scriptवृश्चिक में हो रहा चंद्रमा का संचार, सिर्फ इन 2 राशियों के शुरु होने जा रहे हैं अच्छे दिन | aaj ka rashifal astrology today 17 February 2020 | Patrika News

वृश्चिक में हो रहा चंद्रमा का संचार, सिर्फ इन 2 राशियों के शुरु होने जा रहे हैं अच्छे दिन

locationभोपालPublished: Feb 17, 2020 11:08:07 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

भोपाल। 17 फरवरी दिन सोमवार को कई राशियों के लिए शुभ दिन हो सकता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा का संचार दिन-रात मंगल की राशि वृश्चिक में हो रहा है। ऐसे में वृश्चिक और वृषभ राशि वालों के लिए दिन प्रभाव में वृद्धि करने वाला है। मेष राशि वालों को आज जोखिम से बचना चाहिए। जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….

Aaj ka rashifal 16 February : आज तुला और मकर राशि वालों रहेगी सूर्य देव की कृपा,जानिए आपका राशिफल

वृश्चिक राशि

समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, चमत्कारिक लाभ होगा। व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग है।

वृषभ राशि

जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें। या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन ना खुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

Aaj ka rashifal 05 February : ग्रहों की बदलती चाल आज इन दो राशि वालों का कराएगी फायदा , जानिए आपका राशिफल

कर्क राशि

किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते है। समय रहते जरूरी कार्य पुरे करें। निजी जीवन में दुसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवनशौली में परिवर्तन के योग है। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है। सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

कन्या राशि

आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। अपने हिसाब से जिंदगी जिना पसंद रहेगा। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो