scriptबन रहे है दो बड़े शुभ योग, 24 घंटे के अंदर इन 4 राशियों की कुंडली में होगा राजयोग | aaj ka rashifal daily horoscope astrology today 16 september 2019 | Patrika News

बन रहे है दो बड़े शुभ योग, 24 घंटे के अंदर इन 4 राशियों की कुंडली में होगा राजयोग

locationभोपालPublished: Sep 16, 2019 11:10:22 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…..

भोपाल। 16 सितंबर दिन सोमवार को कई राशियों के लिए किस्मत चमकने वाला दिन हो सकता है। पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन वृद्धि और मातंग योग बन रहे हैं। इन 2 शुभ योगों के प्रभाव से धन लाभ और फायदा होता है। पंडित जी बताते है कि ये दोनों ही योग किस्मत का साथ तो दिलाते ही है साथ ही इनसे तरक्की के मौके भी मिलते हैं। जानिए किन राशि वालों के लिए ये योग सबसे ज्यादा साथ देने वाले होंगे…

Rashifal

वृष राशि

आज के दिन आपको खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते है। धन लाभ हो सकता है। कम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

rashifal011.jpg

मिथुन राशि

बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तोर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे है। आर्थिक लाभ होगा।

धनु राशि

अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते है। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।

Aaj ka rashifal 10 September: बुध ने किया राशि परिवर्तन, वृश्चिक,धनु और मकर वालों को होगा लाभ, जानिए आप पर क्या होगा प्रभाव

मीन राशि

आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं। मन ही मन किसी बात से परेशान है, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रीय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो