scriptमंगल का कन्या राशि में हो रहा प्रवेश, इस 1 राशि की होने वाली है चांदी, बन रहे है नई नौकरी के योग | aaj ka rashifal daily horoscope astrology today 20 september 2019 | Patrika News

मंगल का कन्या राशि में हो रहा प्रवेश, इस 1 राशि की होने वाली है चांदी, बन रहे है नई नौकरी के योग

locationभोपालPublished: Sep 20, 2019 11:25:34 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

01_3.png

https://www.patrika.com/bhopal-news/aaj-ka-rashifal-

भोपाल। मंगल (mangal) को ग्रहों के सेनापति की उपाधि दी गई है। ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि मंगल उग्रता, युद्ध, प्रभाव, सक्ति और उर्जा का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल खराब व अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को बहुत सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

वहीं दूसरी ओर यदि मंगल शुभ स्थिति में हो तो किस्मत चमका देता है। पंडित जी बताते है कि 25 सितंबर की सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जहां ये पहले से ही विराजमान सूर्य, बुध और शुक्र के साथ युति करेंगे। इस प्रकार 10 नवंबर तक मंगल कन्या राशि में ही विचरण करते रहेंगे। मंगल का बुध के साथ समभाव संबंध है यह कन्या राशि में सबसे ज्यादा फल देगा। मंगल का यह राशि परिवर्तन ( Mangal ka rashi parivartan ) कई राशियों की किस्मत चमकाने वाला है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां….

rashifal.jpg

कर्क राशि

आप मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय संभव है। अनचाहे काम करना होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी संबंधों में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।

सिंह राशि

जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें और खुद को पर्याप्त समय और आराम दें। आप परिश्रम से उम्मीद से अधिक धन कमा पाएंगे। इस समय आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में अच्छे और फायदेमंद बदलाव आएंगे।

rashifal02.jpg

कन्या राशि

परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य संपन्न होंगे। दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं। अपकीर्ति हो सकती है, सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।

मकर राशि

दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है। रुके निर्माणकार्यों में गती आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

तुला राशि

आने वाला समय आपके लिए आनंददायक रहेगा। आप अपने जीवन में बड़ी सफलताएं अर्जित करते हुए आगे बढ़ेंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। क्रोध में आकर किसी भी प्रकार का बड़ा फैसला ना करें तो, समझ कर आगे बढ़ने से आपको लाभ होगा। आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर सबसे अधिक बनी रहेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो