scriptकुंभ राशि में आए चंद्रमा, इन 5 राशियों की जाग जाएगी सोई हुई किस्मत, बन रहे नई नौकरी के योग | aaj ka rashifal daily horoscope astrology today 12 september 2019 | Patrika News

कुंभ राशि में आए चंद्रमा, इन 5 राशियों की जाग जाएगी सोई हुई किस्मत, बन रहे नई नौकरी के योग

locationभोपालPublished: Sep 12, 2019 12:41:56 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….

01_3.png

aaj ka rashifal

भोपाल। 12 सितंबर दिन गुरुवार को कई शुभ योग बन रहे हैं। पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन कई शुभ योगों के बनने के साथ ही चंद्रमा का संचार कुंभ राशि में हो रहा है। कुंभ राशि में चंद्रमा दिन-रात संचार करेंगे। चंद्रमा का यह संचार कई राशियों की किस्मत में भी संचार करेगा। जानिए कौन सी हैं वे राशि….

Rashifal

मेष राशि

इन राशि के जातकों पर इस समय किस्मत मेहरबान रहेगी। आपके द्वारा किए गए कार्य से खुश होकर किसी बड़े अधिकारी के द्वारा उपहार या सम्मान मिल सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। जिससे आपके घर में धन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होगा। आपको लाभ होगा। दिन की शुरुआत में कार्य क्षेत्र में उत्साह बना रहेगा। किसी अच्छे कार्य करने के लिए समय शुभ रहेगा।

धनु राशि

इन राशि के जातक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह कुछ कमजोर रह सकता है इसलिए अपने खाने-पीने पर और अपनी दिनचर्या पर पूर्ण रुप से ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। आप अपने परिवार में खुशियों का आनंद उठाएंगे। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा ।

Aaj ka rashifal

कर्क राशि

इन राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। धन के मामले में ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा सा ध्यान देंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक से आपको कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके परिवार के ऊपर महालक्ष्मी देवी की कृपा रहेगी।

सिंह राशि

इन राशि के लोगों के जीवन में पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। ऐसा महसूस हो सकता है कि आपके द्वारा की गई मेहनत का आपको उचित परिणाम नहीं मिल रहा, लेकिन आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी किसी कलात्मक अभिव्यक्ति को आगे बढ़ा सकते हैं और उससे आपको अच्छा धन लाभ होगा। संतान के लिए समय अच्छा है उन्हें उन्नति के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि

इन राशि के लोगों को जहां एक ओर परिवार में आपकी आवश्यकता महसूस होगी। वहीं दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी आपकी आवश्यकता महसूस की जाएगी, इसलिए आपको दोनों के बीच सामंजस्य बिठाकर चलना होगा। अगर आप किसी कार्य को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह कार्य इस महीने पूरा हो जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो