वृष राशि में चंद्रमा का प्रवेश, जगमगा देगा इन 4 राशियों का भाग्य, मिल सकता है धन
जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन....

भोपाल। 1 मार्च दिन रविवार को कई शुभ योग बन रहे है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा का प्रवेश दोपहर के बाद वृष राशि में होने जा रहा है। इस राशि में चंद्रमा उच्च के होने से शुभ फलदायी रहेंगे। मिथुन राशि के लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा व अन्य राशियों को भी कई लाभ होंगे, जानिए कौन सी हैं वे राशियां....

वृष राशि
इस राशि के लोग अपनी बुद्धिमानी से खूब पैसा कमाते हैं। जो लोग व्यापार करते हैं या उद्योग-धंधों से जुड़े हुए होते हैं उनको अपने क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। जिस कार्य में संघर्ष करना पड़ रहा था वह अब सफल होगा और लाभ भी दिलाएगा.। नौकरीपेशा लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा और उसमें कामयाबी मिलेगी। सभी कार्यों के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा और अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

सिंह राशि
यदि आप काफी लंबे समय से कानूनी दाव-पेंच के मामलों में फंसे हुए हैं तो इस परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। आने वाला समय इस राशि के लोगों के लिए काफी सुख और समृधि से संपन्न होगा। अपने आप को आलस से दूर रखें तो शुभ होगा।
कन्या ऱाशि
आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को इस समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। इस राशि के लोग इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जल्दबाज़ी के चक्कर में आकर कोई भी कार्य ना करें, ऐसा करने से खुद को रोकें।
अब पाइए अपने शहर ( Bhopal News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज