scriptशुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों की कुंडली में बन रहा है सरकारी नौकरी का योग, पढ़ें अपनी राशि | aaj ka rashifal daily horoscope astrology today 9 september 2019 | Patrika News

शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों की कुंडली में बन रहा है सरकारी नौकरी का योग, पढ़ें अपनी राशि

locationभोपालPublished: Sep 09, 2019 11:53:21 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर…..

sukr.jpg

aaj ka rashifal

भोपाल। 9 सितंबर 2019 दिन सोमवार से कई राशियों के अच्छे दिन शुरु होने वाले हैं। पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन शुक्र ग्रह अपनी राशि को बदलकर कन्या राशि में जा रहा है। पंडित जी बताते है कि कन्या राशि में शुक्र नीच का हो जाएगा। शुक्र की ये स्थिति कुछ राशि के लिए फलदायी होगी और कुछ की परेशानी का कारक हो सकता है। जानिए सभी राशियों पर शुक्र के राशि बदलने का क्या असर पड़ेगा…..

Rashifal

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आने वाला समय पूरी तरह से अनुकूल होगा। उन्नति के साधन उपलब्ध होंगे। कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

वृष राशि

आने वाले दिनों में कर्म क्षेत्र से जुड़े हुए कार्यों में सफलता का योग है। कर्म क्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों के प्रति काम के दौरान थोड़ी दूरी बनाएं रखें।

मिथुन राशि

चतुर्थ शुक्र और राशि स्वामी होने के उपरांत भी सहायक नहीं होगा। कार्यों को पूर्ण करने के लिए अत्यधिक प्रयास करने होंगे। समकक्षों से कड़ी चुनौति मिलेगी। सरकारी नौकरी के योग भी बन रहे हैं।

Aaj ka rashifal 05 September: भगवान की कृपा से तुला और मकर वालों को होगा आज लाभ,जानिए आपका राशिफल

कर्क राशि

तृतीय शुक्र और शत्रु होने के उपरांत भी शुभ फलदायी होगा। वैज्ञानिक और व्यवसायी को विशेष लाभ होगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी एवं आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला होगा। नौकरी में तरक्की मिलने का योग है और प्रयोजनों में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

कन्या राशि

इस राशि के लिए यह राशि परिवर्तन खुशियां देने वाला रहेगा। सफलता मिलेगी और नवीन वस्तुओं की प्राप्ति होगी। कार्य में सफलता मिलेगी।

तुला राशि

इस राशि के जातकों शुक्र चिंताजनक स्थिति पैदा कर सकता है। मन उदास होगा एवं संशय बना रहेगा। अच्छा होगा कि आप स्वयं पर भरोसा करें दूसरों पर नहीं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लिए भी सूर्य का राशि परिवर्तन सामान्य रहेगा। किसी भी हानि या लाभ के योग नहीं हैं। परिवार में वैचारिक समानता रहेगी और धन लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन सफलता दिलाने वाला रहेगा। भौतिक वस्तुओं को खरीदने की लालसा रहेगी। धन मिलने के योग बनेंगे।

rashifal02.jpg

मकर राशि

नवां शुक्र व्यापार में वृद्धि करेगा एवं नौकरी में भी लाभ दिलाने वाला होगा। सम्मान एवं प्रभाव में वृद्धि कारक होगा।

कुंभ राशि

आठवां शुक्र आर्थिक परेशानियों को बढ़ा सकता है। मानसिक संताप में भी वृद्धि करेगा और राशि स्वामी बुध को उसके साथ होने से कर्ज भी आ सकता हैय़

मीन राशि

आपकी राशि में सातवां शुक्र कार्यशैली में सुधार करेगा और लाभदायक रहेगा। अटके कार्यों को पूर्ण करवाएगा और दोस्तों से मुलाकात करवाएगा। आने वाले दिनों में आपको विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो