scriptराशिफल/18 अक्टूबर से बदल जाएगा इन 4 राशियों का भाग्य, रहेंगे सबसे ज्यादा लकी | aaj ka rashifal astrology today 18 october 2019 | Patrika News

राशिफल/18 अक्टूबर से बदल जाएगा इन 4 राशियों का भाग्य, रहेंगे सबसे ज्यादा लकी

locationभोपालPublished: Oct 18, 2019 11:36:25 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

01_1.png

aaj ka rashifal

भोपाल। 18 अक्टूबर दिन शुक्रवार को कई राशियों के लिए सितारे चमकाने वाला दिन हो सकता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज सूर्य का राशि परिवर्तन हुआ है और वह शुक्र एवं बुध के साथ आकर तुला राशि में मिले हैं। चंद्रमा आज दिन रात वृष राशि में संचार करेगा। ग्रहों की इस स्थिति से कई राशियों की किस्मत चमकेगी। जानिए कौन सी हैं वे राशियां…..

Aaj ka rashifal 17 October : आज ग्रहों की बदलती चाल इन तीन राशि वालों को कराएगी फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मिथुन राशि

आज के दिन इस राशि के जातकों को गणेश जी नए कार्य को प्रारंभ करने की सलाह देते हैं। साथ ही आप खान-पान का ध्यान रखें। योग ध्यान से मानसिकरूप से शांत रह सकते हैं। मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों तथा परिजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान भी प्राप्त कर सकेंगे। आपको दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

Aaj ka rashifal 11 October : गुरु ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, वृश्चिक और कुम्भ वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

सिंह राशि

आर्थिक लाभ होगा। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बितेगा। आवश्यक कार्य में खर्च हो सकता है। फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों पर ध्यान देंने से हर कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्यवृद्धि का योग है। संतानो की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

rashifal : सिंह राशि वालों का आज किस्मत देगी भरपूर साथ, साहस और बुद्धि होंगे चरम पर, ये रहें जरा संभलकर

कन्या राशि

आज के दिन भाग्य वृद्धि वाला है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। सम्मान प्राप्त होगा। आज के दिन समय अनुकूल नहीं है। कई बातों को लेकर आपको चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान दें। परिवार के सदस्यो के साथ अनबन ना हो, इस बात का ध्यान। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने में ध्यान रखें।

मीन राशि

इस समय मिलने वाले लाभों से आपका आनंद दुगुना होगा। व्यापारियों को व्यापार में विशेष लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति मिलेगी। संतान के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आय बढ़ेगी। प्रवास का आयोजन होगा। आपका आज का दिन शुभ फलदायी है। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो