scriptमंगल की राशि मेष में चंद्रमा, इन 3 राशियों को देगी धन-दौलत, बन रहा है राजयोग | aaj ka rashifal astrology today 12 november 2019 | Patrika News

मंगल की राशि मेष में चंद्रमा, इन 3 राशियों को देगी धन-दौलत, बन रहा है राजयोग

locationभोपालPublished: Nov 12, 2019 11:36:00 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए किन राशियों की बदल जाएगी किस्मत…….

01_1.png

aaj ka rashifal

भोपाल। 12 नवंबर दिन मंगलावर को कई राशियों के सितारे बुलंदी पर हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा दिन रात मंगल की राशि मेष में गोचर करेगा। मंगल और सूर्य यहां से चंद्रमा को देख रहे हैं जिससे चंद्रमा को बल मिल रहा है। चंद्रमा के बलवान होने से कार्तिक पूर्णिमा का दिन कई राशियों के लिए मंगलकारी होगा। जानिए कौन सी हैं वे राशि……

Aaj ka <a  href=
Rashifal 10 November : राशि के हिसाब से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/11/10/rashi_2142875_835x547-m_5351480-m.jpg”>

मेष राशि

किसी असहाय की मदद करें तो कार्य सहज पूर्ण होगे। व्यापार में अपनों से बड़ो का अनुभव आप को सही मार्ग दिखाएगा। परिवार में किसी आयोजन को लेकर चर्चा होगी। धर्म जगत से जुड़े लोगों की कीर्ति में वृद्धि के योग हैं। जो सोच रहे हैं उन विचारों को साकार करने का समय आ गया है। अपने आत्मबल को कम न होने दे सफलता तय है। संतान के प्रति अपने कर्तव्य पुरे करेंगे। शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

 november month rashifal 2019 in hindi

मिथुन राशि

मन बड़ा चंचल है। थोड़ी थोड़ी देर आप अपना निर्णय बदलते है। अपना मन स्थिर करें की आप को क्या करना है। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। नई मशीनरी को क्रय करने में धन खर्च होगा। आज लंबे समय के बाद स्वयं के लिए समय मिला है। आप की कार्यप्रणाली से व्यापार लाभ होगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें धोखा हो सकता है। विवाह संबंधी अवरोध बने रहेंगे।

कन्या राशि

नोकरी पेशा लोगों के लिए समय मध्यम है। आप की व्यवहार कुशलता की लोग तारीफ़ करेंगे। नए सोदे व्यपार को नई उचाई देंगे। भाई बहनों से विवाद बड़ा रूप ले सकता है शांति से समय व्यतीत करें। कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आप का विरोध भी कर सकते है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे।

 november month rashifal 2019 in hindi

वृश्चिक राशि

आप की मेहनत का फल शुभ होगा। परीक्षार्थी परिणामों से खुश रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे है। पुराने लेन देन आज होंगे। किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकता है। व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना होगा। नोकरी में स्थान्तरण के योग बन रहे है। भूमि भवन सम्बंधित मामले जल्द से जल्द आपसी सहमती से ही निपटेंगे। संतान की चिंता रहेगी। पेट सम्बंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।

मकर राशि

कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मन में कोई बात पर कई दिनों से मंथन चल रहा है इसी कारण आप का व्यवहार चिड़चिड़ा हो गया है। संपत्ति विवाद उभर सकते है। परिवार के सदस्यों की मदद करनी होगी। मित्रों के साथ मोज-मस्ती पर खर्च होगा। वाहन सुख मिलेगा। नए भवन में जाने का वक्त आ गया है। आर्थिक मामले पक्षधर होंगे। प्रेम प्रसंग के चलते विवाद संभव।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो