scriptहोली के पहले चमक रही है इन 4 राशियों की किस्मत, मिलने वाला है खजाना | aaj ka rashifal astrology today 8 march 2020 | Patrika News

होली के पहले चमक रही है इन 4 राशियों की किस्मत, मिलने वाला है खजाना

locationभोपालPublished: Mar 08, 2020 11:54:19 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

photo_2020-03-04_11-17-50.jpg

aaj ka rashifal

भोपाल। आज कई राशि के लोगों का दिन शुभ होने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा का संचार सूर्य की राशि सिंह में हो रहा है। इस राशि में गोचर कर रहे चंद्रमा पर गुरु की शुभ पंचम दृष्टि पड़ रही है। ज्योतिषशास्त्र में गुरु और चंद्रमा की नवम पंचम दृष्टि को शुभ माना गया है। ऐसे में होली के पहले कई राशि के लोगों के लिए भाग्य चमकाने वाला दिन हो सकता है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां….

Aaj Ka Rashifal 5 March 2020
IMAGE CREDIT: patrika

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को सफलता आपको निश्चित तौर पर मिलेगी। यह समय आपके लिए करियर में बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। आप यदि बेरोजगार हैं, तो उत्तम नौकरी के योग बन रहे हैं। आपका सारा ध्यान कारोबार में तरक्की के संघर्ष में रहेगा। इस समय की गई कोई भी डील आपको करोड़पति बना सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। पिछले कुछ समय से आपके जो काम अधूरे थे वे भी पूरे होंगे।

Aaj ka rashifal 20 February : आज है सिद्ध योग, वृश्चिक और कुम्भ वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को व्यावसायिक क्षेत्र में साझेदारी करने पर बड़ा लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि के उत्तम योग बनेंगे। अध्ययन के दौरान एकाग्रता बनी रहेगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। सुख के संसाधनों में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीदने में सफलता मिलेगी। आपको अपने हर काम में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

Aaj ka rashifal 19 February : धनु राशि में बना पंच ग्रही योग, जानिए आप पर क्या होगा प्रभाव

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों आर्थिक स्थिति में सुधार होगा व्यवसाय में लगाई गई पूंजी व्यर्थ नहीं होगी, आने वाले समय में आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे। रोजगार को लेकर कोई मित्र शुभ संदेश सुनाएगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। कहीं से रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। आपका समाज में मान-सम्मान बढ़गा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।

Aaj ka rashifal 16 February : आज तुला और मकर राशि वालों रहेगी सूर्य देव की कृपा,जानिए आपका राशिफल

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को जमीन-जायदाद में वृद्धि होने के योग बनेंगे। परिवार में शादी के लिए रिश्ता आ सकता है। नौकरी पेशा लोगों को इस माह के अंत तक पदोन्नति मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए माता-पिता की ओर से सहयोग मिलेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो