scriptतुला में हो रहा है चंद्रमा का संचार, 51 घंटों में बदल जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत | aaj ka rashifal astrology today 29 october 2019 | Patrika News

तुला में हो रहा है चंद्रमा का संचार, 51 घंटों में बदल जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत

locationभोपालPublished: Oct 29, 2019 11:51:57 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन……

29_october_rashifal.png

aaj ka rashifal

भोपाल। 29 अक्टूबर दिन मंगलवार से कई राशियों के सितारे बुलंदी पर होंगे। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज रात से चंद्रमा का संचार शुक्र की राशि तुला में होगा। इस राशि से जाते हुए चंद्रमा अक्टूबर के अंतिम मंगलवार को कई राशियों के लिए मंगलकारी योग बना रहा है। इस योग के बनने से आज कई राशियों का दिन शुभ होगा। जानिए कौन सी हैं वे राशियां….

lucky rashifal 2019 in hindi

वृषभ राशि

इन राशि वालों के लिए ये समय बहुत लाभदायक होगा। वृषभ राशि के जातकों को कहीं से धन की प्राप्ति होगी। इस राशि के लोगों को उनके कामों में परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा और सफलता इनके कदम चूमेगी। इस महीने पारिवारिक और मनोवैज्ञानिक समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अप्रैल के चौथे सप्ताह के बाद के समय में अध्यात्म और विदेश यात्रा में मन लगेगा। इस महीने आपकी जिंदगी में कई महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं।

Aaj ka rashifal 17 October : आज ग्रहों की बदलती चाल इन तीन राशि वालों को कराएगी फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

कर्क राशि

इस राशि के जातक जितने भी काम अपने हाथों लेंगे वह भलीभांति संपन्न होगा। इस राशि के जातकों का भाग्य सातवें आसमान पर होगा। अन्य राशि की अपेक्षा इस राशि के लोग अत्यंत भाग्यशाली साबित होंगे। इस साल लव मैरिज के योग बन रहे हैं, हालांकि चुनौतियां रहेंगी लेकिन मेहनत करने पर आपकी सारी योजनाएं सफल रहेंगी। छोटे-मोटे झगड़े और विवाद हो सकते हैं।

तुला राशि

धन का प्रवाह आने वाले दिनों में बना रहेगा। तुला राशि के जो भी जातक रोजगार ढूंढ रहे हैं, उन्हें महीने के मध्य में रोजगार मिलने में आसानी होगी। आर्थिक मामलों के लिए यह दिन उत्तम फलदायी है बस आपको थोड़े प्रयास करने की जरूरत होगी। प्रोफेशनल लाइफ में ही आपको कई लव पार्टनर मिल सकते है। हालांकि तुला राशि के जातकों की रिलेशनशिप के प्रति कमिटमेंट में कमी आएगी जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो