मंगल का खास असर 28 वर्ष की आयु तक माना जाता है। वहीं यदि मंगल किसी भी घर में राहू के साथ बैठे तो इनका मंगली प्रभाव या असर लगभग खत्म हो जाता है यानि यदि द्वादश भाव में मंगल राहू के साथ बैठा हो तो वह जातक मंगली तो कहलाएगा, लेकिन मंगल के प्रभाव काफी कम हो जाएंगे। मंगल का रत्न मूंगा है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार मंगलवार को हनुमान चालीसा के साथ ही राम का नाम भी सबसे ज्यादा कष्ट हटाने में मदद करता है। मंगल कितना भी पापकर्ता स्थिति में क्यों न हो यदि आप रामरक्षास्त्रोत या बजरंगबली यानि श्री हनुमान की पूजा करेंगे तो मंगल के निगेटिव प्रभाव कम हो जाएंगे।
आज का राशिफल 30Oct.2018 aaj ka Rashifal

1. मेष राशि : अपनी भावनाओं को वश में रखें। मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा। आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

2. वृषभ राशि : संचित धन में कमी आएगी।शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें।
3. मिथुन राशि : मानसिक शान्ति होने के बावजूद मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। अत: अपने मन को कंट्रोल में रखें। साथ ही जीवनसाथी के स्वास्‍थ्‍य पर ध्यान दें।
4. कर्क राशि : रहन-सहन में असहजता महसूस करेंगे। भाई-बहनों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

5. सिंह राशि : पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
MUST READ : धनतेरस 2018: ये 1 उपाय जो जगा देगा आपकी सोई हुई किस्मत! दूर होंगी पैसे से लेकर नौकरी तक की समस्याएं…

6. कन्या राशि : नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।
स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। खानपान के प्रति रुचि बढ़ेगी।
7. तुला राशि : खुद को नकारात्मक प्रभावों से बचाएं, विचारों में शुद्धता लाएं। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

8. वृश्चिक राशि : नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि और खर्चों की अधिकता भी रहेगी। वहीं विद्वार्थियों को शैक्षिक कार्यों से सफलता मिलेगी।
9. धनु राशि : मन में निराशा और असंतोष के भाव के चलते स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

10. मकर राशि : नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगें।
11. कुंभ राशि : आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन के अलावा नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

12. मीन राशि : किसी पैतृक सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेकिन रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
आज का अंक शास्त्र 30 अक्टूबर 2018 Todays Ank shastra यानि क्या कहता है मूलांक:

मूलांक 1. आज कार्यक्षेत्र में नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
मूलांक 2. आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। साहित्य और संगीत के साथ ही कार्यक्षेत्र और व्यापार में रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
मूलांक 3. आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग रहेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पेट के रोग में लापरवाही न बरतें।
मूलांक 4. आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वर्तमान पर केंद्रित रहें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 5. आज कार्यक्षेत्र, व्यापार में आपको सफलता मिल सकती है। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। साथियों का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 6. आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका मन कम ही लगेगा। धैर्य बनाए रखें। मानसिक भटकाव की स्थिति बन सकती है। मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे।
मूलांक 7. आज महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।मंगलवार का दिन आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 8 . आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। किसी के सहयोग से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं।
मूलांक 9. आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। पुराने समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो