चमक रहा है इन 4 राशि वालों का भाग्य, आज पूरी हो जाएंगी सभी मनचाही इच्छा
जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन....

भोपाल। 18 फरवरी दिन मंगलवार को कई राशि के लोगों के लिए दिन काफी शुभ है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा का संचार दिन-रात धनु राशि में हो रहा है। इस राशि में चंद्रमा का संयोग गुरु, मंगल, केतु के साथ हुआ है। केतु के साथ चंद्रमा के होने से ग्रहण योग बना है। लेकिन साथ में चंद्रमा के होने से गजकेसरी योग भी बना है। यानी शुभ और अशुभ योगों का संयोग बना है। ऐसे में 4 राशि के लोगों के लिए दिन काफी शुभ है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां....

मिथुन राशि
कार्यस्थल पर अकारण तनाव संभव है। यात्रा सफल रहेगी, शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धनागम होगा। अस्वस्थता रह सकती है। राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा, निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। मन में किसी प्रकार का संकोच है।

सिंह राशि
अपनी आदतों को बदलें। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें। व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें, संयम से काम करें। पिता के साथ विवाद संभव है।
तुला राशि
दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी। रुका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धनकोष में वृद्धि होगी। माता स्वास्थ में बदलाव होगा।

कुंभ राशि
मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख संभव है। संतान सुख संभव है। प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग है। अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें, कुसंगति हानि पहुंचाएगी। जोखिम न लें। पुराना रोग फिर उभर सकता है।
मीन राशि
धर्मीक अनुष्ठानों में रूचि बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। संतान सुख संभव है।
अब पाइए अपने शहर ( Bhopal News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज