script

चंद्रमा बदल रहा है राशि, सूर्य से भी तेज चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, मिल सकता है खजाना

locationभोपालPublished: Sep 19, 2019 11:36:30 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

01.png

aaj ka rashifal

भोपाल। 19 सितंबर दिन गुरुवार को कई राशियों का भाग्य बदलने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा मेष राशि को छोड़कर वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि से जाते-जाते यह राशियों की किस्मत को चमकाएंगे। जानिए चंद्रमा के राशि बदलने से किन-किन राशियों की किस्मत चमकेगी…..

Aaj ka rashifal 18 September: सूर्य ने किया राशि परिवर्तन जानिए, कन्या राशि में किया प्रवेश,जानिए आप पर क्या होगा प्रभाव

मिथुन राशि

इन राशि के लोगों के जीवन में पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। ऐसा महसूस हो सकता है कि आपके द्वारा की गई मेहनत का आपको उचित परिणाम नहीं मिल रहा, लेकिन आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी किसी कलात्मक अभिव्यक्ति को आगे बढ़ा सकते हैं और उससे आपको अच्छा धन लाभ होगा। संतान के लिए समय अच्छा है उन्हें उन्नति के अवसर मिलेंगे।

rashifal.jpg

सिंह राशि

ये दिन सिंह राशि के लिए काफी शुभ होने वाला है। इन राशि के लोगों को जहां एक ओर परिवार में आपकी आवश्यकता महसूस होगी। वहीं दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी आपकी आवश्यकता महसूस की जाएगी, इसलिए आपको दोनों के बीच सामंजस्य बिठाकर चलना होगा। अगर आप किसी कार्य को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह कार्य इस महीने पूरा हो जाएगा। आपको लाभ होगा।दिन की शुरुआत में कार्य क्षेत्र में उत्साह बना रहेगा। किसी अच्छे कार्य करने के लिए समय शुभ रहेगा।

तुला राशि

इन राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। धन के मामले में ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा सा ध्यान देंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक से आपको कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके परिवार के ऊपर महालक्ष्मी देवी की कृपा रहेगी।

rashifal-7-september-2019.jpg

वृश्चिक राशि

इन राशि के जातकों पर इस समय किस्मत मेहरबान रहेगी। आपके द्वारा किए गए कार्य से खुश होकर किसी बड़े अधिकारी के द्वारा उपहार या सम्मान मिल सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। जिससे आपके घर में धन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो