scriptमकर में आ चुके हैं शनि, 24 घंटे के अंदर शुरु होने वाला है इन 4 राशियों का राजयोग | aaj ka rashifal astrology today 25 January 2020 | Patrika News

मकर में आ चुके हैं शनि, 24 घंटे के अंदर शुरु होने वाला है इन 4 राशियों का राजयोग

locationभोपालPublished: Jan 25, 2020 11:46:12 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

01.png

aaj ka rashifal

भोपाल। 25 जनवरी दिन शनिवार को कई राशि को लोगों के लिए शुभ होने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा का संचार दिन और रात मकर राशि में हो रहा है। वहीं शनि भी पहले ही मकर में आ चुके हैं। ग्रहों के इस मेलजोल से कई राशियों को लाभ होगा। जानिए कौन सी हैं वे राशियां…

rashifal.jpg

वृश्चिक राशि

आपको इस साल आर्थिक और संपत्ति सम्बन्धी मामलों में सफलता प्राप्त होगी साथ ही रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। इस साल आपको करियर में सफलता मिल सकती है परन्तु स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से भी दो चार होना पड़ सकता है।

मेष राशि

इस राशि से दसम भाव मे संचार करते हुए शनि महाराज इन्हें कार्यक्षेत्र में संघर्ष के लिए तैयार रहने के लिए कह रहे हैं। परिश्रम से धन का लाभ भी मिलता रहेगा। शनि का पाया ताम्र होने की वजह से जून से नवंबर के बीच पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में विकास और प्रगति होगी। समय-समय पर धन लाभ भी मिलता रह सकता है।

Horoscope 14 January Rashifal : कन्या Virgo राशि वालों पर आज बरसेगी हनुमान जी की कृपा, सिंह Leo वाले बरतें ये सावधानी

मीन राशि

बड़ी समस्याएं सुलझ सकती हैं और करियर तथा धन जैसे मामलों में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। इस साल स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है और आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। आपके विवाह का योग भी इस साल बन रहा है। इस साल आप शनि देव की आराधना करें।

कन्या राशि

शनि का पाया रजत होना और राशि से पांचवें स्थान में गोचर करना आपके लिए कुल मिलाकर शुभ रहेगा। पूर्व में किए गए काम का शुभ फल मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है। प्रेम संबंध में संयम से काम लें मतभेद हो सकता है। वैसे आपके लिए शनि का गोचर सुखद रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो