scriptहो रहा है ध्रुव योग का आरंभ, इन 5 राशियों के चमक रहे हैं सितारे, बन जाएंगे अधूरे काम | aaj ka rashifal astrology today 20 January 2020 | Patrika News

हो रहा है ध्रुव योग का आरंभ, इन 5 राशियों के चमक रहे हैं सितारे, बन जाएंगे अधूरे काम

locationभोपालPublished: Jan 20, 2020 11:36:34 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

भोपाल। 20 जनवरी दिन सोमवार को कई राशि के लोगों के लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार कर रहा है। वहीं सुबह के वक्‍त आज ध्रुव योग का आरंभ हो रहा है और अनुराधा नक्षत्र भी रात तक रहेगा। इन योग और नक्षत्र के बीच कई राशियों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां….

makar sankranti 2020 : Horoscope 15 January Rashifal 2020

मेष

पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चकते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा। उत्साह में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते है तो सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है।

मिथुन

नए रिश्ते जीवन में बदलाव लाएंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे है। पुराने लेन देन के मामले सुलझेंगे। विरोधी सक्रीय होंगे। पारिवारिक कलह हो सकता है। रुका धन न आने से मन चिंतित रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करे। संतान का स्वास्थ बिगड़ सकता है। विदेश जाना अभी विलंभ हो सकता है।

rashifal02.jpg

सिंह

आय में वृद्धि केसे हो अभी यही ध्यान में रख कर अपना कार्य करें। करियर के प्रति सजग रहें। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक साझेदारी में फेर बदल हो सकता हे। लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी। मन प्रस्सन होगा। पुराने रोग उभर सकते है। परिवार के समय व्यतीत होगा। आध्यत्मिक उन्नति होगी। अपने सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार नम्र रखें।

तुला

संत समागम होगा। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सफल यात्रा हो सकती है। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। पेट से सम्बंधित समस्या होगी। आर्थिक आपके लिए दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार के विस्तार के लिए किसी सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी कार्य में अड़चन डाल सकते है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

धनु

आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। किसी को अपने मन की बात न बताएं लोग आप का मजाक बना सकते है। फिजूल खर्च बड़ेगा। व्यर्थ की चिंता छोड़कर प्रसन्न रहें। बहुत सोचते रहने के कारण स्वास्थ कमजोर रहेगा। व्यवसाय स्थल पर तनाव रहेगा। विवाह चर्चाएं सफल होगी। बहनों की सहायता करनी पड़ सकती है।

ट्रेंडिंग वीडियो