scriptमंगल का राहु के साथ योग, ये 4 राशियां होने जा रही हैं मालामाल, मिल सकती है नई नौकरी | aaj ka rashifal astrology today 21 January 2020 | Patrika News

मंगल का राहु के साथ योग, ये 4 राशियां होने जा रही हैं मालामाल, मिल सकती है नई नौकरी

locationभोपालPublished: Jan 21, 2020 11:08:37 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….

भोपाल। 21 जनवरी दिन मंगलवार को कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा दिन रात मंगल की राशि वृश्चिक में मंगल के साथ संचार करेंगे। मंगल और चंद्रमा का राहु के साथ षडाष्टक योग बन रहा है। इन ग्रह स्थितियों में वृश्चिक राशि और लग्न के लोग आज प्रभावशाली रहेंगे। कुछ अन्य राशियों के लिए भी दिन काफी लकी रहने वाला है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां…..

makar sankranti 2020 : Horoscope 15 January Rashifal 2020

तुला राशि

अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते है। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।

Horoscope 14 January Rashifal : कन्या Virgo राशि वालों पर आज बरसेगी हनुमान जी की कृपा, सिंह Leo वाले बरतें ये सावधानी

सिंह राशि

आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं। मन ही मन किसी बात से परेशान है, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रीय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा।

new year rashifal 2020 in hindi

मिथुन राशि

परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते है। धन लाभ हो सकता है। कम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि

बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तोर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे है। आर्थिक लाभ होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो