scriptमेष राशि में हो रहा है चंद्रमा का संचार, इन 4 राशियों की जाग जाएगी फूटी हुई किस्मत | aaj ka rashifal astrology today 15 october 2019 | Patrika News

मेष राशि में हो रहा है चंद्रमा का संचार, इन 4 राशियों की जाग जाएगी फूटी हुई किस्मत

locationभोपालPublished: Oct 15, 2019 11:56:57 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

01_1.png

aaj ka rashifal

भोपाल। 15 अक्टूबर 2019 को कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन मंगल की राशि मेष में दिन-रात चंद्रमा का संचार होगा जो तीन राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभप्रद है। इन राशियों के जीवन में कई शुभ चीजों की शुरुआत होने वाली हैं। जानिए कौन सी हैं वे राशियां….

sharad purnima 2019 : sharad purnima ka rashifal par ashar

मेष राशि

आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज चुकाने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। उचित मार्गदर्शन आप के जीवन दशा और दिशा बदल सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से अत्यधिक लगाव होने के कारण आप असमंजस्य कि स्थिति में रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

मिथुन राशि

काम में मन न लगने से परिणाम अनुकूल नहीं रहेंगे। वाहन पर अधिक खर्च होगा। कारोबार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव होगा। आर्थिक संकट दूर होगा। दिन की शुरूआत में आलस हावी रहेगा अपने आप को अकेला महसूस करेंगे भक्ति भाव में मन लगेगा कारोबार में मंदी का समय चल रहा है दोस्तों से आर्थिक लाभ होगा।

Aaj ka rashifal 10 October : ग्रहों की बदलती चाल आज इन तीन राशि वालों को कराएगी लाभ, जानिए आपका राशिफल

कन्या राशि

बहूत समय के बाद आज आप बहूत प्रसन्न रहेंगे। माता पिता के साथ यात्रा होगी। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगा। कम समय में अधिक लाभ मिलेगा। अपनों से अनबन होगी, नौकरी में स्थानांतरण एवं पदोन्नति होने की संभावना है। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।

मीन राशि

आप के मन में कुछ चल रहा है और आप कर कुछ और रहे हो। सही समय पर सही निर्णय लेना सीखें। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। अपनों से दुरिया बनेंगी। संपत्ति के सौदों में अड़चने आ सकती है। कभी भी किसी के भरोसे में रहकर काम ना करें। भरोसा खुद पर करना सीखें। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन सुख संभव है। संपति क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो