scriptराजा बनकर आ रहे हैं शनि , इन 1 राशि को रहना होगा सावधान, बाकी 3 राशि वाले होंगे मालामाल | aaj ka rashifal daily horoscope astrology today 15 september 2019 | Patrika News

राजा बनकर आ रहे हैं शनि , इन 1 राशि को रहना होगा सावधान, बाकी 3 राशि वाले होंगे मालामाल

locationभोपालPublished: Sep 15, 2019 11:54:32 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

भोपाल। 15 सितंबर दिन रविवार से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। पंडित जगदीश शर्मा जी बताते है कि सितंबर का महीना ग्रह- नक्षत्रों के परिवर्तन के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। आने वाली 18 सिंतबर से ग्रहों के न्यायधीश और व्यक्ति को कर्मों के आधार पर फल देने वाले शनि मार्गी होने जा रहे हैं। शनि का मार्गी होना शुभ माना जाता है। पंडित जी बताते है कि शनि के मार्गी होने से पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होगी। जानिए किन राशियों के लिए शनि का मार्गी होना शुभ रहेगा….

Rashifal

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शनि का राशि बदलना बहुत लाभदायक होगा। कर्क राशि के जातकों को कहीं से धन की प्राप्ति होगी। आपको उनके कामों में परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा और सफलता इनके कदम चूमेगी। आपकी सेहत पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें और खुद को पर्याप्त समय और आराम दें। आप परिश्रम से उम्मीद से अधिक धन कमा पाएंगे।

Aaj ka rashifal

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग दृढ़ निश्चय के साथ सफलता प्राप्त करेंगे लेकिन आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है। छोटी या लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी इच्छा के अनुसार नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। किस्मत के कारण अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। इसके अलावा कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पैसे के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

shanii_effects.jpg

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शनि का राशि बदलना शुभ हो सकता है। आपको आपकी संपत्ति की वजह से भी धन लाभ होगा। इन दिनों अपनी अच्छी किस्मत होने के साफ संकेत मिलेगे, जिसके चलते ये बिना काम के भी लाभ पा सकते है। इसके अलावा अचानक यात्रा करने से आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको इन तीन दिनों का जोरदार लाभ लेने की आवश्यकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो