script08 अक्टूबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन 3 राशियों के लिए गुरुवार का ये दिन रहेगा बेहद खास! | AAJ ka rashifal ank jyotish numerology of 8th November 2018 in hindi | Patrika News

08 अक्टूबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन 3 राशियों के लिए गुरुवार का ये दिन रहेगा बेहद खास!

locationभोपालPublished: Nov 07, 2018 05:44:43 pm

देवगुरु बृहस्पति का दिन…

Aaj ka rashifal

08 अक्टूबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन 3 राशियों के लिए गुरुवार का ये दिन रहेगा बेहद खास!

भोपाल। दीपावली पर्व के चौथे दिन यानी दिवाली के ठीक अगले दिन 8 अक्टूबर 2018 को गोवर्धन मनाया जाएगा। इस दिन गुरुवार रहेगा। गुरुवार को देवगुरु बृहस्पति का दिन माना जाता है। और बृहस्पति हमारी कुंडली में ज्ञान और विद्या के कारक माने जाते हैं। इनका रत्न पुखराज होता है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ये शरीर में आपकी विद्या के कारक होने के साथ ही आपकी कुंडली में एक ऐसे ग्रह हैं, जिनके मध्यम में यानि आपकी कुंडली के प्रथम, चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव में होने पर आपकी कुंडली में मौजूद किसी भी दोष को ये असर नहीं करने देते। ये मुख्य रूप से चंद्र के साथ गजकेसरी योग का निर्माण करते हैं।
आज का राशिफल aaj ka rashifal 08Nov.2018

1. मेष राशि : नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। वाणी में कठोरता को कम करते हुए बातचीत में संतुलन बनाए रखें।
2. वृषभ राशि : घरेलू समस्याएं परेशान करेंगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

3. मिथुन राशि : कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक होगा। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा।
4. कर्क राशि : वाणी में कठोरता पर नियंत्रण रखते हुए बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। माता का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है।

5. सिंह राशि : नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे, जिससे क्रोध की अधिकता रहेगी।
6. कन्या राशि : किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी, अत: आत्मसंयत रहें। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

7. तुला राशि : मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहने के बावजूद मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
8. वश्चिक राशि : परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

9. धनु राशि : परिश्रम अधिक होगा। मित्रों से मतभेद बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
10. मकर राशि : किसी सम्पत्ति से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

11. कुंभ राशि : कार्यों के प्रति जोश और उत्साह रहेगा। नौकरी के अवसर किसी मित्र के सहयोग से मिल सकते हैं। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
12. मीन राशि : इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।


अंक ज्योतिष में क्या कहता है आपका आज का मूलांक aaj ka Ank jyotish 08Nov.2018…
अंक 1 : आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। मानसिक तनाव हावी हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
अंक 2 : आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आर्थिक क्षति हो सकती है अत: जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें अन्यथा विवादों की स्थिति बन सकती है।
अंक 3 : आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में हानि हो सकती है,नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। कुल मिलाकर कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें।
अंक 4 : आज मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है,आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
अंक 5 : आज किसी को भी उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। आपके मन में भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। पैसों से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। खुशियों का वातावरण रहेगा।
अंक 6 : आज नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों, अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।कुल मिलाकर आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा।
अंक 7 : आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
अंक 8 : आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा।
अंक 9 : आज पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात हो सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो